अग्नि आलोक

ब्रेकिंग समाचार – ‘ओपेनहाइमर’ को अब तक मिले 2 अवॉर्ड,चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, भारत सहित दुनियाभर में गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा

Share

ओपेनहाइमर’ को अब तक मिले 2 अवॉर्ड, बिना कपड़ों के स्टेज पर पहुंचे जॉन सीना को देख छूटी हंसी,96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए तमाम वो तमाम लोग पहुंचे, जिनकी फिल्में नॉमिनेशन्स में आईं,ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 में इस साल भारती की सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री को मौका मिला,’पुअर थिंग्स’ को मिले 11 तो क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ को 13 नॉमिनेशन्स मिले थेसुप्रीम कोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी, जिसमें राजनीतिक दलों के भुनाए प्रत्येक चुनावी बॉन्ड का ब्योरा देने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही उस याचिका पर भी सुनवाई होगी, जिसमें एसबीआई के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया गया है। 

पीएम मोदी आज 1000 नमो दीदियों को देंगे ड्रोन; पोखरण में सैन्य अभ्यास ‘भारत शक्ति’ में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह कृषि ड्रोन प्रदर्शन भी देखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा नई दिल्ली) में आयोजित होगा। इसमें देशभर के 11 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह कृषि ड्रोन प्रदर्शन भी देखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के पोखरण में ‘भारत शक्ति’ अभ्यास का अवलोकन करेंगे। 

लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे
प्रधानमंत्री लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समर्थन से सफलता हासिल की है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक जिले में बैंकों की ओर से स्थापित स्थापित बैंक लिंकेज शिविरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को रियायती ब्याज दर पर लगभग 8,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित करेंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री एसएचजी को करीब 2,000 करोड़ रुपये की पूंजीकरण सहायता निधि भी देंगे। बता दें कि नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तीकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग हैं।

पोखरण में ‘भारत शक्ति’ अभ्यास का करेंगे अवलोकन
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर में राजस्थान के पोखरण में त्रि-सेवा लाइव फायर और युद्धाभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का एक समन्वित प्रदर्शन ‘भारत शक्ति’ देखेंगे। स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर तैनात होंगे।

द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही द्वारका एक्सप्रेसवे की लोगों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के गुरुग्राम (हरियाणा) आगमन की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते सेक्टर-84 के मैदान में उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देव, नायब सैनी, मंत्री मूलचंद शर्मा, मंत्री डॉ. बनवारी लाल, मंत्री ओमप्रकाश यादव, सांसद अरविंद शर्मा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

बेहतर रिटर्न के लिए कई विकल्पों में लगाएं कमाई, इससे निवेश का जोखिम होगा कम

मल्टी एसेट फंड इक्विटी, डेट और सोने में निवेश करते हैं। कम जोखिम लेने वाले सफल निवेशकों के लिए ये उपयुक्त हो सकते हैं। यह फंड कई एसेट्स क्लास में मिश्रण की रणनीति अपनाता है। 15-20 वर्षों के रिटर्न से पता चलता है कि इक्विटी-डेट, सोना-डेट और इक्विटी-सोना में बहुत कम संबंध हैं।अगर आप निवेश करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सारे पैसों को एक ही जगह पर न लगाएं। इसे आप अलग-अलग साधनों में मिश्रण के रूप में लगाएं। इससे आपके निवेश पर जोखिम कम होता है और बेहतर रिटर्न मिलता है। ऐसे निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

ऐसी स्थिति में जहां इक्विटी इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हैं और सोना भी सार्वकालिक उच्च स्तर पर है। ऐसे में निवेश विकल्प चुनना आसान नहीं है। हाल में बॉन्ड्स के ब्याज में भी तेजी आई है, जिससे रिटर्न में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसी स्थिति में संपत्ति आवंटन महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि निवेशकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी संभावित अवसर न छूटे। साथ ही, किसी विशिष्ट परिसंपत्ति क्लास में सुधार से पूरे पोर्टफोलियो को नुकसान न हो।

मल्टी एसेट्स फंड अच्छा अवसर
मल्टी एसेट फंड इक्विटी, डेट और सोने में निवेश करते हैं। कम जोखिम लेने वाले सफल निवेशकों के लिए ये उपयुक्त हो सकते हैं। यह फंड कई एसेट्स क्लास में मिश्रण की रणनीति अपनाता है। 15-20 वर्षों के रिटर्न से पता चलता है कि इक्विटी-डेट, सोना-डेट और इक्विटी-सोना में बहुत कम संबंध हैं। ऐसे में एक उचित अनुपात में तीनों एसेट्स क्लास में निवेश जोखिम को कम करेगा और लक्ष्यों को पाने में मदद करेगा।

20 साल का बेहतरीन रिकॉर्ड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड 20 से अधिक वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है। पिछले एक साल में इसने 32 प्रतिशत रिटर्न दिया है। 3 से 10 साल में सालाना चक्रवृद्धि के साथ लगभग 17 से 24 प्रतिशत रिटर्न दिया है। फंड ने 83 प्रतिशत के समय में 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। 71 प्रतिशत समय में 12 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यह स्कीम स्टॉक, डेरिवेटिव, सोना, चांदी और अन्य एक्सचेंज ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव (ईटीसीडी) के मिश्रण में निवेश करती है।

66 फीसदी निवेश इक्विटी में
जनवरी तक इस फंड ने 66.42 फीसदी इक्विटी में, 10.5 फीसदी ईटीसीडी, सोना और चांदी ईटीएफ में और 27.6 प्रतिशत डेट, मुख्य रूप से सावधि जमा, सरकारी और कॉरपोरेट प्रतिभूतियों में निवेश किया है। ज्यादातर डेट निवेश उन प्रतिभूतियों में हैं, जिनकी रेटिंग सबसे अधिक है। ये फंड इक्विटी में निवेश कई सारे शेयरों में करते हैं। ज्यादातर निफ्टी 100 शेयरों में हैं जो लॉर्ज कैप हैं। मिड-कैप में भी कुछ निवेश होते हैं। बैंक, ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाएं और आईटी में प्रमुख निवेश है।

मल्टी एसेट फंड सभी निवेशकों के लिए अच्छा साधन हैं। इनका निवेश कई एसेट क्लास में होता है। इसलिए यह फंड निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प माना जाता है। -सुनील मेहरोत्रा, निवेश विशेषज्ञ।

लगातार बिखरता ही जा रहा विपक्षी गठबंधन, नीतीश के बाद अब ममता ने किया किनारा

भाजपा विरोध के नाम पर बीते साल जुलाई महीने में पूरे तामझाम से बनाया गया विपक्षी 26 दलों का इंडिया ब्लॉक एकजुट होने के बदले लगातार बिखर रहा है। एनसीपी में टूट से शुरू हुआ बिखराव का सफर गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार, जयंत चौधरी के बाद अब ममता बनर्जी की विदाई के साथ अनवरत जारी है। पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पहले से ही गठबंधन से किनारा करने की घोषणा कर चुके हैं। विपक्ष के लिए मुश्किल यह है कि इंडिया और राजग गठबंधन के इतर सभी दलों के एक मंच पर आने की दूर—दूर तक संभावना नहीं दिख रही।बसपा, अन्नाद्रमुक, बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बीआरएस और अब टीएमसी जैसे कई दल हैं जो फिलहाल न तो सत्तारूढ़ राजग के साथ हैं और न ही यूपीए के साथ। इन दलों में से कुछ को भाजपा साधने में जुटी है। 

तीसरे मोर्चा की संभावना भी क्षीण
बसपा, अन्नाद्रमुक, बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बीआरएस और अब टीएमसी जैसे कई दल हैं जो फिलहाल न तो सत्तारूढ़ राजग के साथ हैं और न ही यूपीए के साथ। इन दलों में से कुछ को भाजपा साधने में जुटी है। चूंकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक में ठीक चुनाव के पहले बिखराव हुआ है, ऐसे में अतीत में तीसरा मोर्चा का अंग रहे इनमें से कई दल तत्काल एक मंच पर आने की स्थिति में नहीं हैं।

कभी रोकी नीतीश की राह
ये वही ममता बनर्जी हैं जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्ष का चेहरा बनाने का प्रस्ताव रख कर नीतीश को नाराज किया था। बाद में जब नीतीश को गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव लाया गया तो राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की अनुपस्थिति का सवाल उठाते हुए इसकी घोषणा रोक दी। इसके बाद पहले नीतीश ने राजग का दामन थामा तो अब अब ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

नियाभर में बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन, 79.7 करोड़ टन पहुंचेगा, प्रारंभिक अनुमान में आया सामने

भारत सहित दुनियाभर में गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की ओर से वैश्विक स्तर पर 2024 में गेहूं उत्पादन को लेकर जारी प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घटती कीमतों और बुआई में गिरावट के बावजूद वैश्विक स्तर पर गेहूं का उत्पादन बढ़कर 79.7 करोड़ टन पर पहुंच सकता है।  यह 2023 से एक फीसदी अधिक है। हालांकि, यह 2022 के रिकॉर्ड स्तर तक नहीं पहुंच पाएगा। वहीं, गेहूं के उपयोग में 1.8 फीसदी की वृद्धि के साथ यह 79.3 करोड़ टन हो सकती है। एएफओ के अनुसार, अनुकूल मौसम के कारण रूस जैसे प्रमुख निर्यातक के साथ-साथ भारत, चीन, ईरान, पाकिस्तान और तुर्किये में भी गेहूं उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। भारत में गेहूं सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, अनुकूल मौसम और मुनाफे के कारण 2024 में बुआई में बढ़ोतरी हुई है।  एएफओ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर चावल का उपयोग भी 2023-24 में बढ़कर 52.4 करोड़ टन तक पहुंच सकता है। यह पिछले अनुमान से 15 लाख टन अधिक है। इसकी सबसे बड़ी वजह 2022-23 के बाद भारत में चावल का बढ़ता उपयोग है।

यूरोपीय यूनियन में मामूली गिरावट का अनुमान
यूरोप में भारी बारिश के चलते सर्दियों में बोए जाने वाले गेहूं की बुआई में देरी हुई है। ऐसे में इस क्षेत्र के प्रमुख उत्पादक देशों जैसे फ्रांस और जर्मनी के कुल बोए गए गेहूं क्षेत्र में 2024 के दौरान मामूली गिरावट का अनुमान है। इंग्लैंड और उत्तरी आयरलैंड में भी बुआई के समय आदर्श मौसम न होने की वजह से बुआई में कमी हुई है। इस वजह से गेहूं उत्पादन थोड़ा घट सकता है।

भारत के कारण वैश्विक स्तर पर चावल का इस्तेमाल भी बढ़ेगा
एएफओ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर चावल का उपयोग भी 2023-24 में बढ़कर 52.4 करोड़ टन तक पहुंच सकता है। यह पिछले अनुमान से 15 लाख टन अधिक है। इसकी सबसे बड़ी वजह 2022-23 के बाद भारत में चावल का बढ़ता उपयोग है।

यूक्रेन में बड़ी गिरावट, रूस में थोड़ी वृद्धि
यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण बुआई में भारी गिरावट हुई थी। यूक्रेन में गेहूं के उत्पादन में बड़ी गिरावट हो सकती है। रूस में संघर्ष का प्रभाव नहीं दिख रहा है। मौसम भी अनुकूल है। इसलिए रूस के गेहूं उत्पादन में 2024 के दौरान थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा चीन में उत्पादन बढ़कर 13.6 करोड़ टन से ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसी तरह अनुकूल मौसम के कारण तुर्किये व ईरान में गेहूं का औसत उत्पादन होने का अनुमान है। दूसरी ओर उत्तरी अफ्रीका में लगातार दूसरे साल बारिश की भारी कमी के कारण अल्जीरिया और ट्यूनीशिया के साथ-साथ मोरक्को में भी पैदावार में गिरावट आने का अंदेशा है।

अनाज का उत्पादन भी बढ़ेगा 
एफएओ ने अनाज उत्पादन के अपने पिछले पूर्वानुमान को थोड़ा बढ़ाकर 284 करोड़ टन कर दिया है। 23-24 की अवधि के लिए वैश्विक अनाज का उपयोग 282.3 करोड़ टन तक पहुंचने की उम्मीद है। यह पिछले साल की तुलना में 1.1 फीसदी (3.04 करोड़ टन) अधिक है।

रेस में पीछे रह गई निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री, ’20 डेज इन मारियुपोल’ ने झटका अवॉर्ड

96वें अकादमी पुरस्कारों पर दुनिया की नजर टिकी है। विजेताओं का एलान आज होने जा रहा है। अकादमी अवॉर्ड समारोह की शुरुआत हो चुकी है।

जेनिफर लेम को मिला ऑस्कर
जेनिफर लेम को फिल्म एडिटिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म ‘ओपनहाइमर’ के लिए मिला है।

एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 की शुरुआत हो चुकी है। जगह लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर। तारीख 11 मार्च। भारतीय समय सुबह के 4:30 बजे। लोगों की खचाखच भीड़। सामने रखी ऑस्कर की ट्रॉफी। 24 कैटगरी। दर्जनों नॉमिनेशन्स। लेकिन सबसे आगे 13 नॉमिनेशन के साथ क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’, मगर मन में सवाल। आखिर कौन जीतेगा। किसकी झोली में कितने गिरेंगे ये एकेडमी अवॉर्ड्स। मिलेंगे भी या नहीं। सब जानेंगे आज हम। क्योंकि महफिल सज चुकी है। रंग जम चुका है। मेहमान आ चुके हैं। उम्मीद। लालसा। जिज्ञासा। चाहत। खुशी। मायूसी। और भी बहुत कुछ। स्क्रीन पर दर्शक टकटकी लगाए बैठे हैं। थोड़ा फ्लैशबैक में चलते हैं। पिछले साल बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में एसएस राजामौली की मूवी ‘RRR’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को मिला था। वहीं, दूसरा बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटिगरी में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को दिया गया था। इसके अलावा, दीपिका पादुकोण प्रेजंटर थीं। अब इस बार भी भारत से ‘डॉक्यूमेंट्री फीचर मूवी’ कैटगरी में ‘टू किल ए टाइगर’ नॉमिनेट है। इनके अलावा हर किसी की नजर ‘पुअर थिंग्स’ को मिले 11 नॉमिनेशन और ‘बार्बी’ पर भी है। आइए, आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि स्टेज पर क्या हो रहा है और किसे कौन का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है-

इस कैटगरी में चार और नॉमिनेशन्स थे-
एनॉटमी ऑफ ए फॉल
द होल्डओव्रस
किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
पुअर थिंग्स

बिना कपड़ों के ही स्टेज पर नजर आए जॉन सीना

‘गॉडजिला माइनस वन’ (Godzilla Minus One) को बेस्ट विजुअल इफेक्ट के लिए मिला ऑस्कर

इस कैटगरी में चार और नॉमिनेशन्स थे-
द क्रिएटर
गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल. 3
मिशन: इम्पॉसिबल- डेड रिकॉनिंग पार्ट वन
नेपॉलियन

सोलंगनाला में देश भर से आए पर्यटकों ने ताजा हिमपात बर्फबारी का आनंद लिया।

13 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया

13 अतिरिक्त न्यायाधीशों को रविवार को उच्च न्यायालयों के स्थायी न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया, वहीं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को भी पदोन्नत किया गया। एक न्यायाधीश को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया, जिनका मूल उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर न्यायाधीशों की पदोन्नति की घोषणा की।

 BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, मंगलवार को आ सकती है उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

देश में लोकसभा चुनाव की हलचल तेज है। बीजेपी ने इस बार 400 पार का टारगेट सेट किया है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पीएम मोदी ने खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। बीजेपी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम हैं। अब सभी की निगाहें दूसरी लिस्ट पर हैं। बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। अब यह बैठक सोमवार को शाम 6 बजे होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में दूसरी लिस्ट पर मुहर लग सकती है। 12 मार्च को बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के शुभारंभ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मुझे नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाली ‘महतारी वंदन योजना’ को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

Exit mobile version