Site icon अग्नि आलोक

ब्रेकिंग न्यूज़:NCP-TMC का कांग्रेस से परहेज,‘इमरान की सेना’ के आगे पाकिस्तानी रेंजर नाकाम

Share

पाकिस्तान की लाहौर हाई कोर्ट ने बुधवार को इमरान खान को गिरफ्तारी से अस्थाई राहत दे दी। कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री के आवास के बाहर पुलिस के अभियान को गुरुवार तक रोकने का आदेश दिया।NCP-TMC का कांग्रेस से परहेज पीटीआई नेता फवाद चौधरी मामले को लेकर लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश के बाद बाद इमरान के आवास को घेरे खड़े पाक रेंजर्स और पुलिसकर्मियों ने वहां से पीछे हटना शुरू कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक बुलाई थी। इसमें 16 पार्टियां शामिल हुई, लेकिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शरद पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता मीटिंग में शामिल नहीं हुए। दोनों दल अडाणी मामले की जांच को लेकर निकाले गए पैदल मार्च से भी दूर रहे।

TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस पार्टी, भाजपा और CPM के साथ मिली हुई है। इसलिए पार्टी कांग्रेस नेताओं की बुलाई गई बैठकों में शामिल नहीं होगी। TMC पार्लियामेंट में खुद के मुद्दों और एजेंडे पर प्रोटेस्ट करेगी। TMC सांसदों ने अन्य विपक्षी दलों से इतर रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया।

उधर, जनवरी से अब तक देश में संक्रामक H3N2 वायरस के 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 9 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में 352 मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के CM एकनाथ शिंदे ने मीटिंग बुलाई है। इसमें डिप्टी CM देवेंद्र फडणनवीस और हेल्थ मिनिस्टर तानाजी सावंत भी मौजूद रहेंगे।

1. ममता बनर्जी पर अधीर रंजन के कमेंट से नाराज है TMC, कहा- कांग्रेस हमें हल्के में नहीं ले सकती

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्लियामेंट चैंबर में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई थी।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एक तरफ कांग्रेस के एक सीनियर लीडर आरोप लगा रहे हैं कि ‘ममता-अडाणी-मोदी’ का लिंक है। दूसरी तरफ उम्मीद करते हैं कि TMC उनके साथ खड़ी होगी। कांग्रेस के जिस शख्स ने यह टिप्पणी की, वह लोकसभा में पार्टी के नेता है।

TMC नेता ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी हमें हल्के में नहीं ले सकती।’ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने हाल ही में प. बंगाल की सागरदिधि विधानसभा सीट के उपचुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। सागरदिधि सीट हारने के बाद ही ममता ने ऐलान किया था कि TMC 2024 का चुनाव अकेले लड़ेगी।
2. H3N2 वायरस से अब तक 9 लोगों की मौत, पुडुचेरी में 26 मार्च तक सभी स्कूल बंद रहेंगे
संक्रामक H3N2 वायरस की वजह से देश में 9 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुडुचेरी में सभी स्कूलों को 26 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लैब में टेस्ट किए गए 79% इंफ्लूएंजा सैंपल्स में H3N2 वायरस पाया गया है।

इधर, दिल्ली में भी लगातार नए केस को देखते हुए बेड और डॉक्टरों की सुविधा बढ़ाई जा रही है। राजधानी के LNJP अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा 15 डॉक्टरों की टीम को भी विशेष तौर पर नियुक्त किया गया है। असम में बुधवार को H3N2 का पहला केस सामने आया है।

3. किसानों का पैदल मार्च, जैसे सड़क पर ड्रैगन चल रहा, नासिक से मुंबई तक 203 किमी का सफर

महाराष्ट्र में नासिक के डिंडोरी से 13 मार्च को शुरू हुआ किसानों का पैदल मार्च कसारा घाट से गुजरा। यहां ड्रोन से देखने पर ऐसा लगा मानो सड़क पर ड्रैगन चल रहा हो। मार्च में शामिल 10 हजार किसान मुंबई के आजाद मैदान तक 203 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

किसानों ने राज्य सरकार के सामने प्याज और अन्य फसलों को उचित दाम दिलाने सहित 14 मांगे रखी है। इसको लेकर किसान 20 मार्च को मुंबई में प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन ने किसान नेताओं को मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दिया है, लेकिन उनका कहना है कि मांगे पूरी होने की घोषणा सरकार करे।
4. लैंड फॉर जॉब्स स्कैम में लालू-राबड़ी और मीसा को जमानत, लालू व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे थे
रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में RJD सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी है। लालू व्हीलचेयर पर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इससे पहले CBI लालू से दिल्ली और राबड़ी से पटना में पूछताछ कर चुकी है।

मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। साल 2004 से 2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर रेलवे में नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने का आरोप है। लालू परिवार को ये जमीन उपहार में दी गई या कम कीमत पर बेच दी गई।
5. इमरान खान को गिरफ्तार किए बगैर लौटी पुलिस, नाकामी के लिए क्रिकेट का बहाना बनाया

इस्लामाबाद पुलिस पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 22 घंटे की मशक्कत के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस और रेंजर्स की वापसी के बाद इमरान घर से निकले और समर्थकों से बातचीत की। इस दौरान वो टियर गैस से बचाने वाला मास्क लगाए नजर आए।

एक पुलिस अफसर के मुताबिक, लाहौर में 15 से 19 मार्च तक पाकिस्तान सुपर लीग का मैच होना है। शहर में अफरातफरी और हिंसा का माहौल रहा तो दिक्कत हो सकती है। इसलिए फोर्स को वापस बुला लिया गया। वहीं लाहौर हाईकोर्ट ने कहा है कि पुलिस आज सुबह 10 बजे तक इमरान के घर के बाहर कोई एक्शन न ले।
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. भारत में लॉ प्रैक्टिस कर पाएंगे विदेशी वकील: बार काउंसिल ने जारी किए नियम; रजिस्ट्रेशन के लिए 20 से 40 लाख रुपए तक देने होंगे
  2. स्मृति बोलीं-राहुल संसद में आकर माफी मांगें: हर भारतीय यही चाहता है, क्योंकि PM के लिए उनकी नफरत, देश के लिए नफरत में बदल गई
  3. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने DGP को नालायक कहा: शिवकुमार ने पुलिस अफसर को दी चेतावनी, कहा- हमारी सरकार आई तो जेल जाओगे 
  4. केजरीवाल ने पुरानी एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने और बढ़ाया: 6 महीने में 5 ड्राई डे घोषित; अफसरों को नई पॉलिसी बनाने को कहा
  5. ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों ने इंडियन कॉन्स्युलेट का गेट ब्लॉक किया: PM एल्बनीज ने मोदी से सुरक्षा का वादा किया था, एक हफ्ते बाद हुई घटना
Exit mobile version