केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी में राहुल और सोनिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PM मोदी को गाली देने वालों का हश्र बुरा हुआ। राहुल गांधी के साथ भी यही हुआ। उनकी सांसदी चली गई। अब वे केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी सांसदी नियम के तहत गई है। इसी नियम से अब तक 17 नेताओं की सदस्यता जा चुकी है।
शाह ने कहा कि सोनिया- राहुल ने जब भी मोदी जी को गाली दी है। उसके बाद जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, दरअसल लोकतंत्र नहीं उनका परिवार खतरे में है। विपक्ष के नेता संसद नहीं चलने देते। संसद का समय बर्बाद करने के लिए इस देश की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी।
पाकिस्तान के हिंदू सांसद दानिश कुमार ने अपने साथी सांसदों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई साथी सांसद कहते हैं कि दानिश कुमार कलमा पढ़ लो, मुसलमान हो जाओ। मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि पहले आप उन शैतानों को इस्लाम का पालन करने के लिए कहें जो मुनाफाखोर हैं। फिर दानिश कुमार के पास आकर इस्लाम का प्रचार करें।
1. गृहमंत्री अमित शाह बोले- योगी के शासन में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ
गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी के कौशांबी जिले में कहा कि पहले जब मैं यूपी आता था तो यहां के गांवों को रात में बिजली नहीं मिलती थी। बिजली केवल रमजान में ही 24 घंटे दी जाती थी। जब से हमारी सरकार आई है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने जाति और मजहब की राजनीति करके लोगों को गुमराह करने का काम किया है। सीएम योगी ने यूपी को दंगामुक्त प्रदेश बनाने का काम किया है।
शाह ने आगे कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी में कानून व्यवस्था का राज है। उनके शासन में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। आयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर शाह ने कहा कि बहुत जल्द राम जी अपने मंदिर में होंगे। सपा और बसपा ने मंदिर बनाने में कितनी अड़चनें डालीं। हमने इसका रास्ता साफ किया और अब अयोध्या में भव्य मंदिर तैयार हो रहा है।
2. तिहाड़ से सिसोदिया बोले- प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए खतरा
दिल्ली शराब नीति केस में आरोपी डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ से देश के नाम चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक है। पीएम विज्ञान की बातें नहीं समझते और न ही शिक्षा के महत्व को समझते हैं। पिछले कुछ सालों में 60 हजार स्कूल बंद किए गए हैं, भारत की तरक्की के लिए पीएम का पढ़ा-लिखा होना बेहद जरूरी है।
सिसोदिया ने लेटर में कहा कि आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। दुनियाभर में विज्ञान और टेक्नोलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है। सारी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में जब मैं प्रधानमंत्रीजी को यह कहते हुए सुनता हूं कि गंदे नाले में पाइप डालकर उसकी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है तो मेरा दिल बैठ जाता है। क्या नाली की गंदी गैस से खाना बनाया जा सकता है? नहीं!
3. मुंबई में 1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुलडोजर, आदिपुरुष जैसी फिल्में यहां शूट हुईं
मुंबई के मढ इलाके में समुद्र किनारे बने अवैध स्टूडियो पर BMC ने शुक्रवार सुबह बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह अवैध स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बनाया गया था।
करीब 5 लाख वर्ग फीट में फैला यह हाईटेक स्टूडियो साल 2021 में बना था। इसे बनाने में करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें ‘रामसेतु’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग हुई। रामसेतु का बजट 150 करोड़ और आदिपुरुष का बजट 600 करोड़ बताया जाता है।
मुंबई के मढ इलाके में समुद्र किनारे की ये दो सैटेलाइट इमेज हैं। इनमें 2019 की इमेज में निर्माण नहीं दिख रहा, जबकि 2022 की तस्वीर में नजर आ रहा है।
सोमैया का आरोप- आदित्य और असलम की शह पर बना था स्टूडियो
सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक को आज नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना यह स्टूडियो पूर्व मंत्रियों आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बना था। इस निर्माण के खिलाफ हम दो साल से संघर्ष कर रहे थे।
क्या है पूरा मामला?
किरीट सोमैया ने मलाड में 49 अवैध स्टूडियो और 22 अवैध बंगलों को गिराने की बीएमसी से मांग की थी। हालांकि उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमैया का आरोप है कि तत्कालीन मंत्रियों और अफसरों ने इस मामले में आंखें मूंद रखी थीं। स्टूडियो बनाते समय नगर पालिका से भी परमिशन नहीं ली गई थी। इसके बाद स्टूडियो के आसपास भी अवैध तरीके से निर्माण किए गए।
स्टू़डियो ढहाए जाने से पहले गुरुवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट किया था।
ठाकरे का स्टूडियो माफिया
किरीट सोमैया ने कहा कि यह स्टूडियो ठाकरे सरकार के स्टूडियो माफिया का ही एक हिस्सा है। 2021 में इस स्टूडियो के साथ दर्जनों अन्य स्टूडियो बनाए गए थे। स्टूडियो माफिया के खिलाफ हम दो साल से कानूनी जंग लड़ रहे हैं। आखिरकार कोर्ट के आदेश से इसे तोड़ दिया गया। अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।
ट्वीट कर दी थी जानकारी
स्टूडियो ढहाए जाने से पहले गुरुवार को किरीट सोमैया ने एक ट्वीट में कहा था कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने आज मढ में 1000 करोड़ के अनधिकृत स्टूडियो को तोड़ने का आदेश दिया। असलम शेख और आदित्य ठाकरे की कृपा से 2021 में दर्जनों अनधिकृत स्टूडियो बनाए गए। इसे लेकर हम कोर्ट गए।
रामसेतु और आदिपुरुष को लेकर हुए थे विवाद
अक्षय कुमार की रामसेतु पिछले साल रिलीज हुई थी, जबकि एक्टर्स के लुक पर हुए विवाद के बाद मेकर्स ने आदिपुरुष की रिलीज टाल थी थी। इसे इस साल जनवरी में रिलीज होना था।
अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु और प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी विवाद हुए थे। सेतु को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था- इसमें गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही थी। स्वामी ने कहा था- अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।
वहीं, आदिपुरुष का टीजर रिलीज होते ही अलग-अलग कैरेक्टर्स का लुक देखने के बाद इसके बायकॉट की मांग शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म और इसके कैरेक्टर्स को यह कहते हुए ट्रोल किया कि मूवी में तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है। सैफ अली खान के रावण वाले लुक को भाजपा, हिंदू महासभा और यूजर्स ने खिलजी से कम्पेयर कर दिया था।
4. पाकिस्तान में हिन्दू सांसद दानिश बोले- साथी सांसद कहते हैं कलमा पढ़कर मुस्लिम बन जाओ
पाकिस्तान के हिन्दू सांसद दानिश कुमार ने कहा कि कई लोग मुझे मुसलमान बनने के लिए दबाव बनाते हैं। उन्होंने संसद में कहा- मुझे इस्लाम के उपदेश न दिए जाएं। पहले अपराधी मुसलमानों को इस्लाम सिखाओ फिर मुझसे मेरा धर्म बदलने के लिए कहना। दानिश संसद में देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता जा रहे थे। उन्होंने कहा- ये निंदनीय है कि सरकार रमजान के महीने में भी खाने-पीने के सामान की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
दानिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो कब का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दानिश कुमार 2018 में बलूचिस्तान अवामी पार्टी से अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट पर सांसद चुने गए थे। इससे पहले वे बलूचिस्तान की विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। दानिश इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान में हिंदुओं के हक को लेकर आवाज उठा चुके हैं।
5. 7 महीने बाद कोरोना के डेली केस 6 हजार पार, केंद्र ने कहा- राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री टेस्टिंग बढ़ाएं
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा होने लगा है। पिछले 24 घंटे में देश में 6,050 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस का आंकड़ा भी 28 हजार 303 हो गया है। इधर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के साथ रिव्यू मीटिंग की। मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पतालों का दौरा कर मॉक ड्रिल का रिव्यू करने काे कहा।
मांडविया ने बताया कि राज्यों को इमरजेंसी हॉटस्पॉट की पहचान करने, टेस्टिंग, जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने और अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कोरोना से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। मांडविया ने कहा-हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं।
6. बिहार में थर्ड जेंडर बोले- हम जाति नहीं, जेंडर हैं; सरकार ने उन्हें जाति का कोड दिया
बिहार में थर्ड जेंडर को जाति का कोड देने पर विरोध हो रहा है। यहां उन्हें कोड-22 दिया गया है। किन्नरों की प्रतिनिधि रेशमा ने कहा कि हम ट्रांसजेंडर्स की कोई जाति नहीं है। ट्रांसजेंडर्स व्यक्तियों को बिहार सरकार जाति के आधार पर पहचान दे रही है, जो बिल्कुल गलत है। हम जाति नहीं हैं। जेंडर हैं। सरकार हमें इस आधार पर 1% रिजर्वेशन दें। रेशमा ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स एक लैंगिकता है। यह बात लोकसभा और राज्यसभा भी मानती है। इसके बाद भी बिहार सरकार हमें जाति के रूप में आईडेंटिफाई कर रही है। सरकार की यह हरकत निंदनीय है।
बिहार में अब नंबर से पता चलेगा कि किसकी कौन-सी जाति है। थर्ड जेंडर को लिंग से नहीं, बल्कि जाति से जाना जाएगा। इसी का विरोध करते हुए रेशमा ने सरकार से मांग की है कि ट्रांसजेंडर को जाति की कॉलम से निकालकर जेंडर के कॉलम में लेकर आइए।
दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी। 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है
दिल्ली भाजपा कार्यालय के डीडीयू मार्ग पर स्थानांतरित होने की संभावना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई का कार्यालय निकट भविष्य में पंत मार्ग से दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थानांतरित हो सकता है जो उसके राष्ट्रीय मुख्यालय के करीब होगा। पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह तीन-चार महीने में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण शुरू करने के लिए संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरी मांगी गई है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय का निर्माण पूरा हो जाने के बाद उसे नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।’भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय को 1989 में अपने वर्तमान स्थान- पंत मार्ग पर एक बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया था। पार्टी नेताओं ने कहा कि इससे पहले, भाजपा का प्रदेश कार्यालय नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अजमेरी गेट पर स्थित था।
नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 733 नए केस, 2 की मौत
दिल्ली में कोरोना के मामलों में रोजाना वृद्धि देखी जा रही है। 24 घंटे में राजधानी में कोविड के 733 केस सामने आए वहीं 460 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 19.93 फीसदी पर पहुंच गया है। आज कोरोना से 2 मौत भी हुई है
दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद किरण कुमार रेड्डी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। तस्वीर देखिए

