Site icon अग्नि आलोक

*बीजेपी विधायक संजय पाठक एक बार फिर सुर्खियों में*

Share

भोपाल. कटनी से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. दरअसल हाईकोर्ट के एक जस्टिस ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बीजेपी विधायक ने किसी मामले के सिलसिले में उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी. ऐसे में उन्होंने खुद को इस केस से दूर कर लिया है. कहा जा रहा है कि पूरा मामला अवैध खनन के आरोपियों के खिलाई कार्रवाई की मांग को लेकर दायर एक याचिका से जुड़ा हुआ है.

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक हाईकोर्ट ऑर्डर की कॉपी शेयर किया है. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में संजय पाठक ने सीधे तौर पर जज से संपर्क करने की कोशिश की थी. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा विधायक संजय पाठक हाईकोर्ट के जज को खरीदना या धमकाना चाहते हैं. हर कोई बिकाऊ और डरपोक नहीं होता साहब, सच्चाई सामने आ ही जाती है.’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साधा निशाना

बीजेपी विधायक संजय पाठक पर लगे आरोपों को लेकर अब जमकर सियासत हो रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा, ‘क्या संजय पाठक की सदस्यता खत्म की जाएगी? क्या बीजेपी और विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान लेंगे? आजाद भारत का पहला ऐसा केस है जब जज ने ये कहा किसी व्यक्ति ने प्रभावित करने की कोशिश की है. बीजेपी के विधायक न्यायपालिका पर दबाव बनाना चाहते हैं. क्या बीजेपी अब आंख मिलाकर जनता से बात कर सकती है?’

कौन हैं BJP विधायक संजय पाठक

बीजेपी विधायक संजय पाठक लंबे समय से सुर्खियों में रहते आए हैं. संजय पाठक मूल रूप से कांग्रेस से राजनीति में सक्रिय हुए थे, लेकिन 2014 में भाजपा का दामन थाम लिया था. इसके बाद से वे लगातार भाजपा से चुनाव जीतते रहे और मंत्री भी बने.

Exit mobile version