Site icon अग्नि आलोक

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी जारी:दो आरोपी पुलिस हिरासत में

Share

इंदौर

शहर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है दोनों युवक के पास से एक इंजेक्शन बरामद हुआ है प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि इस का सौदा 40 हजार में हुआ था, और वह किसी को देने जा रहे थे । लेकिन इससे पहले ही भंवरकुआं थाने के प्रधान आरक्षक धीरेंद्र राठौर की समझदारी से दोनों युवक पुलिस के गिरफ्त में आ गए हैं।

थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि पकड़े आरोपी मनोज सोनी पिता महावीर सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी गिरधर कॉलोनी और गणेश पिता भगवान बिरला उम्र 24 वर्ष निवासी सनावद थाना क्षेत्र में घूम रहे थे। इलाके में कई अस्पताल है जहां पर कोरोना मरीज भर्ती है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों युवक कई घंटों से राजीव गांधी चौराहे और भोलाराम उस्ताद मार्ग पर ही घूम रहे हैं।

उसी वक्त प्रधान आरक्षक वीरेंद्र राठौर तथा आरक्षक कमल ने आरोपियों को रोका और उनकी तलाशी लेने पर एक इंजेक्शन बरामद हुआ पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह किसी को बेचने जा रहे थे और खरीदार उनसे लेने आने वाला था लेकिन उसका इंतजार से पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, तथा यह इंजेक्शन कहां से खरीद के लाए थे इसका भी पता लगा रही है।

पुलिस के द्वारा तालाशी के वक्त पकड़ी गई इंजेक्शन।

रेमडेसिविर बेचते ये भी पकड़े गए

Exit mobile version