Site icon अग्नि आलोक

*भाजपा नेताओं ने देश से सबसे बड़ी गद्दारी की,10 भाजपा नेता  आईएसआई एजेंट-दिग्विजय सिंह का आरोप* 

Share

दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर देश से सबसे बड़ी गद्दारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने 10 भाजपा नेताओं के नाम तक की सूची जारी कर आईएसआई का एजेंट बताया है।देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश में जारी वक्फ बिल पर सियासत के बीच कांग्रेस के कद्दवार नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भजपा पर अबतक का सबसे बड़ा सियासी और सनसनीखेज हमला कर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए उन भाजपा नेताओं के नामों की सूची जारी करते हुए उन्हें आईएसआई का एजेंट बताया है।

देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश में जारी वक्फ बिल पर सियासत के बीच कांग्रेस के कद्दवार नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भजपा पर अबतक का सबसे बड़ा सियासी और सनसनीखेज हमला कर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए उन भाजपा नेताओं के नामों की सूची जारी करते हुए उन्हें आईएसआई का एजेंट बताया है।

बता दें कि, कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर देश से सबसे बड़ी गद्दारी का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे 10 भाजपा नेताओं के नाम तक की सूची जारी कर आईएसआई का एजेंट बताया है। दिग्विजय ने भाजपा और आरएसएस को पोस्ट टैग करते हुए ‘भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा और आरएसएस से सवाल किया- आप इन्हें क्या कहेंगे?’

दिग्विजय सिंह ने ये नाम किए जारी

1-बलराम सिंह चीफ (सतना) बजरंग दल
2-मनीष गांधी (भोपाल)
3-त्रिलोक सिंह (भोपाल)
4-ध्रुव सक्सेना (भोपाल) बीजेपी भोपाल की आईटी सेल से
5-मोहित अग्रवाल (भोपाल)
6-मोहन भारती (जबलपुर)
7-संदीप गुप्ता (जबलपुर)
8-कुश पंडित (दहरादून)
9-जितेंद्र ठाकुर (ग्वालियर भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर का देवर)
10-रितेश कुल्लर

-रज्जन तिवारी जिन्होंने बलराम सिंह को दीक्षा दी।
-पाकिस्तान से विभिन्न खातों में धन प्राप्त किया।
-वॉयस ओवर के जरिये पाकिस्तानियों से बात करते थे।नोट:- पोस्ट में ये नाम अंग्रेजी भाषा में लिखे गए थे। हमने इन्हें सिर्फ हिंदी में परिवर्तित किया है। नामों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है।

एक्शन का रिएक्शन

आपको बता दें कि, संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद बीजेपी और हिंदूवादी संगठन दिग्विजय सिंह विरोध को देखते हुए उन पर हमलावर है। यहां तक की दिग्विजय को गद्दार बताते हुए भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में उनके पोस्टर लगाए गए थे। माना जा रहा है कि इसी पर रिएक्शन देते हुए दिग्विजय सिंह ने संभवतः यह पोस्ट किया है।

Exit mobile version