Site icon अग्नि आलोक

हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी को हरा भाजपा के हर्ष महाजन ने जीती राज्यसभा सीट

Share
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। 

 हर्ष महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे 
हर्ष महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं।  हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 

भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी को मिले 34-34, पर्ची से हुआ फैसला
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा जीत के करीब पहुंची।  

सीएम सुक्खू बोले- विपक्ष की ओर से गुंडागर्दी करने की कोशिश की जा रही
सीएम सुक्खू ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर बार-बार काउंटिंग स्थान पर आकर धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि सुदर्शन बबलू को वोट क्यों डालने दिया। अगर वोट नहीं डालने देंगे तो कैसे चुनाव होगा। विपक्ष की ओर से गुंडागर्दी करने की कोशिश की जा रही है। सीआरपीएफ(सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) की टीम और हरियाणा पुलिस का काफिला 5-6 विधायकों को लेकर गई है। जो लोग चले गए हैं, उनसे उनके परिवार संपर्क कर रहे हैं।  आग्रह करता हूं कि वे अपने परिवारों से संपर्क करें, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो कॉउंटिंग की जा रही है। आप सब्र रखें। कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है। अभी परिणाम आएगा। हिमाचल की जनता इस तरह की संस्कृति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्रॉस वोटिंग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के विधायकों को चुनकर भेजा। लेकिन पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान करना, जैसा कि सामने आ रहा है, जनता इसे देख रही है। 

Exit mobile version