Site icon अग्नि आलोक

ब्रेकिंग न्यूज़ : अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए

Share

दिल्‍ली की एक अदालत में आज पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पेश हो सकते हैं। मामला जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने से जुड़ा है। लाल, राबड़ी व 14 अन्‍य की आज अदालत के सामने पेशी संभव है। वहीं, भारत की G20 अध्यक्षता के तहत तीन दिवसीय, दूसरी एजुकेशन वर्किंग ग्रुप (EdWG) की बैठक अमृतसर में आज से शुरू होगी। दिल्‍ली समेत देशभर में आज पेंशनभोगियों का आंदोलन शुरू होगा। मुख्‍य मांग न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये मासिक करने की‍ है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सेम सेक्स मैरिज पर केंद्र सरकार के नजरिए का समर्थन किया है। सरकार समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के खिलाफ है। पानीपत में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि शादी सिर्फ अपोजिट जेंडर के बीच ही हो सकती है। भारतीय संस्कृति में शादी एक संस्कार है। यह कोई कॉन्ट्रैक्ट या दो लोगों के एन्जॉयमेंट की चीज नहीं है।

उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। साथ ही उनके लंदन में दिए बयान पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा,’ लोकसभा में कांग्रेस सांसद की उपस्थिति सांसदों की औसत उपस्थिति से भी कम है और वे विदेशों में जाकर कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। ये देश का अपमान है। उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए।’

1. RSS ने कहा- शादी सिर्फ अपोजिट सेक्स वालों में संभव, सेम सेक्स मैरिज पर सरकार के नजरिए से सहमत

पानीपत में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले (बाएं) और सुनील आंबेकर।

RSS ने सेम सेक्स मैरिज पर केंद्र सरकार का पक्ष लिया है। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि शादी सिर्फ अपोजिट जेंडर के बीच ही हो सकती है। उधर, सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक पीठ को सौंपा है।

5 जजों की संवैधानिक बेंच 18 अप्रैल को इसकी सुनवाई करेगी। हालांकि केंद्र का कहना है कि देश के हर नागरिक को प्यार करने और उसे जाहिर करने का अधिकार है। कोई भी उस अधिकार में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें शादी करने की मंजूरी दे दी जाए।
2. PM की सुरक्षा चूक में 9 अफसरों पर कार्रवाई होगी, पंजाब के CM के पास पहुंची फाइल
बीते साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर उनकी सुरक्षा में हुई चूक मामले में 9 अफसरों पर कार्रवाई होगी। इनमें एक IAS और तत्कालीन DGP सहित 8 पुलिस अफसर शामिल हैं। प्रोटोकॉल के बावजूद पंजाब के तत्कालीन DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय मौके पर नहीं पहुंचे थे।

पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के मुताबिक,’ मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार इन अफसरों को चार्जशीट करने जा रही है।’ रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुआई में बनी कमेटी ने इन अफसरों को सुरक्षा चूक का जिम्मेदार ठहराया था। आगे की कार्रवाई के लिए फाइल CM भगवंत मान को भेजी गई है।
3. अनुराग ठाकुर बोले-राहुल संसद में कम आते हैं, कांग्रेस बोली- राहुल नहीं, सरकार माफी मांगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कि राहुल गांधी भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वे सदन में कम आते हैं और विदेश में जाकर कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार संसद नहीं चलाना चाहती।

अधीर रंजन ने कहा,’ क्या कभी ऐसा देखा गया है कि सत्ताधारी दल के सभी सदस्य संसद को रोकने के लिए हंगामा करते हों? राहुल गांधी को माफी क्यों मांगनी चाहिए? केंद्र को माफी मांगनी चाहिए।’ वहीं शशि थरूर ने कहा- विदेशों में इस तरह की चर्चाओं की शुरुआत BJP ने की है, कांग्रेस ने नहीं।

4. भोपाल गैस पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा नहीं, SC ने कहा- 6 गुना मुआवजा दिया जा चुका
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल गैस पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा दिलवाने की केंद्र सरकार की मांग खारिज कर दी। केंद्र सरकार ने साल 1989 में तय हुए मुआवजे को नाकाफी बताते हुए 7800 करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा दिलाने की अपील की थी। हालांकि अदालत ने कहा कि पीड़ितों को पहले ही करीब 6 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। मुआवजे में कमी पूरा करने की जिम्मेदारी केंद्र की थी।

SC ने कहा- यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन पर और ज्यादा मुआवजे का बोझ नहीं डाला जा सकता। इससे पहले केंद्र सरकार ने याचिका में कहा था- सुप्रीम कोर्ट ने 1989 में एक लाख से ज्यादा पीड़ितों को ध्यान में रखकर हर्जाना तय किया था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, गैस पीड़ितों की संख्या ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में हर्जाना भी बढ़ना चाहिए।
5. रूसी फाइटर जेट ने ब्लैक सी के ऊपर अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, रूस ने कहा- आरोप गलत

MQ-9 रीपर ड्रोन एक फुल साइज एयरक्राफ्ट के बराबर होते हैं, इन्हें हाई अल्टीट्यूड पर सर्विलांस के लिए बनाया गया है।

एक रूसी फाइटर जेट ने ब्लैक सी के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी हाईटेक रीपर ड्रोन को मार गिराया। US एयरफोर्स अफसरों ने बताया कि रीपर इस इलाके में रूटीन गश्त पर था। रूस के दो सुखोई-27 एयरक्राफ्ट ने इसे इंटरसेप्ट करने की कोशिश की। एक फाइटर जेट ने ड्रोन के प्रोपेलर पर हमला किया।

इसके बाद ड्रोन ब्लैक सी में क्रैश हो गया। हालांकि रूस ने इस बात से इनकार किया है। रूस का कहना है कि ड्रोन खुद की गलती की वजह से क्रैश हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ड्रोन ने रोमानिया बेस से सर्विलांस के लिए उड़ान भरी थी। रोमानिया यूक्रेन का पड़ोसी देश है।

15 मार्च से विरोध प्रदर्शन करेंगे पेंशनभोगी

Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) की ईपीएस-95 योजना के दायरे में आने वाले पेंशनभोगियों की न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये मासिक किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर पेंशनभोगी बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के 200 शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। इन मांगों में पेंशन बढ़ाकर 7,500 रुपये मासिक करने के साथ-साथ महंगाई भत्ता देने, ईपीएस-95 पेंशन भोगियों को बिना किसी भेदभाव के उच्च पेंशन का विकल्प देने तथा उनके जीवनसाथी को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना शामिल है।

Exit mobile version