आज के प्रमुख इवेंट्स
- अरविंद केजरीवाल चेन्नई में तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मिलेंगे। दिल्ली में अधिकारों को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ DMK का समर्थन मांगेगे।
- विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिन के दौरे पर साउथ अफ्रीका जा रहे हैं। यहां की राजधानी केप टाउन में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे।
खेल मंत्री बोले- पहलवान जांच पूरी होने का इंतजार करें; दिल्ली पुलिस बोली- कब पूरी होगी, कहना मुश्किल
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पहलवानों को दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए और तब तक वे ऐसा कदम ना उठाएं, जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित हों। इधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि पहलवानों के आरोपों को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच कर रही है।
ये कब पूरी होगी, इस पर कमेंट करना मुश्किल है। वहीं जिस महिला पहलवान ने पॉक्सो के तहत बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसके चाचा ने दावा किया है कि वो बालिग है। चाचा का कहना है- सरकारी नौकरी का लालच देकर भतीजी से इस तरह के आरोप लगवाए गए हैं।
PM मोदी बोले- कांग्रेस 85% कमीशन खाने वाली पार्टी, लूट में किसी से भेदभाव नहीं करती
बीते 8 महीने में प्रधानमंत्री मोदी 8 बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं।
केंद्र में भाजपा के 9 साल पूरे होने पर PM मोदी राजस्थान के अजमेर पहुंचे। यहां से पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पूर्व PM राजीव गांधी ने सार्वजनिक तौर पर माना था कि कांग्रेस सरकार 100 में से 80 पैसे करप्शन की भेंट चढ़ जाते हैं।’
मोदी ने आगे कहा, ‘कांग्रेस हर योजना में 85% कमीशन खाती है। जब लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी से भेदभाव नहीं करती।’ जनसभा से पहले PM मोदी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
4. ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष की अर्जी खारिज, हिंदू पक्ष की पूजा की मांग पर जारी रहेगी सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया, जो श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग के खिलाफ लगाई गई थी। दरअसल, हिंदू पक्ष ने पूजा की मांग को लेकर वाराणसी कोर्ट में अर्जी दी थी थी, जिसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा था।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब ये केस वाराणसी कोर्ट में चलता रहेगा। वाराणसी की जिला अदालत भी पहले ही मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर चुकी है।
इजराइल का आयरन डोम समुद्र में भी काम करेगा, 90% रॉकेट-मिसाइल और ड्रोन मार गिराएगा
इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने सी-डोम की यह इमेज जारी की है।
इजराइल का आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम अब समुद्र में भी काम करेगा। यहां के साइंटिस्ट्स ने इसके नेवल वर्जन सी-डोम(C-Dome) का सफल परीक्षण किया है। इस दौरान रॉकेट और क्रूज मिसाइल के अलावा ड्रोन हमलों को भी नाकाम बनाने अभ्यास किया गया।
अगले हफ्ते सी-डोम नेवी को सौंप दिया जाएगा। ये अपनी रेंज में आने वाले 90% से ज्यादा मिसाइल या रॉकेट्स को मार गिराने की ताकत रखता है। डिफेंस मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर में इजराइल की एक और कामयाबी उसका लेजर गाइडेड मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी है।
भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में केंद्रित होने की संभावना से भाजपा सतर्क हो गई है। पहलवानों के समर्थन में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सौरम में 12 साल बाद सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को आगाह किया है।
सौरम में अंतिम सर्वखाप पंचायत किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के आग्रह पर साल 2011 में बुलाई गई थी। कृषि कानूनों के खिलाफ हुए बड़े आंदोलन में भी यहां सर्वखाप पंचायत नहीं हुई। यही कारण है, बृहस्पतिवार की पंचायत को खासा महत्व दिया जा रहा है। पश्चिम यूपी के एक नेता ने बताया, उन्होंने और कई दूसरे नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को आगाह किया है। सर्वखाप पंचायत के बाद सिंह बनाम पहलवानों के दंगल का केंद्र पश्चिम उत्तर प्रदेश बन सकता है, क्योंकि पहलवानों ने पहली बार हरियाणा को छोड़ कर पश्चिम उत्तर प्रदेश से जुड़े किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत पर अंतिम फैसला छोड़ दिया है।
पाकिस्तान गारंटी दे कि वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं:PCB से जवाब लेने लाहौर पहुंचे ICC ऑफिसर,
पाकिस्तान को गारंटी देनी होगी कि अक्टूबर में उसकी टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आ रही है या नहीं। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (PCB) से आश्वासन लेने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और CEO ज्यॉफ एलार्डिस लाहौर पहुंचे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत में होना है।
हाल ही में PCB अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा था कि अगर टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप का दौरा नहीं करेगा।
वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में एशिया कप होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। भारत पहले ही कह चुका है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकता है। ऐसे में एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू या किसी अन्य देश में कराए जाने की बात चल रही है। हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।
BCCI हाइब्रिड मॉडल के सपोर्ट में नहीं
ACC से जुड़े श्रीलंका और अफगानिस्तान बोर्ड के अधिकारी IPL फाइनल के दौरान अहमदाबाद में थे। यहां पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। PCB ने हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप के 4 मैच पाकिस्तान में कराने और भारत के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का प्रस्ताव दिया है, जिसे BCCI ने सपोर्ट नहीं किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PCB के इस हाइब्रिड मॉडल को सदस्य देशों (श्रीलंका और बांग्लादेश) ने खारिज कर दिया था। हालांकि ACC ने कोई औपचारिक बयान नहीं दिया था।
वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (BCCSL) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एशिया कप टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर (न्यूट्रल वेन्यू) करने के मामले में BCCI का समर्थन किया था।
हाइब्रिड मॉडल से भारत की मुसीबत बढ़ सकती है
BCCI की चिंता है कि हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने पर PCB वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की ICC से मांग कर सकता है। नजम सेठी भी पहले यह बात कह चुके हैं।
ICC निभा सकता है मुख्य रोल
ICC भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डों के बीच एशिया कप को लेकर चल रहे विवाद को खत्म कराने में मुख्य भूमिका निभा सकता है। माना जा रहा है कि ICC अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और CEO ज्यॉफ एलार्डिस इसलिए लाहौर गए हैं, ताकि PCB सहित वहां की सरकार से भी बात कर कोई बीच का रास्ता निकाल सकें।
बीच का रास्ता निकालने का आग्रह
भाजपा नेता ने बताया कि नेतृत्व से विवाद में बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया गया है। इससे पहले, जाट आरक्षण और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में पार्टी इस बिरादरी की नाराजगी को हरियाणा तक सीमित करने और कृषि कानूनों की वापसी के बाद डैमेज कंट्रोल करने में सफल रही थी। इन दोनों मामलों से इतर सिंह बनाम पहलवानों का मामला दो जातियों की लड़ाई बन रही है।
चढूनी ने मुंडलाना में बुलाई महापंचायत
हरियाणा में भी पहलवानों के आंदोलन में किसान नेता खुलेतौर पर कूद पड़े हैं। भाकियू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने कहा कि हमने चार जून को मुंडलाना में महापंचायत बुलाई है, जहां आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। वहीं, भाकियू (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सौरम में जो फैसला होगा, उसी आधार पर हरियाणा में आंदोलन तेज किया जाएगा। किसान नेताओं का मकसद एक होने के बावजूद बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए फिलहाल इनके सुर और ताल नहीं मिल रहे हैं।
- विनेश फोगाट के पैतृक गांव में चरखी दादरी के बलाली में भी ग्रामीण आंदोलन के लिए तैयार हो रही है।
दिल्ली पुलिस की सफाई, पूरी संवेदनशीलता से हो रही जांच
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच अभी चल रही है, मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रही है। पुलिस को यह सफाई इसलिए देनी पड़ी कि उसके एक आला अफसर ने बुधवार कोदावा किया था कि सिंह के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। पर, एक घंटे में ही पुलिस दावे से पीछे हट गई। बाद में, पुलिस प्रवक्ता ने बताया, महिला पहलवानों की ओर से दायर मामले अभी विचाराधीन हैं। अदालत में रिपोर्ट दाखिल करने से पहले कुछ भी करना प्रक्रिया के खिलाफ होगा।
पुलिस जांच का इंतजार करें पहलवान, बोले अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों को पुलिस की जांच खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। पुलिस, सुप्रीम कोर्ट और खेल मंत्रालय पर भरोसा करना चाहिए। जांच तक ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे खेल और खिलाड़ियों को नुकसान हो।
समर्थन में सड़क पर ममता
पहलवानों से बदसलूकी के विरोध में प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार को कोलकाता में रैली में शामिल हुईं। ममता ने हाथ में तख्ती ले रखी थी, जिस पर न्याय की मांग का नारा लिखा गया था। रैली में पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हुए।
दोष साबित हुआ तो फांसी लगा लूंगाः सिंह
बृजभूषण सिंह ने फिर सफाई दी कि अगर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक भी मामला साबित हो जाता है, तो वह खुद फांसी लगा लेंगे। उन्होंने कहा, गंगा में पदक बहाने से मुझे फांसी नहीं होगी।
भारत और नेपाल के पीएम आज करेंगे रूपईडीहा लैंडपोर्ट का शुभारंभ, सोनौली बॉर्डर पोर्ट का भूमिपूजन
यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होगा। वहीं महाराजगंज जिले के सौनौली बाॅर्डर पर बनने वाले लैंडपोर्ट का भूमिपूजन भी होगा। इसमें दोनों देशों के अफसर भी शामिल हैं।
भारत व नेपाल के बीच कारोबारी रिश्ते और मजबूत करने के लिए रूपईडीहा सीमा पर बनाए गए लैंडपोर्ट का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी व नेपाल के पीएम पुष्पकमल दहल प्रचंड 11.30 सुबह वर्चुअल तरीके से करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होगा। वहीं महाराजगंज जिले के सौनौली बाॅर्डर पर बनने वाले लैंडपोर्ट का भूमिपूजन भी होगा। इसमें दोनों देशों के अफसर भी शामिल हैं। वहीं रूपईडीहा सीमा पर भी कार्यक्रम होगा इसमें दोनों देश के अफसर व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि एसपी प्रशांत वर्मा के साथ वह भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मैनेजर संदीप गुप्ता व मेंबर फाइनेंस रेखा रैकर ने बताया कि नगर पंचायत रूपईडीहा में बनाए गए लैंडपोर्ट का दोनों देश के पीएम ई-इनाॅग्रेशन करेंगे। इस दौरान नेपाल की ओर से एक ट्रक भारतीय लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर वहीं भारतीय क्षेत्र से एक ट्रक नेपाल के नेपाल इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट लैंड पोर्ट को भेजा जाएगा। नेपाल में नेपाल के आलाअधिकारी मौजूद रहेंगे वहीं भारतीय क्षेत्र में भी भारतीय आलाधिकारियों का जमावड़ा रहेगा।
संदीप गुप्ता ने बताया कि महाराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर में बनने वाले लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भूमि पूजन भी होगा। उन्होंने बताया कि लैंड कस्टम लक्स से अब लैंड पोर्ट हो गया है यानी कस्टम का वृहद रूप हो चुका है और सुविधा भी बढ़ चुकी है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर भी होगा। बताया कि 220 करोड़ से यह पोर्ट बना है। इसमें 50 मीटर चौड़ी रोड होने से शहर में भीड़भाड़ नहीं होगी। मुख्य रूप से कस्टम इमीग्रेशन, सशस्त्र सीमा बल आदि के ऑफिस भी यहां बनाए जाएंगे।
सीमा पर बढ़ेंगी सुविधाएं
अफसरों ने बताया कि आने वाले 25 सालों में इस सीमा क्षेत्र का नक्शा ही कुछ और देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय सीमा विकसित होगी। नेपाल इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट, लैंड पोर्ट के एमडी आशीष गुजराल भी नेपाली साइड में रहेंगे। यह मुख्य रूप से पैसेंजर टर्मिनल होगा। बस स्टैंड, वाई-फाई, ड्यूटी फ्री दुकान भी खुलेंगींजिसमें खाने पीने के चीज मिलेगी।
कार्यक्रम में लैंड पोर्ट के अधिकारी, कंसल्टेंट एके सिंह, इमीग्रेशन के डिप्टी एसपी राम अवध सिंह, मैनेजर विशाल मिश्रा, सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव, मौजूद रहेंगे व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पैसेंजर टर्मिनल एडमिनिस्ट्रेशन पोर्ट इमीग्रेशन दिव्यांग लोगों के आवागमन की सुविधा में व्हीलचेयर रहेगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि 30 मीटर का अपना राष्ट्रीय ध्वज भारतीय सीमा क्षेत्र में लहराता रहेगा।
UP : प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले में फर्जीवाड़ा, बिना प्रवेश परीक्षा के बीएससी में ले दिया दाखिला
कई निजी कॉलेजों में मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध दाखिला दे दिया गया है। करीब 110 ऐसे छात्रों को भी दाखिला दे दिया गया है, जिन्होंने संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी ही नहीं है। मामले में जांच शुरू हो गई है
Adani Group: अदाणी समूह फिर मुश्किल में, डेलॉय ने रिपोर्ट में तीन सौदों पर किया सवाल
अमेरिकी निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को रिपोर्ट में अदाणी समूह पर धोखाधड़ी, शेयरों में हेराफेरी और मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया था। डेलॉय ने कहा कि अदाणी समूह ने अपने आकलन और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चल रही जांच के कारण इन आरोपों की स्वतंत्र बाहरी जांच करना आवश्यक नहीं समझा।
अदाणी समूह पर फिर सवालिया निशान हैं। ऑडिटर डेलॉय ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के खातों पर तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसमें ठेकेदारों से वसूली जाने वाली राशि शामिल है जिसका जिक्र हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी किया गया है। डेलॉय हासकिन्स एंड सेल्स ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिट के बारे में अपनी रिपोर्ट में समूह की तीन कंपनियों के साथ सौदे की पहचान की है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि इन इकाइयों का समूह की कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं है।
अदाणी पोर्ट ने नहीं कराई स्वतंत्र जांच
डेलॉय ने कहा कि वह कंपनी के बयान को सत्यापित नहीं कर सकती, क्योंकि इसके सत्यापन को लेकर कोई स्वतंत्र जांच नहीं हुई है। अमेरिकी निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को रिपोर्ट में अदाणी समूह पर धोखाधड़ी, शेयरों में हेराफेरी और मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया था। डेलॉय ने कहा कि अदाणी समूह ने अपने आकलन और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चल रही जांच के कारण इन आरोपों की स्वतंत्र बाहरी जांच करना आवश्यक नहीं समझा।
ऑडिटर डेलॉय ने कहा कि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का समूह की तरफ से किया गया मूल्यांकन हमारे ऑडिट के उद्देश्यों के लिये पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं करता है। स्वतंत्र रूप से बाहरी जांच के अभाव में और सेबी की जांच लंबित होने के कारण यह टिप्पणी नहीं कर सकता कि क्या कंपनी पूरी तरह से कानून का पालन कर रही थी।
दलाईलामा बोले- पाश्चात्य देशों की व्यवस्था पर ध्यान देकर हमारा पिछड़ना सही नहीं
मैक्लोडगंज में मंजूश्री (तिब्बतियों के ईष्टदेवता) की प्रज्ञा से तिब्बती बच्चों को परिचित करवाते हुए दलाईलामा ने कहा कि पाश्चात्य देश हमारी व्यवस्था और हमारी औषधियों पर ध्यान दे रहे हैं
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि हम लोग अपनी प्राचीन परंपराओं को छोड़कर पाश्चात्य देशों की व्यवस्था पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इस कारण हम पिछड़ रहे हैं, यह सही नहीं है। अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए तिब्बती लोग अपनी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण पर ध्यान दें। मैक्लोडगंज में मंजूश्री (तिब्बतियों के ईष्टदेवता) की प्रज्ञा से तिब्बती बच्चों को परिचित करवाते हुए दलाईलामा ने कहा कि पाश्चात्य देश हमारी व्यवस्था और हमारी औषधियों पर ध्यान दे रहे हैं।
इससे हमारे संबंध दूसरे देश के लोगों के साथ स्थापित हो रहे हैं। यह एक अच्छा संदेश है। दलाईलामा ने कहा कि मंजूश्री का अध्ययन मानसिक शक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बौद्ध धर्म में दिन में किए जाने वाले छह अभ्यासों में मंजूश्री का अभ्यास सबसे पहले करना चाहिए। इससे ज्ञान में और वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि मंजूश्री का अभ्यास मानव जाति के जीवन में छाए अंधकार को दूर करता है। इससे मानव जाति अपने ज्ञान को दूसरों से साझा कर अपने विचारों और ज्ञान में वृद्धि कर सकती है।
आज से मंडी जिले के दौरे पर जाएंगी सांसद प्रतिभा सिंह, जयराम ने दी यह नसीहत
कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा 1 जून को मंडी सदर से दौरा शुरू करेंगी। ढंडाल में पंचायत भवन की आधारशिला रखेंगी।
Shimla News: सतलुज नदी में मलबा फेंकने पर एनजीटी सख्त, मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
एनजीटी ने सतलुज नदी में मलबा फेंकने पर कड़ा संज्ञान लिया है। ट्रिब्यूनल ने मामले की जांच के लिए राज्य प्रदूषण बोर्ड और वन विभाग की संयुक्त कमेटी का गठन किया है।
Himachal News: स्कूलों में मिड-डे मील का मेन्यू जारी, हर रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक मिलने वाले मिड-डे मील को लेकर पूरे महीने की व्यंजन सूची जारी की गई है। अब स्कूलों में प्रतिदिन मिड-डे मील तैयार करना होगा।
खुलासा: गोदाम से रात में होती थी नकली शराब की सप्लाई, ईंट भट्ठे के नाम पर ऊना पहुंच रही थी स्प्रिट
प्रदेश के ऊना जिले में नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर के साथ पकड़ी शराब का भंडाफोड़ होने के बाद मामले से धीरे-धीरे परतें उठनी शुरू हो गई हैं। जांच में पता चला है कि शराब बनाने के लिए स्प्रिट जिला मुख्यालय के साथ लगते एक ईंट भट्ठे के नाम पर आ रही थी।
हिमाचल के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सीबीएसई पाठ्यक्रम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी।
राजस्थान में 100 यूनिट तक बिजली होगी फ्री, CM गहलोत ने किया बड़ा ऐलान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में अब 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी।
सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लगा पोस्टर
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में पहलवानों का समर्थन न करने को लेकर नाराजगी जताई गई है। पुलिस ने उनके घर के बाहर से पोस्टर हटा दिए हैं।
ज्ञानवापी केस के एक मामले से जुड़ी मुस्लिम पक्ष की याचिका हाई कोर्ट ने खारिज की
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर पूजा करने के अधिकार की मांग करते हुए वाराणसी कोर्ट में दायर पांच हिंदू महिला उपासकों के मुकदमे पर विचार करने को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी।

