Site icon अग्नि आलोक

ब्लॉक प्रमुख चुनाव:825 में बीजेपी ने 640 सीटों पर जीत हासिल की; 15 जिलों में हिंसा, इटावा में एसपी सिटी को थप्पड़ मारा

Share

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने अब तक 825 ब्लॉक में 640 सीटें हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा 349 सीटों पर निर्विरोध रही। लखनऊ की 8 सीटों में से भाजपा ने 7 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती हैं। जबकि, सपा का खाता तक नहीं खुला। इससे पहले राज्य के कई जिलों में जबरदस्त हिंसा हुई।

इटावा में पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर भिड़ंत हुई है। इटावा में पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया है। वहीं, लखनऊ, प्रतापगढ़, हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, अमरोहा, रायबरेली, फिरोजाबाद, कानपुर, एटा, पीलीभीत, महोबा, बाराबंकी, चंदौली समेत 15 जिलों में गोलीबारी, पथराव, उपद्रव और मारपीट हुई है।

रिजल्ट अपडेट्स…

लाब्लॉकभाजपासपाअन्य
लखनऊ08070001
मऊ09050103
इटावा08010403
आगरा15150000
वाराणसी08050001
गौतमबुद्ध नगर03020001
बिजनौर11100001
जालौन04020101
औरैया07050101
बाराबंकी15090402
मुरादाबाद08060101
चंदौली09080100
गोंडा15140100
गोरखपुर20180002
गाजियाबाद04040000
कौशांबी08050201
मुजफ्फरनगर09080100
अमरोहा06030102
रामपुर06050001
अमेठी13050305
बरेली15110202
सिद्धार्थनगर14100202
मिर्जापुर12090003
बांदा08080000
कानपुर देहात10060103
बदायूं15150000
कासगंज07060100
ललितपुर06060000
कुशीनगर14120200
बस्ती14120101
एटा08060200
संभल08040301
मिर्जापुर12090003
प्रतापगढ़07070000
झांसी06040200
अयोध्या11090101
सोनभद्र10070003
हाथरस07030103
प्रयागराज21111000
पीलीभीत07040003
संतकबीर नगर09080100
मथुरा10040105

49 ब्लॉक प्रमुख को निर्विरोध चुने गए

कुल 825 पदों में से 476 पदों के लिए दोपहर 3 बजे तक वोट डाले गए। इससे पहले शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 349 ब्लॉक प्रमुख को निर्विरोध चुन लिया गया है। इनमें 334 से ज्यादा भाजपा के प्रत्याशी हैं। वोटिंग को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। मतदान और मतगणना केंद्रों में बिना चेकिंग किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कुल 1778 नामांकन बीते गुरुवार को हुए थे। जांच में 68 पर्चे खारिज कर दिए गए। जबकि 187 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हो गई। नतीजे भी आज ही घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद गोंडा के मुजेहना ब्लॉक योजना का कार्यकाल एक साल बाद पूरा होगा। इसलिए यहां चुनाव एक साल बाद होगा। बाकी 15 ब्लॉकों में आज वोट डाले जाएंगे।

मतदान अपडेट्स…

इन जिलों में वोटिंग के दौरान हुआ बवाल-

इटावा में भाजपाइयों ने एसपी सिटी को मारा थप्पड़

एसपी सिटी ने थप्पड़ मारने की बात भाजपा की सदर विधायक और जिलाध्यक्ष को भी बताई।

इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक में भाजपाई इतने उग्र हो गए कि उन्होंने एसपी सिटी प्रशांत कुमार सिंह को थप्पड़ मार दिया। यहां आनंद यादव सपा से उम्मीदवार और गणेश राजपूत भाजपा से प्रत्याशी हैं। भाजपा प्रत्याशी के वोट पड़ चुके थे। इसके बाद वो वोटिंग व्यवधान उत्पन्न करने लगे। आरोप है कि सत्ता पक्ष के लोगों ने ब्लॉक से 200 मीटर की दूरी पर पुदी चौराहा पर हवाई फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसी दौरान भीड़ में किसी ने एसपी सिटी को थप्पड़ मारा। एसपी सिटी ने थप्पड़ मारने की बात भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे से भी कही। इसके बाद दोनों भाजपा नेता ब्लॉक गेट पर पहुंचे। आरोप लगाया कि प्रत्याशी गणेश राजपूत के साथ सपाई मारपीट कर रहे हैं। बवाल की सूचना पर डीएम, एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ब्लॉक के पीछे फिर से फायरिंग की गई।

कोरोना महामारी को देखते हुए बरती जाएगी विशेष सतर्कता
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मतदान व मतगणना स्थल पर ड्यूटी पर लगे पुलिस बल के लिए ग्लब्स, फेस-शील्ड, मास्क एवं सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराने की हिदायत दी गई है।

मतदान केंद्रों पर द्विस्तरीय पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा

नामांकन के दिन 24 जनपदों में बवाल, उपद्रव, गोलीबारी

लखनऊ में उपद्रवियों से महिला को बचाते पुलिसकर्मी।- फाइल

8 जुलाई को नामांकन के आखिरी दिन ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के समर्थकों और रास्ता के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। 8 जुलाई को सीतापुर लखीमपुर समेत उत्तर प्रदेश के 24 जिलों के 24 थाना क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के दौरान भाजपा और सपा के उम्मीदवारों और समर्थकों के बीच में मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आई थीं। इसके बाद करीब एक हजार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version