अग्नि आलोक

ब्रेकिंग न्यूज़:गरीबों को फ्री राशन बांटने के दौरान पाकिस्तान के कराची में भगदड़ से 12 की मौत

Share

एक अप्रैल से वित्‍त वर्ष 2023-24 शुरू हो रहा है। इनकम टैक्‍स की नई व्यवस्था समेत कई बदलाव मध्यरात्रि से लागू हो गए। वहीं, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को आज पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा किया जा सकता है। 59 साल के सिद्धू 1988 के रोडरेज के मामले में एक साल जेल की सजा काट रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आज से नई आबकारी नीति लागू होने जा रही है। देशी और अंग्रेजी, दोनों तरह की शराब और बीयर महंगी हो गई। यूपी राज्य निर्वाचन आयोग आज निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा। दूसरे हफ्ते में अधिसूचना जारी हो सकती है।

रामनवमी के अगले दिन पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में हिंसा भड़क गई। बंगाल के हावड़ा में पत्थरबाजी की घटना सामने आई। यहां एक वर्ग ने मंदिरों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। रामनवमी के दिन भी यहां के कुछ इलाकों में हिंसा हुई थी। मामले में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट से मामले की NIA से जांच और हिंसा प्रभावित क्षेत्र में CRPF की तैनाती की मांग की है। मामले पर 3 अप्रैल को सुनवाई होगी।

उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। ममता ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाने पर रखा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से घटना की जानकारी ली। इसके बाद राज्यपाल ने ममता बनर्जी से हिंसा के बारे में रिपोर्ट मांगी। ममता ने कहा कि मामले की जांच CID को सौंप दी गई है। दोषियों के खि‌लाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

 IPL 2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। गुजरात ने चेन्नई को 4 बॉल रहते 5 विकेट से हरा दिया। यह गुजरात की चेन्नई पर लगातार तीसरी जीत है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई ने पहली पारी में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

 पाकिस्तान के कराची में भगदड़ से 12 की मौत, गरीबों को फ्री राशन बांटने के दौरान हादसा हुआ

पाकिस्तान के कराची की फैक्ट्री में भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। यहां गरीबों के लिए रमजान के दौरान खाने का सामान और दूसरी चीजें बांटी जा रहीं थीं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि फ्री राशन लेने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुट गए थे। बांटे जाना वाला सामान कम था, इसलिए लोग जल्दी से जल्दी सामान लेना चाहते थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

पाकिस्तान में इस समय एक किलोग्राम आटा 185 रुपए में बिक रहा है। देश में ज्यादातर लोग तंदूर की दुकानों से रोटियां खरीदते हैं। लाहौर में एक रोटी करीब 40 रुपए की मिल रही है। तंदूर चलाने वाले दुकानदारों का कहना है कि महंगी बिजली और मेंटेनेंस की वजह से उन्हें रोटी महंगी बेचनी पड़ रही है। हालात बिगड़ते देख सरकार ने गरीबों के लिए मुफ्त आटा देने की स्कीम शुरू की, लेकिन इसका फायदा उन्हें नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि सरकारी अफसर ये आटा ब्लैक मार्केट में बेच रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प पर चलेगा क्रिमिनल केस, चुनाव से पहले पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने का मामला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर क्रिमिनल केस चलेगा। न्यूयॉर्क की मैनहैटन ग्रैंड जूरी ने मुकदमा चलाने का फैसला किया है। ट्रम्प पर यह केस पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को अफेयर की बात छिपाने के लिए रिश्वत देने के मामले पर है। 2006 में ट्रम्प का स्टॉर्मी से अफेयर था। 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रम्प ने पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपए दिए थे।

ट्रम्प की ओर से पोर्न स्टार को दिए गए पेमेंट का खुलासा जनवरी 2018 में वाल स्ट्रीट जर्नल ने किया था। इसी के आधार पर ट्रम्प के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केस पर कहा- मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इसकी न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो सकती। यह जो बाइडेन पर भारी पड़ेगा। अमेरिका की जनता सब समझती है कि कट्टरपंथी और वामपंथी डेमोक्रेट क्या कर रहे हैं।

आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, गिल ने बनाए 63 रन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन शुरू हो गया। मुकाबले से पहले IPL की ओपनिंग सेरेमनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई। सेरेमनी देखने के लिए सवा लाख दर्शक स्टेडियम पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने करीब 55 मिनट चली ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट किया। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

IPL का पहला मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच खेला गया। पहली पारी में ऋतुराज गायकवाड का विकेट चेन्नई सुपर किंग्स की हार की वजह बना। गायकवाड 92 रन बनाकर 18वें ओवर की पहली बॉल पर आउट हुए। इस वक्त CSK का स्कोर 151/5 था। टीम आखिरी 17 बॉल में 28 रन ही बना सकी और अहमदाबाद की बैटिंग पिच पर 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी।

मुफ्त राशन लेने के दौरान पाकिस्तान में मची भगदड़, 3 बच्चों समेत 12 की मौत

पाकिस्तान में रमजान के पवित्र महीने में मुफ्त राशन बांटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। राशन बांटने के दौरान भगदड़ देखने को मिली है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा कराची के साइट इलाके में नौरस चौराहे के पास एक कारखाने से जुड़ा है। शुक्रवार की शाम को यहां मुफ्त राशन बांटा जा रहा था, जिसके कारण लोगों की भीड़ जुट गई थी। हर रमजान के दौरान यहां लोग राशन बांटते हैं। पुलिस ने कहा है कि मरने वालों में 3 बच्चे और 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। महंगाई अब सच में पाकिस्तानी जनता को मारने लगी है। रमजान के महीने में पाकिस्तानी जनता को खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लोगों के लिए अब उनके परिवार का पेट भरना ही सबसे बड़ी चुनौती है। महंगाई अब इस कदर बढ़ गई है कि बड़ी संख्या में लोगों को दान पर निर्भर होना पड़ रहा है। मुफ्त राशन बंटने की खबर जंगल में आग की तरह फैलती है और देखते ही देखते भीड़ लग जाती है।

कराची में बांटा जा रहा था मुफ्त आटा

पाकिस्तान में गेहूं का आटा अपने रेकॉर्ड दाम पर है। आम गरीब जनता की पहुंच से ये बाहर हो चुका है। फिर भी रमजान के महीने में कोई भूखा न रहे, इसके लिए कई संस्थाएं मुफ्त राशन बांटने का काम कर रही हैं। कराची में शुक्रवार को भी राशन बांटा जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आटे की बोरियां कम थी वहीं उसे लेने वाले बड़ी संख्या में थे। हर व्यक्ति अपने लिए एक बोरी चाहता था, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर गए। लोग बिना देखे इनके ऊपर से गुजरते रहे, जिस वजह से 3 बच्चे और 8 महिलाओं की मौत हुई है।

हावड़ा हिंसा: अमित शाह ने बंगाल के गवर्नर से की बात

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी जूलूस के दौरान हिंसा पर केंद्र सरकार ऐक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस से बात की है। शाह ने बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से भी इस मुद्दे पर चर्चा की है। वहीं केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘बंगाल के चुनाव हो तो उसके बाद भी हजारों लोगों के ऊपर पथराव, आगजनी, बम फेंकना ये आम बात बन गई है। ममता बनर्जी के राज में जिस तरह से पत्रकारों पर हमले हुए, रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ है, इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा। जो लोग प्रेस की स्वतंत्रता की बात करते हैं वो आज चुप क्यों हैं?’

Exit mobile version