Site icon अग्नि आलोक

ड्रायटेक कंपनी में फटा बायलर, 9 झुलसे:गर्म केमिकल से भरा बायलर फूटा, गंभीर हालत में 4 लोग नागपुर रेफर

Share

छिंदवाड़ा

पांढुर्णा के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ड्रायटेक कंपनी में शुक्रवार शाम पांच बजे केमिकल बायलर फट गया। इस कारण कंपनी में काम रहे 9 मजदूर झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांढुर्णा भिजवाया गया, जहां से 4 मजदूरों को गंभीर हालत में नागपुर रेफर कर दिया गया। खबर लगते ही मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर तहसीलदार रत्नेश ठवरे भी पहुंच गए।

कंपनी में काम कर रहे मजदूरों ने बताया, बायलर में ब्लास्ट हुआ। इससे पास में खड़े चार मजदूर उसमें से निकले गर्म केमिकल से झुलस गए। शरीर की चमड़ी भी पूरी तरह से जल गई। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर संभारे, नरेंद्र कोल्हे, अंकुश हिवसे, नरेंद्र बडघरे को नागपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में झुलसे पांच मजदूरों का उपचार पांढुर्णा अस्पताल में जारी है।

आरोप- 2 दिन से मशीन कर रही आवाज, नहीं दिया ध्यान
कंपनी में हादसे का शिकार हुए चंद्रशेखर ने बताया, दो दिन से बायलर में आवाज आ रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने कंपनी के प्रबंधक से की थी, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

Exit mobile version