भाजपा महिला नेत्री की दबंगई,छोटी बहू का निशुल्क लर्निंग लाइसेंस पहले बनवाने लाइन में लगी दूसरी महिला को जड़ा थप्पड़ ,आरोप धमकी भी दी_
इन्दौर।* एक बार फिर सार्वजनिक स्थल पर भाजपा की महिला ब्रिगेड की दबंगई देखने को मिली… रविवार को निशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर में लाइसेंस बनवाने आई सुदामा नगर निवासी महिला भावना को भाजपा की महिला नेत्री ज्योति पंडित से न्याय संगत बात करना भारी पड़ गया …शिविर में सरेआम भाजपा की इस महिला नेत्री ने अपना रसूख दिखाते हुए ना सिर्फ महिला को थप्पड़ मारे धमकी भी दे डाली,की अगर अभी ज्यादा कोई बोलेगा तो एक का भी लर्निंग लाइसेंस नहीं बनने दूंगी।
इसपर पलटवार करते हुए महिला ने भी भाजपा की महिला नेत्री ज्योति पंडित और भाजपा महिला इन्दौर नगर मंत्री को जवाब में थप्पड़ जड़ दिए नाम ना लेने की शर्त पर एक महिला ने बताया कि भाजपा की महिला नेत्री ज्योति पंडित ने ये कहा कि अभी ज्यादा कोई बोलेगा तो एक का भी लर्निंग लाइसेंस नहीं बनने दूंगी ये बात सही है। इस बात पर हमारी भी बहस हुई और ये सुनकर निशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर में पहुंची दूसरी महिलाएं भी भडक़ उठी विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद अधिकारियों के दल ने ज्योति पंडित को दूसरी तरफ किया…उसके कुछ देर बाद भाजपा की महिला नेत्री ज्योति पंडित अपनी छोटी बहू का निशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर में लाइसेंस बनवाकर वहां से रवाना हुई तब कहीं जाकर मौके पर मौजूद व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों के दल ने राहत की सांस ली हालांकि भाजपा महिला नेत्री ज्योति पंडित के जाने के बाद भी काफी देर तक हवा बंगला झोनल कार्यालय पर निशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर में लाइसेंस बनवाने को लेकर जारी अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा चलता रहा…आपको बता दें कि इससे पहले इसी झोनल कार्यालय पर पार्षद कंचन गिद्वानी और भाजपा नेता शानू शर्मा भी पहले अपना काम कराने को लेकर आमने सामने आ चुके है, इसकी शिकायत भी उस दौरान विधायक मालिनी गौड़ तक पहुंची थी।
गौड़ ने इस तरह के मामले फिर ना हो इसको लेकर हिदायत भी दी थी…इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया…एक बार फिर जब ज्योति पंडित का मामला सामने आया तो फिर उस मामले को हवा मिल गई जो लंबे समय से ठंडा पड़ा है। अब जब ज्योति पंडित के इस मामले के साथ इससे पहले हुए मामले को भी हवा मिल गई है…तो देखना ये होगा की भाजपा का संगठन इसको लेकर किस तरह का रवैया अपनाता है।

