Site icon अग्नि आलोक

देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज

Share

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई 

प्रदूषण के लिए कौन है जिम्मेदार, केजरीवाल ने दिया जवाब

दिल्ली के सीएम ने कहा कि पंजाब में पराली जल रही है। हम मानते हैं। इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं है। उन्हें समाधान चाहिए। जिस दिन समाधान मिल जाएगा, तो किसान पराली नहीं चलाएगा। केजरीवाल ने कहा कि उसके खुद के घर में धुआं जाता है। यदि पंजाब में पराली जल रही है, तो हमारी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को पंजाब में 6 महीने हुए हैं। ये छोटा समय है। वहां बहुत सारे माफिया काम कर रहे थे। उस पर कंट्रोल किया है। पहले साल में कुछ महीने में कम समय मिला। काफी सफलता नहीं मिला। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल तक पराली जलने की घटनाएं कम होगी। किसानों के साथ मिलकर कदम उठाएंगे। हम आरोप प्रत्यारोप नहीं करेंगे।

Exit mobile version