अग्नि आलोक

ब्रेकिंग समाचार -अमरनाथ यात्रा 29 जून से,रेपो रेट में हो सकती है कटौती,इंडोनेशिया के प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता,20 करोड़ से ज्यादा लोगों में रक्तचाप

Share

आयकर विभाग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता स्वरूप विश्वास के यहां स्थित आवास पर बुधवार को छापा मारा। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से उसका रुख पूछा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े धनशोधन के मामले में अपने खिलाफ जारी समन को चुनौती दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल में इजराइल सेना मंगलवार को दूसरे दिन फिर से घुस गई।

 जून में आरबीआई की बैठक में रेपो रेट में हो सकती है कटौती, जमा पर कम हो जाएगा रिटर्न

ऊंची ब्याज दरों का फायदा अब वरिष्ठ नागरिकों को भी मिल रहा है। करीब आठ ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जो सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर 9.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में इन नागरिकों के लिए ऊंची ब्याज दर पर लंबे समय के लिए पैसा फिक्स करने का यह बेहतर अवसर है।

विश्लेषकों के मुताबिक, आगे चलकर जून से दरों में कटौती होने की उम्मीद है। ऐसे में जमा पर ब्याज दरें भी घटने लगेंगी। इस समय चूंकि रेपो रेट अपने कई साल के उच्च स्तर पर है, साथ ही उधारी की मांग भी बहुत ज्यादा है, इसलिए बैंक ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।  

इन स्मॉल फाइनेंस बैंकों की सर्वाधिक दर
                    बैंक दर                         एक साल     तीन साल
इक्विटास       9% (444 दिन)                8.70%       8.50%
फिनकेयर     9.21% (750 दिन)            8.25%       8.71%
जना             9.00% (365 दिन)            9.00%      7.75%
नॉर्थ ईस्ट       9.25% (555 दिन)             8.5%      8.75%
सूर्योदय         9.25% (25 माह)               7.35%    9.10%
उज्जीवन        9.50% (1001 दिन)          8.35%     8.65%
उत्कर्ष            9.10% (27 माह              8.60%      9.1%

बड़े बैंकों की दर 7.85 फीसदी तक
वैसे बड़े बैंक भी इस समय आम जमाकर्ताओं को 7.85 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों के लिए इससे ज्यादा दर है। एक्सिस बैंक जहां एक साल की अवधि पर 7.85 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा 7.25 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। यह दरें अलग-अलग अवधि पर हैं। छोटे बैंकों में ईएएसएफ और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

मैड़ी होली मेले का चौथा दिन… पच्चीस हजार श्रद्धालु पहुंचे, 25 को निशान साहिब चढ़ाने की होगी रस्म

डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेला के चौथे दिन लगभग पच्चीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में हाजरी लगवाई। मेले के चौथे दिन डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, तप स्थान मंजी साहिब, चरणगंगा, मंदिर वीर नाहर सिंह जी और कुज्जासर सहित मेला क्षेत्र में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों से संबंधित सरायें श्रद्धालुओं से भर गईं।
मेला क्षेत्र में दिन-रात भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इससे स्थानीय बाजार की दुकानों पर रौनक है। मेले में जगह-जगह संगत की तरफ से लंगर की सेवा की जा रही है। चरणगंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मैड़ी में 25 मार्च काे होली के दिन पवित्र निशान साहिब चढ़ाए जाने की रस्म के लिए धीरे-धीरे मेला क्षेत्र में ठहरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी हैं। चरण गंगा के महंत शादी लाल गोस्वामी ने बताया कि चरण गंगा में रोजाना हजारों की तादाद में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे हैं, जिनकी सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किया गया है। संवाद

ऊना मालवाहक वाहनों में सफर कर यात्री।

अंतर धार्मिक जोड़ों की सुरक्षा मामले में अपने विचारों से बचें जज, शीर्ष अदालत की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समान लिंग, ट्रांसजेंडर और अंतर धार्मिक जोड़ों को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने की याचिका पर सुनवाई करते समय न्यायाधीशों को सांविधानिक मूल्यों के स्थान पर अपने विचारों को रखने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि अदालत को यह स्वीकार करना चाहिए कि कुछ अंतरंग पार्टनर को सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ सकता है। अंतरंग पार्टनरों के इस आधार पर पुलिस सुरक्षा की याचिका पर विचार करते समय कि वे समान लिंग, ट्रांसजेंडर, अंतर धार्मिक या अंतर जातीय जोड़े हैं, अदालत को एक अंतरिम उपाय देना चाहिए।

पीठ ने कहा कि अदालतों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि ‘परिवार’ की अवधारणा केवल जन्म के परिवार तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें किसी व्यक्ति के चुने हुए परिवार को भी शामिल किया गया है। यह सभी व्यक्तियों के लिए सच है। हालांकि, एलजीबीटीक्यू+ व्यक्तियों के लिए हिंसा और सुरक्षा की कमी के कारण इसका महत्व बढ़ गया है।

किसी की पहचान और यौन रुझान पर काबू पाने की कोशिश अनुचित
पीठ ने कहा कि किसी व्यक्ति की इच्छाओं का पता लगाना एक बात है लेकिन कथित परामर्श की प्रक्रिया के माध्यम से किसी व्यक्ति की पहचान और यौन रुझान पर काबू पाने का प्रयास करना अनुचित होगा। अदालत ने कहा कि न्यायाधीशों को संविधान द्वारा संरक्षित मूल्यों के स्थान पर अपने स्वयं के व्यक्तिपरक मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। पीठ ने ये टिप्पणियां केरल की एक महिला की याचिका पर विचार करने से इन्कार करते हुए कीं, जिसने दावा किया था कि उसके समलैंगिक साथी को उसके परिवार ने अवैध रूप से कैद कर रखा है। अदालत ने कोल्लम की एक पारिवारिक अदालत में कथित तौर पर कैद की गई महिला से मिलने और उसका साक्षात्कार लेने के लिए एक न्यायिक अधिकारी को नियुक्त किया था।  अधिकारी की पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि याचिकाकर्ता महिला की ‘अंतरंग मित्र’ थी लेकिन महिला किसी के साथ शादी या घर बसाना नहीं चाहती है।

पीठ ने जारी किए निर्देश
हालांकि पीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं या पुलिस सुरक्षा के लिए याचिकाओं से निपटने के लिए अदालतों के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए। पीठ ने कहा कि किसी साथी या मित्र की लोकस स्टैंडी का मूल्यांकन करते समय, अदालत को अपीलकर्ता और व्यक्ति के बीच संबंधों की सटीक प्रकृति की जांच नहीं करनी चाहिए। अदालत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यवाही के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति की इच्छाएं अदालत या पुलिस या पैतृक परिवार द्वारा अनुचित रूप से प्रभावित न हों। पीठ ने कहा कि न्यायाधीशों को हिरासत में लिए गए या लापता व्यक्ति के मामले में ईमानदारी से सहानुभूति और करुणा दिखानी चाहिए।

 इंडोनेशिया के प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, चुनाव आयोग ने की पुष्टि

प्रबोवो सुबियांतो को पिछले महीने हुए चुनावों में जीतने के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। चुनाव आयोग ने इसकी पुष्टी कर दी है। उन्होंने, मतदान के बारे में कानूनी शिकायत दर्ज करने की कसम खाने वाले दो प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ निर्णायक जीत दर्ज की है।  

आम चुनाव आयोग के अध्यक्ष हसीम असियारी ने बुधवार को कहा कि रक्षा मंत्री प्रबोवो और उनके उप राष्ट्रपति पद के चल रहे साथी गिबरान राकाबुमिंग राका को 14 फरवरी के पहले दौर में 59 प्रतिशत या 96 मिलियन से अधिक वोट हासिल कर बहुमत प्राप्त हुआ। 

आम चुनाव आयोग के अध्यक्ष हसीम असियारी ने बुधवार को कहा कि रक्षा मंत्री प्रबोवो और उनके उप राष्ट्रपति पद के चल रहे साथी गिबरान राकाबुमिंग राका को 14 फरवरी के पहले दौर में 59 प्रतिशत या 96 मिलियन से अधिक वोट हासिल कर बहुमत प्राप्त हुआ। अनीस बसवेडन को लगभग 41 मिलियन वोट या कुल गिनती का 25 प्रतिशत वोट मिले, जबकि गांजर प्रणोवो को 27 मिलियन वोट मिले, जो 16 प्रतिशत से अधिक थे। 

इस बार 29 जून से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा, आरती का सीधा प्रसारण होगा पवित्र गुफा से

लोकसभा चुनाव के ठीक बाद अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस बार 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी जो 2023 की 62 दिन की यात्रा से दस दिन कम होगी। राजभवन में बुधवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यात्रा की तिथियों पर चर्चा की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।इस बार 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी जो 2023 की 62 दिन की यात्रा से दस दिन कम होगी। 

सूत्रों के अनुसार, यात्रा से पूर्व 22 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए अप्रैल में देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं में यात्री अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। उप राज्यपाल ने यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से दैनिक आधार पर पवित्र गुफा के लिए 10-10 हजार श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण होगा, जिससे देश दुनिया में बैठे श्रद्धालु रोजाना जुड़ सकेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले ही दूरसंचार सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी। श्रद्धालुओं के रहने, बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य प्रबंधों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय साफ सफाई और कूड़ा निस्तारण की सुविधा होगी।

चुनाव के बाद सुरक्षाबल यात्रा भी कराएंगे
सूत्रों का दावा है कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव में तैनात किए जाने वाले अर्धसैनिक बलों को सुरक्षित यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

एप से मिलेगी हर प्रकार जानकारी
श्रद्धालुओं को श्री अमरनाथ यात्रा एप से हर प्रकार की जानकारी समय समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी। यात्रा, मौसम तथा आनलाइन सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा। बैठक में बोर्ड के सदस्यों में डीसी रैना, मंजू गर्ग, विश्वमूर्ति शास्त्री आदि के अलावा अवधेशानंद गिरि जी महाराज वर्चुअल शामिल हुए।

           वर्ष        यात्री संख्या (लाख)

वर्ष 2030 तक सोलर वेस्ट 600 किलो टन पहुंचने की आशंका, स्वच्छ पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती है सौर कचरा

नेट-जीरो लक्ष्य पाने के लिए देश अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ा रहा है। हालांकि, आने वाले वर्षों के लिए सोलर वेस्ट भविष्य में स्वच्छ पर्यावरण को लेकर चिंता की लकीर खींच रहा है। मौजूदा और नई सौर ऊर्जा क्षमता को देखते हुए वित्त वर्ष 2023-24 और 2029-30 के बीच स्थापित क्षमता से निकलने वाला सोलर वेस्ट 2030 तक 600 किलो टन तक पहुंच सकता है।हालांकि, आने वाले वर्षों के लिए सोलर वेस्ट भविष्य में स्वच्छ पर्यावरण को लेकर चिंता की लकीर खींच रहा है। मौजूदा और नई सौर ऊर्जा क्षमता को देखते हुए वित्त वर्ष 2023-24 और 2029-30 के बीच स्थापित क्षमता से निकलने वाला सोलर वेस्ट 2030 तक 600 किलो टन तक पहुंच सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह 720 ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल को भरने के बराबर है। सोलर वेस्ट का सर्वाधिक हिस्सा राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु राज्य से आने का अनुमान है। ऐसे में शोधकर्ताओं का कहना है कि बढ़ते सोलर वेस्ट की रिसाइक्लिंग की मजबूत व्यवस्था करना बेहद जरूरी है।

अध्ययन में सामने आया है कि इसमें लगभग 10 किलो टन सिलिकॉन, 12-18 टन चांदी और 16 टन कैडमियम व टेल्यूरियम शामिल है, जो देश के लिए महत्वपूर्ण खनिज हैं। वहीं, 260 किलो टन सोलर वेस्ट इस दशक में स्थापित होने वाली नई सौर ऊर्जा क्षमता से आएगा।

यह सोलर सेक्टर में सर्कुलर इकोनॉमी के एक अग्रणी केंद्र के रूप में उभरने और सोलर सप्लाई चेन में लचीलापन सुनिश्चित करने का अवसर है। यह बातें काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की ओर से किए गए अध्ययन ‘इनेबलिंग ए सर्कुलर इकोनॉमी इन इंडियाज सोलर इंडस्ट्री: एसेसिंग द सोलर वेस्ट क्वांटम’ में सामने आई हैं।

पर्यावरणीय कारणों के लिए उठाने होंगे कदम
अध्ययन में बताया गया है कि देश ने 2030 तक लगभग 292 गीगावॉट सौर क्षमता हासिल करने की योजना बनाई है। इस वजह से पर्यावरणीय, आर्थिक और सामाजिक कारणों से सोलर पीवी वेस्ट का प्रबंधन महत्वपूर्ण हो जाएगा। सीईईडब्ल्यू के इस अध्ययन ने पहली बार विनिर्माण को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों से निकलने वाले सोलर वेस्ट का आकलन किया है।

बीते वर्ष पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) ने सोलर पीवी सेल्स और मॉड्यूल वेस्ट के प्रबंधन के लिए ई-वेस्ट (मैनेजमेंट) रूल्स-2022 जारी किया था। ये नियम सोलर पीवी सेल्स और मॉड्यूल के उत्पादकों पर विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (ईपीआर) ढांचे के तहत उनके सोलर वेस्ट के प्रबंधन की जिम्मेदारी डालते हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यावरणीय अनिवार्यता के साथ ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने व सोलर वेस्ट के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए।

सीईईडब्ल्यू की सीईओ डॉ. अरुणाभा घोष ने कहा कि अक्षय ऊर्जा ईको सिस्टम को सुरक्षित बनाती है। वहीं, ग्रीन जॉब्स (हरित रोजगार) पैदा करती है, खनिज सुरक्षा और नवाचार को बढ़ाती है और लचीली व सर्कुलर सप्लाई चेन को तैयार करती है।

20 करोड़ भारतीयों में बढ़ा मिला रक्तचाप, दक्षिणी राज्यों की स्थिति और भी गंभी

आम धारणा है कि देश में मधुमेह रोगियों की संख्या अधिक है, मगर चौंकाने वाली खबर यह है कि 20 करोड़ से ज्यादा लोगों में रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला है। यानी इससे 15.90 फीसदी आबादी पीड़ित है। यह संख्या मधुमेह रोगियों से 50 फीसदी अधिक है।अध्ययन के मुताबिक, कभी-कभी मापे गए रक्तचाप की व्यापकता विभिन्न जिलों की आबादी में 30.3% से 98.5% तक मिली है। यानी इनके भविष्य में प्री-हाइपरटेंशन से ग्रसित होने की आशंका है। आईसीएमआर ने 18 से 54 साल के कुल 7,43,067 युवाओं के चिकित्सा इतिहास का विश्लेषण किया। इनमें 87.6% महिलाएं व 12.4% पुरुष शामिल थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और बंगलूरू स्थित राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान व अनुसंधान केंद्र के ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि हर राज्य में रक्तचाप की स्थिति अलग है। उत्तर व दक्षिण भारत में सर्वाधिक लोग रक्तचाप से पीड़ित हैं।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कभी-कभी मापे गए रक्तचाप की व्यापकता विभिन्न जिलों की आबादी में 30.3% से 98.5% तक मिली है। यानी इनके भविष्य में प्री-हाइपरटेंशन से ग्रसित होने की आशंका है। परिषद ने 18 से 54 साल के कुल 7,43,067 युवाओं के चिकित्सा इतिहास का विश्लेषण किया। इनमें 87.6% महिलाएं व 12.4% पुरुष शामिल थे।

परिवार सर्वेक्षण का अनुमान भी यही
आईसीएमआर के अध्ययन के नतीजे 2019 से 2021 के बीच हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुमान के समान बताए जा रहे हैं। उसमें अनुमान था, 15 वर्ष व उससे अधिक उम्र की 21 फीसदी महिला व 24 फीसदी पुरुषों में उच्च रक्तचाप हो सकता है। 39 फीसदी महिलाओं व 49 फीसदी  पुरुषों में प्री-हाइपरटेंशन का अंदाज है।

शोधकर्ताओं का कहना है, आयु, लिंग, शिक्षा, धन, जीवनशैली, मोटापा व रक्त शर्करा की जांच में ये निष्कर्ष मिले हैं। यह विविधता भरे देश में न सिर्फ बीमारी के क्षेत्रीय प्रसार, बल्कि रोकथाम के लिए जिला व राज्य स्तर पर साक्ष्य-आधारित जरूरत को भी बयां कर रहे हैं।

दक्षिण में ज्यादा खतरा 
केंद्र निदेशक डॉ. प्रशांत माथुर ने बताया, राष्ट्रीय स्तर पर 15.9% आबादी में रक्तचाप स्तर बढ़ा मिला। दक्षिणी राज्यों का आंकड़ा 16.8% है। यह संख्या गंभीर चुनौतियों व तत्काल प्रयासों की जरूरत का संकेत दे रही है। 

साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ जारी वारंट पर रोक

एनआईए की विशेष अदालत ने मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जारी जमानती वारंट पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने 11 मार्च को यह वारंट जारी किया था। सेहत ठीक न होने के कारण साध्वी बुधवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकी। कोर्ट ने 27 मार्च को मामले की अगली सुनवाई रखी है।

यूपी पुलिस ने बदायूं के दोहरे हत्याकांड के आरोपी जावेद पर घोषित किया 25 हजार का इनाम

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दोहरे हत्याकांड के आरोपी जावेद पर यूपी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। जिसमें संभल से जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। वहीं बागपत से मनोजी चौधरी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इस बार अखिलेश यादव की पार्टी ने घोसी से राजीव राय को टिकट दिया है। कुल मिलाकर पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है।

हमारा प्रयास रहेगा कि हम राजस्थान में बेहतर प्रदर्शन करें- कांग्रेस नेता सचिन पायलट

कांग्रेस CEC की बैठक के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सभी सीटों पर चर्चा हुई और कई सीटों पर फैसले लिए गए हैं। (उम्मीदवारों की) अंतिम घोषणा सीईसी द्वारा की जाएगी। अच्छी छवि वाले अच्छे उम्मीदवार चुने गए हैं। चयनित और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया है,इस बार हमारा प्रयास रहेगा कि हम राजस्थान में अपना प्रदर्शन बेहतर करें।

राहुल गांधी ने 130 करोड़ लोगों का दिल जीता है- पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद कहा कि मैंने बचपन से ही मोहन प्रकाश जी को संघर्ष करते देखा है और जीवन भर उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। वह तब एक मजबूत आवाज हुआ करते थे और अब वह मेरे लिए एक विचारधारा हैं। हम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। राहुल गांधी इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्षशील व्यक्ति हैं।मुझे जो सम्मान मिला है और राहुल और प्रियंका गांधी ने मुझ पर और मेरी पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है। राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की दिल जीता है।

ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ED के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। हाई कोर्ट में इस मामले में आज दोनों ओर दलीलें पेश की गई। अदालत ने सीएम केजरीवाल से भी पूछा कि वो ईडी के सामने पेश क्यों नहीं हो रहे हैं। वहीं ईडी से भी समन को लेकर सवाल पूछा। ईडी ने कहा कि हम जवाब देंगे और हम रखरखाव के आधार पर इसका विरोध करते हैं।

Exit mobile version