Site icon अग्नि आलोक

ब्रेकिंग न्यूज़:जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर, 5 जवान शहीद: जयशंकर बोले- बिलावल टेरेरिज्म इंडस्ट्री के प्रमोटर और प्रवक्ता

Share

जम्मू और कश्मीर में बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चे पर डटे हुए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर हैं। बेंगलुरु में आज पीएम मोदी का मेगा रोड शो होगा। केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार; प्रोड्यूसर की दलील- 32000 नहीं, 3 महिलाओं की कहानीकांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक में ही चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। दिल्ली में पहलवानों का धरना आज 14वें दिन भी जारी है। पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में त्रिपक्षीय बैठक के लिए मिलेंगे। मकोका मामले में गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा। ब्रिटेन के महाराजा प्रिंस चार्ल्स III का आज औपचारिक राज्याभिषेक होगा। आईपीएल में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंज बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में सेना के 5 जवान शहीद हो गए। ये एनकाउंटर राजौरी में कांडी के जंगलों में शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुआ। इसी़ दौरान आतंकियों ने ब्लास्ट कर दिया और जवान ब्लास्ट की जद में आ गए। इस बीच राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर रोक लगा दी गई है।

पुंछ में 20 अप्रैल को सेना के ट्रक पर हमला करने वाले आतंकियों के खात्मे के लिए आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। आतंकियों के राजौरी में छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद आर्मी ने कांडी के जंगलों में 3 मई को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, इसके 2 दिन बाद यानी शुक्रवार को सेना और आतंकियों का सामना हुआ। एनकाउंटर देर रात तक जारी रहा।

उधर, गोवा में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को आतंकवाद का प्रमोटर, प्रोटेक्टर और टेरेरिज्म इंडस्ट्री का प्रवक्ता बताया। इससे पहले बिलावल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्टिकल 370 खत्म करने के भारत के फैसले को गैरकानूनी बताया था।

 जयशंकर बोले- पाकिस्तान आतंकवाद का प्रवक्ता; बिलावल के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी नहीं

SCO की बैठक में एस जयशंकर ने सभी विदेश मंत्रियों का हाथ जोड़कर स्वागत किया।

बिलावल भुट्टो जरदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने कहा, ‘SCO सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ बाकी सदस्य देशों के विदेश मंत्री की तरह ही व्यवहार किया गया। लेकिन आतंकवाद के प्रोमोटर, प्रोटेक्टर और आतंकवाद उद्योग के प्रवक्ता के तौर पर उनकी(पाकिस्तान) पोजिशन को काउंटर किया गया, और ये SCO मीटिंग के दौरान भी हुआ।

इससे पहले बिलावल ने कहा कि कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीनकर भारत ने बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जयशंकर ने गुरुवार को चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के साथ और शुक्रवार को कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिजस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। हालांकि 2 दिन तक चली SCO मीटिंग में पाकिस्तान के साथ भारत की कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं हुई।

2. कोरोना अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं, WHO चीफ बोले- एक साल से केस घटते जा रहे हैं
WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस ने कहा है कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रहा। ये फैसला WHO इमरजेंसी कमेटी की 15वीं मीटिंग में लिया गया। WHO चीफ ने कहा कि वैक्सीनेशन होने से बीते एक साल में कोरोना मामले तेजी से कम हुए है। इसलिए कोविड अब हेल्थ इमरजेंसी कैटेगरी में नहीं है। इसे 30 जनवरी 2020 को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था।

कोरोना की वजह से जनवरी 2021 में हर हफ्ते 1 लाख से अधिक मौतें हो रही थी, जो कि इस साल 24 अप्रैल को सिर्फ 3,500 रह गईं। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक- ज्यादातर देश पहले ही कोविड इमरजेंसी को खत्म कर चुके हैं। तमाम पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं। इस ऐलान का असर ये होगा कि ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी को लेकर सोच और फिक्र थी, वो कुछ हद तक कम हो जाएगी।

शरद पवार ने 4 दिन में इस्तीफा वापस लिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार मौजूद नहीं रहे

शरद पवार ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानी NCP के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने 2 मई को अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था। इससे 3 दिन बाद ही पार्टी की कोर कमेटी ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया। पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता और अपना फैसला वापस लेता हूं।

हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस से अजित पवार दूर रहे। इस्तीफे और इसके 3 दिन बाद फिर से अध्यक्ष बनने के घटनाक्रम में पवार ने साबित कर दिया कि पार्टी में नबर एक कौन है। पवार ने ऐसे समय इस्तीफा दिया था, जब ये चर्चा जोरों पर थी कि उनके भतीजे अजित पवार NCP विधायकों को लेकर भाजपा के साथ सरकार सरकार बनाने जा रहे हैें। हालांकि, अजित ने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया था।

द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक नहीं; PM मोदी ने भी चुनावी सभा में फिल्म की चर्चा की
केरल हाईकोर्ट ने फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म इस्लाम के खिलाफ नहीं है, ISIS पर है। ट्रेलर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा, ‘केरल का धर्मनिरपेक्ष समाज फिल्म को उसी रूप में देखेगा, जैसी वह है। फिल्म एक कथा है न कि इतिहास सिर्फ फिल्म दिखाए जाने से कुछ नहीं होगा। फिल्म में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है।’

केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म इस्लाम के खिलाफ नहीं है, ISIS पर है। ट्रेलर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। वहीं, प्रोड्यूसर ने दलील दी कि यह फिल्म 32,000 नहीं, 3 महिलाओं की कहानी है।

हाईकोर्ट ने कहा, ‘केरल का धर्मनिरपेक्ष समाज फिल्म को उसी रूप में देखेगा, जैसी वह है। फिल्म एक कथा है न कि इतिहास, तो समाज में सम्प्रदायवाद और संघर्ष कैसे पैदा करेगी? सिर्फ फिल्म दिखाए जाने से कुछ नहीं होगा। फिल्म में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है।’

कोर्ट ने कहा, ‘यह कहने में क्या गलत है कि अल्लाह ही एक भगवान है? हमारा देश नागरिकों को अपने धर्म और भगवान पर विश्वास करने का अधिकार देता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि ट्रेलर में क्या आपत्तिजनक था?’

यह तस्वीर फिल्म के ट्रेलर से ली गई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कॉलेज जाने वाली 3 लड़कियां एक आतंकी संगठन से जुड़ जाती हैं।

देश में फ्रीडम ऑफ स्पीच नाम की भी कोई चीज है
देश में फ्रीडम ऑफ स्पीच नाम की भी कोई चीज है। फिल्म कलाकारों के पास कलात्मक स्वतंत्रता होती है। हमें उसे भी बैलेंस करना होगा। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि फिल्म में ऐसा क्या है जो इस्लाम के खिलाफ है? किसी धर्म के खिलाफ कोई आरोप नहीं है, बल्कि केवल आईएसआईएस संगठन के खिलाफ है।

कई फिल्मों में संतों को बलात्कारी दिखाया गया
फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर में ही बता दिया है कि यह फिल्म काल्पनिक है। अगर फैक्ट की बात करें तो भूत नाम की कोई चीज नहीं होती, लेकिन कई फिल्में भूतों को लेकर बनाई जा रही हैं। साथ में कोर्ट ने कहा कि ऐसी कई फिल्में बनाई गई हैं, जिनमें हिंदू सन्यासियों को तस्कर और बलात्कारी के रूप में दिखाया गया है। फिर भी कोई कुछ नहीं कहता। बहुत पहले एक फिल्म बनी थी, जिसमें एक पुजारी एक मूर्ति पर थूकता है और इससे किसी को कोई समस्या नहीं हुई। क्या आप कल्पना कर सकते हैं? बाद में इसी फिल्म को फेमस अवॉर्ड भी दिया गया।

याचिकाकर्ता की तरफ से दिए गए 2 बड़े बयान

ऐसी स्वतंत्रता पर अंकुश लगाएं, जो दिमाग में जहर घोले
आजकल लोगों के दिमाग पर किताबों की तुलना में कहीं अधिक फिल्मों का प्रभाव पड़ता है। मैं भी स्वतंत्रता का प्रबल समर्थक हूं, लेकिन अगर स्वतंत्रता के नाम पर निर्दोष लोगों के दिमाग में जहर घोला जा रहा है तो ऐसी स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।

पेरेंट्स बच्चों को ऐसे हॉस्टल नहीं भेजेंगे, जहां मुस्लिम रहते हैं
फिल्म को देखने के बाद कई पेरेंट्स सोचेंगे कि मैं अपने बच्चों को ऐसे हॉस्टल में नहीं भेजूंगा, जहां मुस्लिम छात्र रहते हैं, क्योंकि उन्हें डर लगेगा कि कहीं उनके बच्चे भी परिवर्तित न हो जाएं। जब ​​फिल्म वाले कहते हैं कि यह एक सच्ची कहानी है, तो माता-पिता की मानसिकता क्या होगी?

हाईकोर्ट ने 6 याचिकाएं खारिज की
कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली 6 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। सुनवाई जस्टिस एन नागरेश और जस्टिस सोफी थॉमस की बेंच ने की है। सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट, रिलीज और बैन की मांग वाली याचिकाएं पहले ही खारिज कर चुके हैं।

5 मई यानी आज रिलीज होने वाली इस फिल्म पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से लेकर शशि थरूर तक ने सवाल खड़े किए हैं।

मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
द केरल स्टोरी पर बैन लगाने की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में भी एक याचिका लगाई गई थी। जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म के रिलीज होने से देश में धार्मिक सद्भाव और सार्वजनिक शांति भंग हो जाएगी। इसे जस्टिस एडी जगदीश चंदिरा और जस्टिस सी सरवनन की वेकेशन बेंच ने खारिज कर दिया।

कोर्ट ने कहा, ‘आप लास्ट मोमेंट पर क्यों आ रहे हैं? अगर पहले आते तो हम किसी को फिल्म देखने और फैसला करने के लिए कह सकते थे। आप फिल्म देखे बिना भी आए हैं। केरल हाईकोर्ट पहले से ही इसी तरह की चुनौती पर सुनवाई कर रहा है।’

क्या है केरल स्टोरी से जुड़ा विवाद
द केरल स्टोरी, केरल की महिलाओं के ग्रुप के बारे में बनी फिल्म है जो इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल हो जाता है। फिल्म 5 मई यानी शुक्रवार को रिलीज हो गई है। CBFC ने फिल्म की रिलीज से पहले इसमें 14 कट लगाने को कहे थे।

26 अप्रैल को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। 2 मिनट 45 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे कॉलेज जाने वाली 3 लड़कियां एक आतंकी संगठन से जुड़ जाती हैं।

राजौरी में सर्च ऑपरेशन तेज; पुलवामा, शोपियां में आतंकियों की मदद करने वाले गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर के बाद सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है। घने जंगल और गहरी घाटी की वजह से समस्या आ रही है। शहीदों के नाम लांस नायक रुचिन सिंह, नायक अरविंद कुमार, हवलदार नीलम सिंह और पैराट्रूपर सिद्धांत चेत्री, प्रमोद नेगी हैं। सेना के PRO ने कहा कि सेना की कार्रवाई में आतंकियों के भी हताहत होने की आशंका है।

हालांकि अभी तक किसी आंतकी का शव नहीं बरामद किया गया है। इधर, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को पुलवामा और शोपियां में आतंकियों की मदद करने वाले 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। इनमें एक AK-56 रायफल, दो AK मैगजीन, 56 AK राउंड, 3 पिस्टल, 6 पिस्टल मैगजीन, 24 पिस्टल राउंड शामिल है।

नीरज चोपड़ा ने जीती डायमंड लीग

भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दोहा में चल रही जेवलिन थ्रो की डायमंड लीग 2023 जीत ली है। नीरज चोपड़ा 88.67 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग 2023 में पहले स्थान पर रहे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को दोहा में डायमंड लीग 2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के बाहर मणिपुर के लोगों का प्रदर्शन

दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले कुछ लोगों ने आज नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जिनका आरोप है कि उनके साथ बीती रात मणिपुर के ही एक अन्य समुदाय के लोगों के द्वारा मारपीट की गई। भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में जिस तरीके से हिंसा चल रही है, उसको लेकर पीड़ितों के लिए दिल्ली के विजय नगर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मणिपुर से आए हुए लोग जो की राजधानी दिल्ली में रह रहे हैं उन्होंने ही इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया और मणिपुर में जो पीड़ित हैं उनके लिए प्रार्थना की। इस सभा के समापन के बाद कुछ युवतियां जो सभा में सम्मिलित हुई थी उन्हें घर छोड़ने के लिए दो युवक जा रहे थे। पीड़ितों का आरोप है उसी दौरान 25 से 30 के संख्या में युवकों ने उनका रास्ता रोका पीड़ितों के मुताबिक उन लोगों ने युवक-युवतियों से उनका आई कार्ड मांगा और आई कार्ड न दिखाने पर युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी और वहां मौजूद युवतियों के साथ भी बदसलूकी हुई और उन्हें एसॉल्ट किया गया।

बड़ा कॉन्ट्रैक्ट किलर था दुजाना : यूपी एसटीएफ

नई दिल्ली : गैंगस्टर अनिल दुजाना के मामले में यूपी पुलिस ने कहा कि उसने भारी मात्रा में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की थी। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और उसके आस-पास के क्षेत्रों में इसकी वसूली थी। कल जब STF ने उसे घेरा तब उसने तत्काल फायरिंग कर दी। उसके पास से 4 हथियार और भारी मात्रा में कारतूस भी मिले, इससे प्रतीत होता है कि ये किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। यह जानकारी एसटीएफ, लखनऊ के एडीजी अमिताभ यश ने दी।

 बिलावल ने एस जयशंकर की जमकर तारीफ की

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के विदेस मंत्री एस जयशंकर की तारीफ की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान जयशंकर ने मुझे कभी भी यह अहसास नहीं दिलाया कि हमारे बीच एससीओ के उद्देश्यों और चार्टर के अनुरूप हमारे बीच द्विपक्षीय रूप से कोई मुद्दा है। मुलाकात के दौरान ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हमारे बीच द्विपक्षीय संबधों को लेकर कोई प्रगति नहीं है। हाथ न मिलाने वाले सवाल पर बिलावल भुट्टो ने कहा कि उन्होंने सबसे एक ही तरीके से हाथ मिलाया। इसमें कोई गलत बात नहीं थी।

Exit mobile version