Site icon अग्नि आलोक

*भाजपा विधायक संजय पाठक ने फहराया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज,SDM ने जांच के आदेश दिए*

Share

कटनी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कटनी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. विजयराघवगढ़ किले में ध्वजारोहण के दौरान पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक संजय पाठक ने तिरंगा उल्टा फहरा दिया. यह किला 1857 की आजादी की शुरुआत का गवाह माना जाता है, ऐसे में यहां राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसी गलती ने सभी को हैरान कर दिया. जानकारी के मुताबिक, विधायक संजय पाठक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजयराघवगढ़ किले पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहरा दिया गया और उन्होंने राष्ट्रीय गान के साथ उसे सलामी भी दी. कुछ ही क्षण बाद मौजूद लोगों की नजर झंडे पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया. तत्काल तिरंगे को उतारकर सही तरीके से पुनः फहराया गया, जिसे फिर से विधायक पाठक ने सलामी दी.

 मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक संजय पाठक ने स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा राष्ट्रीय झंडा फहरा दिया। कटनी जिले की विजयाराघवगढ़ विधानसभा से विधायक संजय पाठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे की केसरिया पट्टी नीचे की ओर थी। इस कार्यक्रम में एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर विजयराघवगढ़ किले पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा विधायक संजय पाठक ने ध्वजारोहण किया, लेकिन उल्टा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजयराघवगढ़ एसडीएम महेश मंडलोई ने कहा कि वीडियो के माध्यम से एक मामला हमारे संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। यह सिर्फ प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

मामले पर विजयराघवगढ़ SDM महेश मंडलोई ने कहा, “यह बेहद गंभीर लापरवाही है. वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.” SDM ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विधायक संजय पाठक ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी और इसे गंभीर लापरवाही करार दिया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए.

Exit mobile version