Site icon अग्नि आलोक

अन्धे कत्ल व लूट का पर्दाफाश

Share

देपालपुर जिला इन्दौर मप्र*
कस्वा देपालपुर बैंक ऑफ इंडिया के सामने घटना दिनांक 28.01.2022 की शाम 05-06 बजे करीब अज्ञात बदमाश फरियादी शान्तिलाल जैन के घर किराना दुकान में घुस कर किचन में काम कर रही महिला दाखाबाई उम्र 56 साल से मारपीट कर मंगलसूत्र व कान के टॉप्स छिनाकर व उक्त महिला की चाकू से गला काटकर हत्या कर अलमारी में रखे नगदी रुपये व जेवर चुराकर भाग गया । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 33/2022 धारा 450,394,302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन द्वारा चुनौती के रूप में लेकर वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान आईजी महोदय श्री राकेश गुप्ता , श्रीमान डीआईजी महोदय ग्रामीण श्री चन्द्रशेखर सोलंकी , श्रीमान एसपी महोदय ग्रामीण श्री भगवत सिंह विरदे ने एसडीओपी महोदय श्री दयाराम माले को उक्त प्रकरण की विवेचना पतारसी करने के निर्देश दिये । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त प्रकरण की विवेचना हेतु मौके पर जाकर एसआईटी टीम गठीत कर निर्देश दिये गये एवं उक्त घटना की तलाश पतारसी गिरफ्तारी हेतु इनाम 10,000 रुपये नगदी की घोषणा की उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान आई जी महोदय श्री राकेश गुप्ता द्वारा 25,000 रुपये इनाम की घोषणा की गई ।

1 दिनांक 30.01.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण जिला इन्दौर श्री भगवत सिंह विरदे द्वारा गठीत टीम में श्रीमान एसडीओपी महोदय देपालपुर श्री दयाराम माले से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीआई गौतमपुरा श्री भारत सिंह ठाकुर , थाना प्रभारी हातोद श्री राजीव त्रिपाठी , अलग – अलग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे एवं ऑटो गेरिज मेकेनिको की जानकारी पतारसी करने हेतु अपने – अपने थाना क्षेत्र में रवाना किया गया । थाना प्रभारी मीना कर्णावत और उनकी टीम के द्वारा कस्बा देपालपुर में सीसीटीवी कैमरे देखते घटना स्थल के पास हरिओम कलौता एक किराना दुकान के सीसीटीवी कैमरा देखते घटना दिनांक को मृतिका के घर में आते जाते एक व्यक्ति सुनहरे कलर के जूते ( मोजडी ) एवं काला पेंट पहने घुटने के नीचे का हिस्सा दिखाई दे रहा था जिस पर से अलग – अलग थाने के कर्मचारियों की टीम बनाकर कस्बा देपालपुर के सभी सीसीटीवी कैमरे चैक कराये गये तो उक्त संदेही वारदात करने के पश्चात निकलकर शान्तिविहार कालोनी पहुँचा उसका साथी जो रैकी कर रहा था नीले रंग की मोटरसायकिल बजाज सीटी 100 जिसका आगे का मडगार्ड लाल रंग का होने से उसी को आधार मान कर अन्य केमरे चैक करते दोनो संदेही बस स्टेण्ड के पास गौतमपुरा रोड देशी शराब दुकान पर गये जहां से सब्जी मण्डी होते हुए वापस चमन चौराहा पर राठौर बूट स्टोर पहुॅचे वहां पर जूते की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते उक्त दोनो संदेहियों के सही फोटो ग्राफ केच हो गये उस फोटोग्राफ के आधार पर तलाश पतारसी की एवं ऑटो पार्टस की दुकानों से मैकेनिको की जानकारी प्राप्त करते ज्ञात हुआ कि घटना स्थल के पास अंकित ऑटोपार्टस की दुकान पर काम करने वाला सैफ अली घटना दिनांक से ही काम पर नहीं आ रहा है मुखबिरो से चर्चा की उनके द्वारा बताया कि जूते की दुकान से जो फोटोग्राफ प्राप्त किये है वो अंकित ऑटोपार्टस की दुकान पर काम करने वाला सैफ अली एवं उसका साथी रैकी करने वाला असरफ उर्फ कालू है जो ग्राम हसनाबाद के है उक्त आरोपीगणो को पकड़ा व जिनसे पूछताछ जारी है । उक्त प्रकरण की पतारसी व गिरफ्तारी में एसआईटी टीम श्री दयाराम माले अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) देपालपुर , श्रीमती मीना कर्णावत थाना प्रभारी थाना देपालपुर , श्री भारत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना गौतमपुरा , श्री राजीव त्रिपाठी थाना प्रभारी थाना हातोद , उनि हरेन्द्र सिंह यादव थाना देपालपुर , प्र . आर . 1352 दिनेश वर्मा , आर 857 राजपाल , आर 3811 गणेश व थाने के अधिकारी कर्मचारियो थाना प्रभारी एवं प्र . आर . 2792 विनोद पाटीदार , प्र.आर. 2073 दिपेन्द्र जाट , आर . 3992 सुधीर शर्मा , आर . 2326 देवेन्द्र गुर्जर , आर 1774 रवि सिंह तोमर , आर चालक 437 राजेश चौहान व नगर सुरक्षा समिति के सचिन सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा ।

Exit mobile version