Site icon अग्नि आलोक

जिला पंचायत जीतने के लिए भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग,भोपाल में जिला पंचायत सदस्यों के ऊपर लगाए झूठे मुकदमे

Share

मीडिया विभाग के अध्यक्ष सर्वश्री के.के. मिश्रा, विधायकद्वय*

*पी.सी. शर्मा और आरिफ मसूद की संयुक्त पत्रकार वार्ता

अगर लोकतंत्र की ऐसे ही *हत्या करनी है तो मुख्यमंत्री  कलेक्टर से*

*कहकर बिना चुनाव के ही भाजपा के प्रत्याशी को जिता दें*

*भोपाल,

*माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में हुए नगर निगम, नगर निकाय, जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता और बाहुबल के प्रयोग के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरह धूल चटा दी है। इन हार से बौखला कर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अब पुलिस, प्रशासन और पैसे के खुले दुरुपयोग पर उतर आई है। सत्ता का* *नंगा नाच इस कदर हो रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों पर झूठे मुकदमें डाले जा रहे हैं उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं, उनके घर पर सादी वर्दी में पुलिस वाले तैनात किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री* *शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहते हैं कि अगर उन्हें सत्ता का ऐसा ही दुरुपयोग करना है और संवैधानिक पद पर बैठने के बावजूद लोकतंत्र की हत्या करना है, तो वे कलेक्टर से सीधे कह दें कि भाजपा के प्रत्याशियों को बिना चुनाव के ही जिला पंचायत अध्यक्ष का सर्टिफिकेट जारी कर दें।*

*मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के.के. मिश्रा, विधायकद्वय श्री पी.सी. शर्मा और श्री आरिफ मसूद ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही।*

*पत्रकार वार्ता में नेताओं ने कहा कि भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए 10 सदस्यों की परिषद में कांग्रेस पार्टी के 8 सदस्य जीते हुए हैं। ऐसे में संवैधानिक तरीके से भोपाल में कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है। लेकिन सत्ता का दुरुपयोग करते हुए हमारे तीन जिला पंचायत सदस्यों के ऊपर झूठी “एफआईआर दर्ज करा दी गई है एवं उनको सर्विलांस किया जा रहा है। भाजपा के दो वरिष्ठ मंत्री प्रदेश में ऑपरेशन-कमल’, जिस का असली नाम होना चाहिए ऑपरेशन-मल पर सक्रिय हो गए हैं और कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों को पैसे का प्रलोभन दे रहे हैं। प्रलोभन में ना आने पर झूठे मुकदमे और जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है।*

*भोपाल के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नागर के बेटे अश्विन नागर की खदान चालू नहीं है और ना ही उन्हें खदान चलाने की परमिशन मिली है लेकिन उन्हें 13 लाख 20 हजार रूपये का नोटिस दे दिया गया है। इसी तरह उनके दूसरे बेटे अमित नागर को माइनिंग के एक झूठे मामले में 2 लाख रू. का नोटिस भेज दिया गया है।*

*भोपाल से कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विनय मैहर के ऊपर एक दिन अचानक आरोप लगा दिया गया कि उन्होंने अपने घर से कचरा उठाने के लिए आने वाले कर्मचारियों के लिए जाति सूचक शब्द कहे हैं। यहां यह स्पष्ट कर दें कि विनय मेहर स्वयं भी अनुसूचित जाति से आते हैं। संभवतः यह देश का पहला मामला होगा जिसमें अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर ही अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रश्मि भार्गव पत्नी श्री अवनीश भार्गव को हरिओम स्टोन क्रेशर चलाने के झूठे मामले में उनकी जमीन जप्त करने का नोटिस भेज दिया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि यह स्टोन क्रेशर श्रीमती रश्मि भार्गव का है ही नहीं।*

*हमने ये मामले मुख्य रूप से भोपाल के बताए हैं। इसी तरह कल रेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी को जनपद पंचायत अध्यक्ष का जीत का सर्टिफिकेट कलेक्टर ने दे दिया, जिसे देर रात निरस्त कर दिया, वहां आज दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। हमारे पास इस तरह की वीडियो-ऑडियो उपलब्ध हैं, जिसमें कांग्रेस समर्थित सदस्यों को भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, पैसे का प्रलोभन दिया जा रहा है और सत्ता के दुरुपयोग की सीधी-सीधी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। इन सब दस्तावेजों की सीडी* *हमारे पास उपलब्ध है और जरूरत पड़ी तो हम बहुत जल्द उसे आप सबके सामने जारी भी कर देंगे।*

*जानकारी मिली है कि* *भोपाल में कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों के ऊपर जानबूझकर प्रॉॅक्सी* *एफिडेविट पर दस्तखत करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जब सारे सदस्य पढ़े लिखे हैं और उनमें से कोई भी प्रॉक्सी एफिडेविट नहीं चाहता है तो फिर इस तरह की कार्रवाई क्यों कराई जा रही है?*

*कांग्रेस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहना चाहती है कि अगर उनके कलेक्टरों को इसी तरह का काम करना है और प्रदेश के मुखिया होने के बावजूद इस तरह के काम को संरक्षण दे रहे हैं तो फिर बेहतर होगा कि कलेक्टरों से कह दिया जाए कि बिना चुनाव के ही भाजपा के प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया जाए। मुख्यमंत्री के संरक्षण में कलेक्टर द्वारा लोकतंत्र और संविधान की हत्या भारत के लोकतंत्र के लिए एक शर्मनाक स्थिति होगी।*

*हम मीडिया के साथियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी कहना चाहते हैं कि इन सभी विपरीत हालातों के बीच भी कांग्रेस ने नगर निगम के चुनाव जीते हैं,नगर पालिका और नगर परिषद में पार्षदों के चुनाव जीते हैं, कांग्रेस नगर पालिका में अपने अध्यक्ष बनाने में सफल रही है, कांग्रेस ने जनपद पंचायत के चुनाव जीते हैं, हम जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए डरने की कोई बात नहीं है प्रशासन का कितना भी दुरुपयोग क्यों ना हो कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में भी जनता की भावना के अनुरूप जीत दर्ज करेगी और तानाशाही ताकतों का डटकर मुकाबला करेगी।*

जनपद पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मिली 167 सीटें,*पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में जीती 78 सीटें*

*प्रदेश में जनपद पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।* *प्रदेश की 313 सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने 167 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है।* *कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 78 सीटों पर विजयश्री हासिल की। माननीय पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के कुशल नेतृत्व में* *कांग्रेस पार्टी ने शहरों के चुनाव के बाद गांव के चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के के मिश्रा ने आज जारी बयान में यह बात कही।*

*श्री मिश्रा ने कहा की देवास, सिंगरौली उज्जैन और हरदा* *जिलों की सभी जनपद पंचायतों पर कांग्रेस पार्टी का परचम लहरा रहा है। विंध्य क्षेत्र में रीवा, सिंगरौली, सीधी, शहडोल जिले में कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। निमाड़ क्षेत्र के खंडवा और खरगोन जिलों में भी कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।*

*श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही गोंडवाना, विंध्य और ग्वालियर चंबल के इलाके में नगर निगम के चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। जिला पंचायत सदस्य के मामले में भोपाल,* *दिया और जबलपुर जैसे प्रमुख जिलों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। और अब जनपद पंचायतों में हमें भगवान महाकाल का आशीर्वाद उज्जैन में प्राप्त हुआ है।*

*श्री मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कल अपनी पहली लिस्ट में ही झूठ बोलकर जनता की निगाहों में भरोसा खो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ हल्ला मचा कर और तस्वीरें खिंचा कर जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। आप सबने देखा कि उनकी लिस्ट में किस तरह से कांग्रेस के समर्थन से जीते प्रत्याशियों को भाजपा का प्रत्याशी बता दिया गया था। भाजपा ने आज जो लिस्ट जारी की है उसमें भी इसी तरह की तिकड़म और फर्जीवाड़े से काम लिया गया है।*

*उन्होंने कहा कि उमरिया में कांग्रेस के सदस्यों को वोट नहीं डालने दिया गया और जबरन भाजपा को विजेता घोषित किया गया। रैगांव वे* *गांव में कल कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशी को विजेता होने का सर्टिफिकेट दे दिया गया था लेकिन बाद में कलेक्टर ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया और* *भाजपा को चुनाव जीता दिया। यह सत्ता और प्रशासन के खुले दुरुपयोग का स्पष्ट नमूना है। सोशल मीडिया में इस तरह के वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें भाजपा के नेता सदस्यों को खुली धमकी देते हुए सुने जा सकते हैं।*

*श्री मिश्रा ने कहा कि जनपद पंचायत के शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी की निगाह जिला पंचायत में शानदार जीत दर्ज करने की ओर है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत पर कब्जा करने के लिए भारतीय* *जनता पार्टी सत्ता और पैसे का पूरा दुरुपयोग कर रही है। प्रशासन की मशीनरी और पुलिस भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से अंगद के पांव की तरह खड़ा हुआ है और हर कीमत पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के वही नतीजे आएंगे जिस तरह जनता ने वोट डाला है।*

Exit mobile version