जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स से पुलिस की झड़प:विनेश के भाई का सिर फटा; बजरंग की पत्नी का आरोप- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट कीगोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से शुरू होगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, चीन के छिन कांग और रूस के सर्गेई लावरोव भी इसमें शिरकत करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर का चीन और रूसी समकक्षों से द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।PM को नालायक कहा…खड़गे के बेटे को नोटिसSCO समिट से इतर चीन और रूस के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे जयशंक,उत्तर प्रदेश: शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज, 37 जिलों में पड़ेंगे वोट,आबकारी नीति केस: मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर HC में सुनवाई वहीं, नकदी संकट से जूझ रही Go First एयरलाइंस की दिवाला समाधान याचिका पर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में गुरुवार को सुनवाई होगी। इधर, दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद तनाव बढ़ गया है।
इलेक्शन कमीशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को नोटिस भेजा है। प्रियांक ने 1 मई को कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नालायक कहा था। चुनाव आयोग ने प्रियांक से पूछा है कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। उनसे आज शाम 5 बजे तक जवाब मांगा गया है। प्रियांक के बयान पर BJP ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
उधर, रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुतिन के घर पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसके लिए 2 ड्रोन इस्तेमाल किए गए। रूस का कहना है कि राष्ट्रपति पुतिन बिल्कुल सुरक्षित हैं, हम इसे आतंकी हमला मानते हैं, जिसका समय पर जवाब दिया जाएगा। वहीं यूक्रेन ने कहा है उनका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है।
प्रियांक खड़गे को EC का नोटिस, मॉडल कोड ऑफ कन्डक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा
इलेक्शन कमीशन (EC) ने प्रियांक खड़गे को नोटिस भेजा है। आयोग का कहना है कि उन्होंने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। प्रियांक ने 1 मई को कलबुर्गी में बंजारा समुदाय के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को नालायक कहा था। मोदी PM हैं, आपकी आलोचना तो होगी ही। इसका मतलब यह नहीं कि आप रोते हुए जनता के पास जाएं। दुर्भाग्य से PM हर बार विक्टिम कार्ड खेलते हैं।
बेटे के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई दी थी। चुनाव आयोग ने BJP विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को भी नोटिस भेजा है। बसनगौड़ा ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या कहा था। उन्हें भी आज शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। इससे पहले 27 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़ने ने PM मोदी को जहरीला सांप बताया था।
PM मोदी बोले- पोलिंग बूथ में जय बजरंगबली बोलकर बटन दबाइए, कांग्रेस को सजा दीजिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मूडबिद्री में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए 6 बार बजरंगबली के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा- जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो जय बजरंगबली बोल कर कांग्रेस को सजा दे देना। मंगलवार को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसमें बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही थी।
बजरंग दल को बैन करने वाली बात पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह एक राष्ट्रवादी संगठन है जो आतंकवाद, लव जिहाद का विरोध करता है और समाजसेवा में विश्वास करता है। इसकी तुलना आतंकवादी संगठन PFI से की जा रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था और राम सेतु को काल्पनिक बताया था।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से पुलिस की झड़प, विनेश के भाई का सिर फटा
दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बहन विनेश फोगाट का सपोर्ट करने पहुंचे दुष्यंत का सिर फट गया। रेसलर साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे बदतमीजी की। जिसके बाद वहां मौजूद बाकी पहलवानों ने हंगामा कर दिया। हंगामे में विनेश के भाई दुष्यंत का सिर फूट गया।
दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स और पुलिस के बीच बुधवार रात झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बहन विनेश फोगाट का सपोर्ट करने पहुंचे दुष्यंत का सिर फट गया। रेसलर साक्षी मलिक और विनेश ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे बदतमीजी की। जिसके बाद वहां मौजूद बाकी पहलवानों ने हंगामा कर दिया।
इस दौरान एक दूसरा पहलवान राहुल यादव भी घायल हुआ, जिसे देर रात हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हंगामे के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर रेसलर्स लगातार 11 दिन से धरने पर बैठे हैं। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज ही सुनवाई भी होनी है।
इस घटना के थोड़ी देर बाद रेसलर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आपबीती सुनाते हुए विनेश और साक्षी रोने लगीं। उन्होंने कहा कि, क्या यही दिन देखने के लिए मेडल लेकर आए थे।
अपडेट्स…
- बजरंग पूनिया ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वीडियो जारी कर लोगों से सुबह 6 बजे तक जंतर-मंतर न आने की अपील की है।
- विनेश ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बुधवार रात पुलिस से हुई झड़प को लेकर लिखित शिकायत दी है।
- जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, AAP नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक कुलदीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
- बजरंग की पत्नी संगीता ने लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने लिखा- आस-पास के लोग जल्द जंतर-मंतर पहुंचें, हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा जरूरी है।
पहले पढ़िए दोनों पक्षों ने क्या कहा…
रेसलर्स बोले- हमने खाना भी नहीं खाया था, पुलिस ने बर्बरता की : विनेश ने मीडिया से पूरी घटना बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने उनके भाई पर हमला किया। एक अस्पताल में है। जबकि दूसरा घायल पहलवान जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।विनेश ने रोते हुए कहा- क्या इसी दिन के लिए हम देश के लिए मेडल लेकर आए थे। जिस बृजभूषण के खिलाफ हम संघर्ष कर रहे हैं, वह आज सुकून से सो रहा है। जबकि हम यहां पर पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। अभी तक हमने खाना भी नहीं खाया और पुलिस बर्बरता कर रही है।
दिल्ली पुलिस बोली- मामूली विवाद हुआ था : दिल्ली पुलिस के DCP प्रणव तयाल ने देर रात जारी बयान में कहा- जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान AAP नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत बेड लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। हमने बीच-बचाव किया तो पहलवानों के समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ। जिसमें 2 लोगों के साथ सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
जंतर मंतर में हुए हंगामे की तस्वीरें…
नशे में धुत सिपाही धर्मेन्द्र को पहलवानों ने घेर लिया। इसके बाद उसे जमीन पर ही बैठाए रखा।
बजरंग ने कहा कि पुलिस हमारे खिलाफ ताकत का इस्तेमाल कर रही है, महिलाओं को गाली दे रही है और बृजभूषण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है।
लाठीचार्ज में घायल विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत, इन्हें हॉस्पिटल भेजा गया है।
पुलिस ने धरना स्थल पर हुए हंगामे के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के साथ झड़प और दो लोगों के घायल हाेने के बाद रेसलर साक्षी मलिक खुद को संभाल न सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
हंगामे के बाद धरना स्थल पर लोग पहुंचने शुरू हुए तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
महिला पहलवानों से गाली-गलौज के बाद शुरू हुआ विवाद
साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत मलिक ने फेसबुक लाइव किया। जिसमें बताया कि रात करीब 10:45 बजे विनेश बहन संगीता के साथ कुछ दूर बेड लेने जा रही थीं। तभी वहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज करते हुए कीचड़ में साेने कहा। विरोध करने पर पुलिस-पहलवानों में बहस शुरू हो गई। बीच-बचाव में विनेश के भाई समेत बाकी पहलवान आ गए। इसी बीच पुलिस ने विनेश के भाई के सिर पर डंडा मार दिया।
विरोध इतना बढ़ गया कि दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। साथियों का हौंसला बढ़ाने के लिए पहलवानों ने भारत माता की जय… वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।
बजरंग बोले- जो पदक हमने जीते सरकार को लौटा देंगे
पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है- “जो पदक हमने जीते हैं, वो हम भारत सरकार को लौटा देंगे। अगर देश का नाम रोशन करने पर भी ऐसा सलूक होता है, तो हमें ये पदक नहीं चाहिए।दिल्ली पुलिस और बृजभूषण के आदमी शुरू से ही इस धरने को खराब करना चाहते हैं। इसे कभी जातिवाद, कभी क्षेत्रवाद का नाम दिया जा रहा है।”
पहलवानों से पुलिस की झड़प पर किसने क्या कहा…
- कांगेस का ट्वीट- ये हमारे देश की बेटियां हैं, जिन्होंने देश का मान रखा। हमें कई मेडल लाकर दिए। आज इनके साथ गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस बदसलूकी कर रही है। इनका गुनाह बस इतना है कि ये शोषण के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं। मोदी जी, आप ऐसा अन्याय क्यों कर रहे हैं?
- किसान नेता राकेश टिकैत –पहलवानों के धरने पर दिल्ली पुलिस की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार तुरंत संज्ञान ले। पूरा देश न्याय की इस लड़ाई में पहलवानों के साथ है।
- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद- आंदोलन को बदनाम नहीं कर पाए तो अब लाठियों से उनके हौसले तोड़ना चाहती है आपकी पुलिस, लेकिन याद रहें इन बेटियों के साथ पूरा देश खड़ा है। प्रधानमंत्री जी, देश की बेटियों को इंसाफ की जगह लाठियों से पिटवाना आपको बहुत भारी पड़ेगा।
- लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल- हठधर्मिता पर अड़ी भारत सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए की न्याय के लिए आंदोलन कर रहे पहलवानों के समर्थन में पूरा देश सड़कों पर आ जाएगा। पहलवानों के साथ बदसलूकी करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करना चाहिए।
बुधवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को घसीटा था
पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं स्टूडेंट्स ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उनसे प्रदर्शन के लिए न कोई अनुमति मांगी गई और न ही कोई सूचना दी गई।
बुधवार को पीटी उषा ने जंतर-मंतर पहुंच धरना खत्म करने की अपील की
बुधवार को जंतर-मंतर पर बैठे रेसलर्स के साथ बात करतीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा (बाएं)।
शादी वाले दिन बृजभूषण के साथ वाली फोटो पर साक्षी का जवाब
साक्षी मलिक ने बृजभूषण के साथ वायरल हुई फोटो पर सफाई दी है।साक्षी ने कहा, ”बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती के अध्यक्ष हैं। हम सिर्फ खेलते हैं। जब हम घर पर रहते हैं, तब हमारा उनसे कभी ट्रायल, कभी नेशनल प्रतियोगिता तो कभी कैंप में लगातार मिलना होता है। अगर हम उन्हें आमंत्रित नहीं करेंगे तो उनकी तरफ से कुछ नकारात्मक चीजें हो सकती हैं। यह उनकी शक्ति मान लो कि उन्हें तो आमंत्रित करना ही होगा, नहीं तो कुछ उल्टा हो सकता है।”
गो फर्स्ट की उड़ानें 5 मई तक कैंसिल, रोजाना 200 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है कंपनी
कैश की कमी से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी फ्लाइट्स 5 मई तक कैंसिल कर दी है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि फ्लाइट्स कैंसिल होने से हवाई किराए में इजाफा हो सकता है। हालांकि ये इजाफा कुछ ही रूट्स पर होगा। गो फर्स्ट एयरलाइन 27 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए रोजाना 200 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है।
फ्लाइट ऑपरेशन रद्द होने के बाद गो फर्स्ट टिकट के पैसा भी वापस करेगी। एयरलाइन ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) दिल्ली में एप्लीकेशन दी है। NCLT कल यानी 4 मई को इस पर सुनवाई करेगा। इंडियन एविएशन रेगुलेटर के मुताबिक, फ्लाइट ग्राउंडेड होने के कारण मार्च में गो फर्स्ट की बाजार हिस्सेदारी 6.9% हो गई, जो कि जनवरी में 8.4% थी।
रूस बोला- राष्ट्रपति को मारने की साजिश थी, जेलेंस्की बोले- हमारे पास इतनी ताकत ही नहीं
रूस के मुताबिक राष्ट्रपति के निवास पर दो ड्रोन हमले किए गए। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया।
रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। रूस ने कहा है कि हम इसे आतंकी हमला मानते हैं। यह प्रेसिडेंट को जान से मारने की साजिश थी। रूसी सरकार ने कहा कि यह अटैक 9 मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड से पहले किया गया है, जबकि विदेशी मेहमान भी मौजूद होंगे। रूस के पास इस हमले का जवाब देने का अधिकार है।
इसके लिए जगह और वक्त का चुनाव भी रूस ही करेगा। रूस की इस धमकी के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर अटैक के अलार्म एक्टिव कर दिए गए हैं। यहां अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल तैनात हैं। ये जर्मनी ने यूक्रेन को दी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बाद में साफ कर दिया कि क्रेमलिन पर ड्रोन अटैक यूक्रेन ने नहीं किए, उसके पास इस तरह के हमलों की काबिलियत नहीं है।
- यूपी निकाय चुनाव: 37 जिलों में आज पड़ेंगे वोट
- 35 कंपनी केंद्रीय बल और 86 कंपनी पीएसी की निगरानी में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पहले चरण के संबंधित 37 जिलों में 7,372 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल और पीएसी के साथ स्थानीय फोर्स को तैनात किया गया है। संबंधित जिलों की सीमाएं बुधवार की शाम से सील कर वहां बैरियर नाकों के जरिए चेकिंग कराई जाएगी।
- सिसोदिया ने बीमार पत्नी के लिए HC से मांगी अंतरिम जमानत
- दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का सीबीआई को निर्देश दिया। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने सीबीआई से कहा कि वह गुरुवार तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दे। इसी दिन कोर्ट में सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। वह दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जेल में बंद हैं। विवादों में घिरने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। ईडी इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। इन दोनों ही केस में सिसोदिया मुख्य आरोपी के तौर पर न्यायिक हिरासत में हैं। भ्रष्टाचार केस में नियमित जमानत की मांग से जुड़ी उनकी याचिका हाई कोर्ट में लंबित है। उन्होंने पत्नी की बीमारी के आधार पर इसी केस में अंतरिम जमानत देने की हाई कोर्ट से गुहार लगाई है।
- वार्डन का कैश चोरी, कथित रूप से 2 छात्राओं को निर्वस्त्र किया
- नवीन निश्चल, नई दिल्ली के अहिल्या बाई कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पढ़ाई करने वाली 2 छात्राओं को कथित तौर पर परेशान करने और निर्वस्त्र करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता चला की यहां के हॉस्टल वार्डन के बैग से 8000 रुपये गायब हो गए थे। इन 2 छात्राओं पर चोरी करने का संदेह जताया गया था। जिसके लिए कथित रूप से दोनों छात्राओं के कपड़े उतार कर चेक किया गया लेकिन उनके पास से कुछ नहीं मिला। फिर यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। इस मामले में सेन्ट्रल डिस्ट्रीक्ट के आई.पी. एस्टेट थाना में ज़ीरो एफआईआर दर्ज़ की गई और फिर मामले को नई दिल्ली ज़िला के तिलक मार्ग थाना को स्थानांतरित कर दी गई है। आगे की छानबीन की जा रही है।
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हंगामा, धरने पर बैठे पहलवानों के पास पहुंचे थे आप नेता सोमनाथ भारती
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों से आधी रात मारपीट की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस पर पहलवानों को पीटने का आरोप है। पहलवानों से पिटाई का वीडियो भी जारी हुआ है। धरना दे रहीं संगीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है। इस पूरे मामले पर डीसीपी नई दिल्ली ने कहा कि वह इस पूरे मामले को देख रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि पहलवानों के पास आप नेता सोनाथ भारती पहुंचे थे।

