Site icon अग्नि आलोक

पार्षद का चुनाव हारे भाजपाई ने ताना शासकीय भूमि पर मकान

Share

इंदौर/गांधी नगर मेनरोड पर शासकीय चरनोई की जमीन पर जगदीश चौकसे निवासी मेनरोड गांधीनगर,पेट्रोल पंप के पास ने शासकीय चरनोई की जमीन पर दो मंजिला मकान तान दिया है।क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि अपराधी प्रवृत्ति के जगदीश चौकसे पर धारा 307 जैसे संगीन अपराध भी पूर्व में पंजीबद्ध हो चुके हैं वही वार्ड नंबर 15 में भाजपा का टिकट लेकर स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा करवाने के बाद भी क्षेत्रीय लोगों ने ऐसे व्यक्ति को उसकी सार्वजनिक छवि के आधार पर उसे नकार दिया था।अब देखना यह है कि कई लोगों को सही राह दिखाने वाली शिवराज(भाजपा)
सरकार अपनी की पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी जगदीश चौकसे द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने में कितनी दिलचस्पी लेती है ..?
भू-राजस्व संहिता मैं वर्ष 2023-24 में दर्ज इंदौर जिले की मल्हारगंज तहसील के पटवारी हल्का,नैनोद के ग्राम नैनोद में उक्त भूमि की यूनिक आईडी 1271821678 होकर 80N4K6D8ZYUGHO है। और भूमि के भाग का प्रकार 307/1(S) है। क्षेत्रफल 0.7690 हेक्टेयर एवं चरनोई है।
वहीं भूमि स्वामी शासकीय भूमि होकर, भूमि स्वामी का नाम शासकीय मध्यप्रदेश शासन और पता इंदौर मध्यप्रदेश शासकीय दर्ज है।
क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि जगदीश चौकसे जैसे पार्टी के कार्यकर्ता ही भाजपा का चोला ओढ़कर पार्टी को भीतर ही भीतर खोखला करते हैं और इन्हीं लोगों की वजह से कर्तव्यनिष्ठ, निष्ठावान कार्यकर्ता मुंह ताकते रह जातें हैं।


	
Exit mobile version