सतना के रैगांव विधानसभा से भाजपा MLA जुगल किशोर बागरी का भोपाल में मौत हो गई। वे कुछ दिन पहले संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड से रिकवर होने के बाद पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम 6 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी पुष्टि उनके बड़े बेटे पुष्पराज बागरी ने की।
प्रदेश में 26 दिन बाद 10 हजार से कम नए केस आए हैं। 24 घंटे में कोरोना के 9,715 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को 9,720 संक्रमित मिले थे। तब से हर दिन 11 हजार से 13 हजार के बीच केस मिल रहे थे लेकिन एक्टिव केस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 9 मई को एक्टिव केस 1 लाख 11 हजार 223 हो गए हैं। हालांकि एक्टिव केस मामले में मध्यप्रदेश 15वें नंबर पर है। संक्रमण दर 16% हो गई है।
एक्टिव केस में बढ़ने की वजह कोरोना को मात देने वालों की संख्या कम होना है। पिछले सप्ताह के आंकड़े देखें तो कोरोना को मात देने वालों से 20, 869 ज्यादा नए संक्रमितों मिले, जबकि 26 अप्रैल से 2 मई वाले सप्ताह में नए मरीजों से 6,095 ज्यादा मरीज ठीक हुए थे।

