कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। सूरत की सेशंस कोर्ट के सामने राहुल पेश हुए थे। कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत दी है। मामले की अगली सुनवाई 3 मई को सूरत की अदालत में होगी। अडानी के बाद अब वेदांता के कर्ज पर बवाल, इस साल चुकाने हैं 2,46,96,85,50,000 रुपये, चीन ने अरुणाचल में 11 जगहों के नाम बदलेवहीं, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जुडिशल कस्टडी 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।हे सरयू मैया, हम चुनाव में छल-छंद नहीं करेंगे, BJP MLA ने समर्थकों को दिलाई चुनाव में धोखा नहीं देने की कसम, उधर, देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर से 3,631 नए मामले सामने आए। अभी सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20,219 पहुंच गई है। वहीं, आईपीएल में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ के बीच चेन्नई में मैच खेला जाएगा।
मानहानि केस में सूरत के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक के लिए जमानत दे दी है। बेल मिलने के बाद राहुल ने कहा कि ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, इसमें सत्य ही मेरा अस्त्र है। राहुल ने 2 साल की सजा के फैसले को चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की है, जिस पर 3 मई को सुनवाई होनी है।
राहुल ने दोषसिद्धि (कन्विक्शन) पर रोक लगाने के लिए भी आवेदन किया है। अदालत ने इस मामले में शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी से 10 अप्रैल तक जवाब मांगा। 13 अप्रैल को उसी अर्जी पर सुनवाई होगी। राहुल का कोर्ट में मौजूद रहना जरूरी नहीं है। लीगल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर अदालत दोषसिद्धि पर रोक लगा देती है तो उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो सकती है।
उधर, NCERT ने 12वीं कक्षा के लिए इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिन्दी के सिलेबस में बदलाव किए हैं। इतिहास की किताब से 16वीं और 17वीं सदी के मुगल दरबार से जुड़ा चैप्टर हटाया गया है। यह बदलाव इसी सेशन से देशभर के उन स्कूलों पर लागू होगा, जहां NCERT की किताबें कोर्स का हिस्सा हैं। इसमें CBSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड भी शामिल है।
हे सरयू मैया, हम चुनाव में छल-छंद नहीं करेंगे, BJP MLA ने समर्थकों को दिलाई चुनाव में धोखा नहीं देने की कसम

मध्यप्रदेश में के पूर्व मंत्री और टीकमगढ़ जिले के जतारा से BJP विधायक हरिशंकर खटीक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अयोध्या की सरयू नदी में खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में छल-कपट नहीं करने और चुनाव में धोखा नहीं देने की शपथ दिला रहे हैं।
वीडियो रामनवमी का है, जो अब वायरल हो रहा है, विधायक रामनवमी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या गए थे। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा, ‘हे सरयू मैया, हम अच्छे लोगों की संगत करें। हे सरयू मैया, किसी से धोखा ना करें। हे सरयू मैया, हम चुनाव में छल-छंद नहीं करेंगे। क्षेत्र में विकास करने का संकल्प लेते हैं।’
इस वीडियो पर विधायक हरिशंकर खटीक का कहना है कि अयोध्या तीर्थ में पवित्र सरयू नदी में खड़े होकर अपने क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। मैंने हाथ में जल लेकर स्वयं किसी के साथ छल कपट नहीं करने और दूसरों से भी मेरे साथ छल कपट नहीं करने का संकल्प लिया। इसमें बुराई क्या है।
इस बीच, चीन ने एक बार फिर अपने अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश के पास 11 जगहों के नाम बदल दिए हैं। चीन ने पिछले 5 साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे। वो अरुणाचल को ‘दक्षिणी तिब्बत’ का हिस्सा बताता है।
1. मानहानि केस में राहुल को जमानत, रिजिजू बोले- कोर्ट पर दबाव बनाने के लिए ड्रामा कर रहे
एयरपोर्ट से सेशन कोर्ट तक राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका बस से गए। इस दौरान पूरे रास्ते में लोगों ने उनका अभिवादन किया।
23 मार्च को मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। सजा का ऐलान होने के कुछ देर बाद ही उन्हें 30 दिन की जमानत दे दी गई थी। सजा सुनाए जाने के अगले ही दिन लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। राहुल की संसद सदस्यता बहाल नहीं हुई, तो वे 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जब तक कि कोई उच्च न्यायालय उनकी दोषसिद्धि और सजा पर रोक नहीं लगाता।
राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ अदालत पहुंचे थे। राजस्थान के CM अशोक गहलोत सूरत एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। इधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एक दोषी को अपील दायर करने के लिए व्यक्तिगत तौर कोर्ट जाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन राहुल नेताओं को लेकर सूरत जा रहे हैं। अदालत पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस ये ड्रामा कर रही है।
2. NCERT सिलेबस में बदलाव, कांग्रेस, कम्युनिस्ट और भारतीय जनसंघ से जुड़े चैप्टर भी हटाए
NCERT ने 12वीं कक्षा के लिए “स्वतंत्र भारत में राजनीति’ किताब से ‘जन आंदोलन का उदय’ और ‘एक दल के प्रभुत्व का दौर’ हटा दिया गया है। इनमें कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति, सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय जनसंघ आदि को पढ़ाया जाता है। ‘हिन्दी आरोह भाग-2’ किताब से फिराक गोरखपुरी की गजल और ‘अंतरा भाग-2’ से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की गीत गाने दो मुझे को हटा दिया है।
NCERT ने 10वीं और 11वीं की किताबों से भी कई चैप्टर हटाए है। 11वीं की बुक ‘थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री’ से ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’, ‘संस्कृतियों का टकराव’ और ‘द इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन’ जैसे चैप्टर हटा दिए गए हैं। इसी तरह 10वीं की बुक लोकतांत्रिक राजनीति-2 से लोकतंत्र और विविधता, लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां जैसे चैप्टर हटाए गए हैं।
3. PM ने CBI से कहा- कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए, जिन पर एक्शन ले रहे, वे बेहद ताकतवर
CBI के डायमंड जुबली प्रोग्राम में PM मोदी ने अफसरों से आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं, लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है। कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।’
PM ने कहा कि CBI ने अपने काम से लोगों के मन में विश्वास जगाया है। लोग आंदोलन करते हैं कि केस बाकी एजेंसियों से लेकर CBI को दे दो। प्रधानमंत्री ने CBI की स्थापना के 60 साल पूरे होने पर PM ने पोस्टल स्टाम्प और डायमंड जुबली मार्क वाला सिक्का लॉन्च किया। साथ ही शिलॉन्ग, पुणे और नागपुर में CBI के ब्रांच ऑफिस की नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया।
4. BJP ने ‘कांग्रेस फाइल्स’ का दूसरा एपिसोड रिलीज किया, आरोप- 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदने का दबाव बनाया
BJP ने ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम से शुरू किए गए वीडियो कैंपेन के तहत दूसरा एपिसोड रिलीज किया है। इसमें एमएफ हुसैन की पेंटिंग की खरीद-फरोख्त से जुड़ी बातें कही गई हैं। भाजपा का आरोप है कि इस पेटिंग को यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से 2 करोड़ में खरीदा था। राणा कपूर पर प्रियंका गांधी से 2 करोड़ में पेंटिंग खरीदने का दबाव बनाया गया था।
इन पैसों का इस्तेमाल सोनिया गांधी के इलाज में हुआ था। तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने चेतावनी दी थी कि अगर राणा पेंटिंग नहीं खरीदते हैं तो गांधी परिवार से उनके रिश्ते बिगड़ जाएंगे। यह भी आरोप लगाया गया है कि गांधी परिवार की तरफ से अहमद पटेल ने राणा को पद्म भूषण दिलाने का वादा किया था, क्योंकि राणा ने गांधी परिवार की मदद करके अच्छा काम किया था।
5. आज नाटो का 31वां मेबर बनेगा फिनलैंड, रूस के विदेश मंत्री बोले- बॉर्डर सैन्य क्षमता बढ़ाएंगे
नाटो हेडक्वार्टर ब्रसेल्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते नाटो चीफ जेन्स स्टोलटेनबर्ग।
फिनलैंड आज नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइनजेशन (NATO) का मेंबर बन जाएगा। वो इस मिलिट्री अलायंस में शामिल होने वाला 31वां देश होगा। नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग ने इसकी जानकारी दी है। नाटो का हेडक्वॉर्टर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में है। यहां आज दोपहर संगठन के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में फिनलैंड को सदस्य बनाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। फिनलैंड के नाटो में शामिल होने का रूस ने विरोध किया है।
फिनलैंड के साथ रूस की 1340 किमी लंबी सीमा लगती है। पिछले साल यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद फिनलैंड और स्वीडन ने नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। इधर, रूस के के डिप्टी PM एलेक्जेंडर ग्रूस्को ने कहा कि नाटो की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। हम अपने सिक्योरिटी सर्कल को बढ़ाने जा रहे हैं। रूस पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी इलाकों में सैन्य क्षमता को और मजबूत करेगा।
दिल्ली में 17 साल की लड़की पर कुत्ते का हमला,मालिक के खिलाफ केस दर्ज
राजधानी दिल्ली में कुत्तों के काटने वाली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला साउछ दिल्ली के नेब सराय का है। यहां अमेरिकन बुली डॉग ने एक 17 साल की लड़की को काट लिया। लड़की को घायल अवस्था में सफदरजग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ लड़की के बताए अनुसार, कुत्ते के मालिक पर केस भी दर्ज हो गया है। केस नेब सराय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया।
अडानी के बाद अब वेदांता के कर्ज पर बवाल, इस साल चुकाने हैं 2,46,96,85,50,000 रुपये
अडानी संकट अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि एक और कंपनी के कर्ज पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने अडानी के शेयरों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया था। ग्रुप के कई शेयर अभी भी रिकवरी के लिए जूझ रहे हैं। इस बीच अब वेंदाता रिसॉर्सेज ) को लेकर चिंता जताई जाने लगी हैं। अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारी कर्ज चुकाना है। कंपनी को ब्याज सहित तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को यह जानकारी दी है। रेटिंग एजेंसी ने अनुमान जताया कि कंपनी के पास दिसंबर, 2023 तक पर्याप्त नकदी होगी।
जुटा रही 1 अरब डॉलर का कर्ज
एसएंडपी ने बयान में कहा कि वेदांता अपनी एक परिचालन कंपनी के जरिये एक अरब डॉलर का कर्ज जुटाने के बेहद करीब है। बयान के मुताबिक, ‘भारत स्थित प्राकृतिक संसाधान कंपनी को तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। इसमें ब्याज और कंपनियों के बीच कर्ज शामिल है। उस पर मार्च, 2024 तक कम से कम एक अरब डॉलर के अन्य उत्तरदायित्व भी होंगे। जिसके लिए फाइनेंसिंग की जरूरत है।’
- इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा… जमानत मिलने के बाद राहुल का पहला ट्वीट
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में आज सूरत की सेशन कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत दी गई है। कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पहला ट्वीट सामने आया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!
- मानहानि केस: राहुल गांधी को मिली जमानतमा
- नहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को चुनौती देने वाले मामले की अगली सुनवाई 3 मई को सूरत की अदालत में होगी। सूरत सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख यानी 13 अप्रैल तक राहुल गांधी की जमानत बढ़ा दी है।
- सिसोदिया की कस्टडी 17 अप्रैल तक बढ़ी
- राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक के लिए बढ़ा दी है, जो अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित CBI मामले में जेल में हैं।