Site icon अग्नि आलोक

ब्रेकिंग न्यूज़:दुनिया में हर छठा व्यक्ति भारतीय; BJP से बोलीं ममता- दावा साबित करो, इस्तीफा दे दूंगी

Share

मुकुल रॉय एक बार फिर सियासी नाव बदलने की फिराक में हैं, कांग्रेस ने बोम्मई के खिलाफ उम्मीदवार बदला,इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर एक अंतरराष्ट्रीय विमान के शौचालय से करीब 75 लाख रुपये की सोने की तीन छड़ें बरामद हुई हैं। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत पैकिंग सामग्री के साथ सोने को जब्त किया गया है। दुनिया में हर छठा व्यक्ति भारतीय; BJP से बोलीं ममता- दावा साबित करो, इस्तीफा दे दूंगी

भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की आबादी हमसे 29 लाख कम यानी 142 करोड़ 57 लाख है। देश की 142 करोड़ आबादी में नवजात से 14 साल उम्र के बच्चों की संख्या 25%,15 से 64 साल के लोगों की संख्या 68% है। जबकि 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या 7% है।

दुनिया भर में 8 अरब लोग रहते हैं। वहीं भारत में दुनिया की 17.6% आबादी रहती है, इस लिहाज से देखें दुनिया में हर छठा व्यक्ति भारतीय है। UN 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से यह पहला मौका है जब भारत की आबादी चीन से ज्यादा हुई है। UN ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- कोई साबित कर दे कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके TMC के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने की बात की तो पद से इस्तीफा दे दूंगी। पिछले दिनों चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था। इसके बाद बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कहा था कि ममता ने अमित इस फैसले को रद्द कराने की रिक्वेस्ट की थी।

1. भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, चीन में 65 साल से ज्यादा उम्र वाले भारत से दोगुने

भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। भारत में 14 साल तक की उम्र वाली 25% (करीब 35 करोड़) आबादी है। चीन में यह आंकड़ा 17% (24 करोड़) है। भारत में 15 से 64 साल उम्र वाले 68% (करीब 97 करोड़) लोग हैं। चीन में यह आंकड़ा 69%( 98 करोड़) है। भारत में 65 साल से ज्यादा उम्र के 7% यानी करीब 10 करोड़ लोग हैं। वहीं, चीन में यह आंकड़ा 14% (करीब 20 करोड़) है।

हालांकि चीन में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेन्सी (जीवित रहने की संभावना) भारत से बेहतर है। चीन में पुरुषों की औसत उम्र 76 साल और महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है। वहीं भारत में पुरुषों की औसत उम्र 74 साल और महिलाओं की औसत उम्र सिर्फ 71 साल है। चीन में 1950 के बाद से पहली बार जन्म दर में कमी आई है। यहां 2021 में जन्म दर 7.52% थी। जो 2022 में घटकर 6.77% हो गई।

2. ममता बोलीं- आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी, अधिकारी के खिलाफ लीगल एक्शन की चेतावनी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर BJP आरोप साबित कर देती है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। ममता ने कहा कि मेरी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ही रहेगा। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते TMC, नेशनलिस्ट ​​​​कांग्रेस पार्टी (NCP) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया था। TMC अब राज्य स्तर की पार्टी है।

उधर, TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सुवेन्दु अधिकारी को एक लेटर लिखा है और उनसे तुरंत अपना बयान वापस लेने को कहा है। ब्रायन के मुताबिक, अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी अधिकारी और अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगी। अधिकारी 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए थे। उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता को 1,956 वोटों से हराया था।

3. अतीक-अशरफ हत्याकांड: 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अतीक की कब्र पर कांग्रेस नेता ने रखा तिरंगा

अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीन दिन बाद प्रयागराज में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने SIT की पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है। अतीक और अशरफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर्स को प्रयागराज की CJM कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उधर, प्रयागराज पुलिस ने अतीक गैंग के शूटर और 50 हजार के ईनामी असाद कालिया को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रयागराज में अतीक की कब्र पर कांग्रेसी नेता और पार्षद प्रत्याशी राजकुमार रज्जू ने तिरंगा चढ़ाया।साथ ही ‘अतीक भाई अमर रहे’ के नारे लगाए। रज्जू ने अतीक को भारत रत्न और शहीद का दर्जा दिलाने की भी बात कही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी ने लेटर जारी कर उसे 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है। साथ ही पार्षद का टिकट भी वापस ले लिया है।

4. सेम सेक्स मैरिज: याचिकाकर्ता बोले- लोगों को लगता है कि हम नॉर्मल नहीं; ये महज उनकी सोच, कानून नहीं
सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर आज लगातार तीसरे दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले हुई सुनवाई में केंद्र सरकार ने नया एफिडेविट दाखिल किया और कोर्ट से कहा कि मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी पार्टी बनाया जाए। केंद्र ने राज्यों से भी कहा कि वे 10 दिन में इस मामले में अपना नजरिया बताएं।

वहीं याचिकाकर्ताओं ने अदालत में कहा- लोगों को लगता है हम नॉर्मल नहीं हैं, लेकिन यह कानून नहीं सिर्फ एक सोच है। अगर हम बराबर हैं, तो अदालत से इस बात की इजाजत हमें मिले कि हम-आप बराबर हों और आपको किसी से कमतर नहीं आंका जाएगा, दोयम दर्जे का व्यवहार नहीं होगा। ऐसे में हम अपने घरों में निजता और जीवन के अधिकार का लुत्फ उठा सकेंगे।

5. पहला स्पाई सैटेलाइट लॉन्च करेगा नॉर्थ कोरिया, US-सा. कोरिया के मिलिट्री एक्शन पर होगी नजर

नार्थ कोरिया अपना पहला स्पाई सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। तानाशाह किम जोंग ने इसे लॉन्च करने का आदेश दिया है। हालांकि लॉन्चिंग की तारीख सामने नहीं आई है। अपनी स्पेस एजेंसी के दौरे पर पहुंचे किम जोंग ने कहा,’ ये स्पाई सैटेलाइट इंटेलिजेंस से जुड़ी क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। अमेरिका साउथ कोरिया में अपने हथियार, एयरक्राफ्ट और न्यूक्लियर बॉम्बर तैनात कर रहा है।’

किम जोंग ने कहा,’ हमारे लिए अपनी सैन्य ताकत बढ़ाना स्वाभाविक है। अमेरिका लगातार क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। वो साउथ कोरिया को जंग के लिए अपने बेस के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है। ये हमारी सुरक्षा के लिए खतरा है।’ पिछले साल 18 दिसंबर को नॉर्थ कोरिया ने स्पाई सैटेलाइट के आखिरी फेज की टेस्टिंग की थी। तब इसके अप्रैल में लॉन्च होने की घोषणा की गई थी।

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. मां कामाख्या कॉरिडोर की पहली झलक: CM हिमंता ने डिजिटल ब्लू प्रिंट जारी किया; PM ने कहा था- काशी और महाकाल जैसा बनेगा कॉरिडोर
  2. ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया: FCRA कानून तोड़कर विदेशों से चंदा लेने के सबूत मिले थे
  3. 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री पार-7 राज्यों में हीटवेव: एमपी-राजस्थान में बारिश के आसार, महाराष्ट्र में खुली जगहों पर दोपहर में रैली बैन 
  4. बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, खुले में जलते मिले डॉक्यूमेंट्स:जांच एजेंसियों को सबूत मिटाने का शक, CBI ने कलेक्ट किए सैंपल 
  5. इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे नेपाल के राष्ट्रपति: एक महीने में दूसरी बार तबीयत बिगड़ी, काठमांडू से एम्स लाया गया 
Exit mobile version