Site icon अग्नि आलोक

5 राज्यों के एग्जिट पोल:बंगाल में सीटों का खेला होबे, पोल ऑफ पोल्स में तृणमूल को बहुमत से रोकती दिख रही भाजपा

Share

नई दिल्ली

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की वोटिंग होने के बाद गुरुवार को शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल आए। सबसे ज्यादा चौंकाया बंगाल ने, जहां के 9 एग्जिट पोल आए हैं। 5 में ममता बनर्जी की तृणमूल को बहुमत हासिल होता दिख रहा है, या फिर वो उसके काफी करीब है। 3 पोल्स में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां के सभी रुझानों में तृणमूल को सीटों का नुकसान साफ दिखाई दे रहा है और आसार हंग असेंबली के भी बन सकते हैं।

तमिलनाडु जहां पहली बार जयललिता और करुणानिधि के बगैर विधानसभा चुनाव हुए हैं, यहां द्रमुक की वापसी के रुझान हैं। 6 पोल्स में से सभी ने इस बार द्रमुक के पास सत्ता जाने का अनुमान जताया है। असम की बात करें तो यहां अभी भाजपा गठबंधन सत्ता में है। सभी 6 पोल्स में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

केरल की बात करें तो यहां कांग्रेस और लेफ्ट एक-दूसरे के विरोध में रहते हैं, वहीं बंगाल में ये मिलकर चुनाव लड़ते हैं। यहां अभी लेफ्ट की अगुआई वाले LDF की सरकार है। कांग्रेस की अगुआई वाला UDF यहां विपक्षी गठबंधन है। सभी 6 रुझानों में सत्ता LDF के पास जाती ही दिख रही है।

उधर, पुड्डुचेरी में कांग्रेस सत्ता में है। इस बार भी वह द्रमुक के साथ मिलकर लड़ रही है। भाजपा और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस मिलकर लड़ रही हैं। यहां के 5 रुझानों में 4 में सत्ता का बदलाव दिख रहा है। जिनमें भाजपा और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

बंगाल के बाकी 3 एग्जिट पोल्स

P मार्कETG रिसर्चइंडिया टीवी पीपुल्स पल्स
तृणमूल15816988
भाजपा+120110192
लेफ्ट+कांग्रेस141212

कई बार सीटों को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान सटीक नहीं होते

2014 और 2019 में सत्ता का अनुमान सही साबित हुआ

एग्जिट पोल्स का इतिहास

Exit mobile version