Site icon अग्नि आलोक

ब्रेकिंग न्यूज़:राहुल बोले- अडाणी मुद्दे से डरी सरकार:सेना को मिलेंगे 70 हजार करोड़ के 60 मरीन हेलिकॉप्टर, ब्रह्मोस मिसाइल

Share

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर बीजेपी हमलावर है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। राहुल बोले- अडाणी मुद्दे से डरी सरकार:इसलिए लंदन के मेरे भाषण पर तमाशा; सेना को मिलेंगे ₹70 हजार करोड़ के हथियारवहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो चली है। उम्मीदवारों को चुनने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। वहीं, बीजेपी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे खेला जाएगा।

राहुल गांधी ने लंदन में दिए अपने भाषण को लेकर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा,’ मेरे भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो मैंने पब्लिक रिकॉर्ड से नहीं निकाली। प्रधानमंत्री और सरकार अडाणी के मुद्दे से डरे हुए हैं। इसलिए मेरे भाषण पर यहां तमाशा हो रहा है। लंदन में दिए गए भाषण के मुद्दे पर संसद में विस्तार से जवाब दूंगा। मैं सांसद हूं और संसद मेरा मंच है।’

उधर, सरकार ने सेना के लिए 70 हजार 584 करोड़ के डिफेंस इक्विपमेंट की खरीद को मंजूरी दी है। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC (डिफेंस अक्वजिशन काउंसिल) ने खरीद को मंजूरी दी। खरीदे जा रहे हथियारों में नेवी के लिए 60 मेड इन इंडिया यूटिलिटी मरीन हेलिकॉप्टर और 200 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल शामिल हैं।

वहीं आर्मी को 307 हॉवित्जर तोपें दी जाएंगी। साथ ही एयरफोर्स के लिए लॉन्ग रेंज स्टैंड-ऑफ वेपन खरीदे जाएंगे। इन वेपन्स को सुखोई- 30 फाइटर जेट्स से अटैच किया जाएगा। इंडियन कोस्ट गार्ड्स के लिए भी एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर्स खरीदे जा रहे हैं। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बनाएगी।

1. राहुल गांधी बोले- PM बताएं अडाणी से उनका क्या रिश्ता, मुझे पार्लियामेंट में नहीं बोलने देंगे

राहुल ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा,’ अडाणी को श्रीलंका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया में ठेके मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी और ऑस्ट्रेलिया के PM के बीच क्या बात हुई PM जी उसके जवाब नहीं दे पाए। मेरा बोलना भाजपा को पसंद नहीं आता है। मैं लोकसभा का सदस्य हूं, मेरी जिम्मेदारी अपनी बात संसद में रखने की है।’

‘मुझे कल संसद में अगर बोलने का मौका मिलता है तो वहां मैं डिटेल में इस विषय पर अपनी बात रखूंगा। हालांकि लगता है कि वे मुझे पार्लियामेंट में बोलने नहीं देंगे।’ राहुल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। उन्होंने लंदन के बयान पर अपना पक्ष संसद में रखने के लिए वक्त भी मांगा।
2. सिसोदिया पर CBI का नया केस, करप्शन- विपक्षी नेताओं की जासूसी करवाने का आरोप
शराब नीति मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर CBI ने जासूसी और करप्शन का नया मामला दर्ज किया है। आरोप है कि AAP सरकार ने 2015 में गैरकानूनी तरीके से एक फीडबैक यूनिट बनाई। यूनिट को चलाने में सरकार को 36 लाख रुपए का घाटा हुआ।

CBI का कहना है कि यूनिट से विपक्षी पार्टी के नेताओं, अधिकारियों और ज्यूडिशयरी मेंबर्स की जासूसी कराई गई। ये यूनिट राजनीतिक जानकारियां इकट्ठा करती थी। यूनिट की 40% रिपोर्ट इन्हीं जानकारियों के बारे में थीं। उधर, BJP ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल को भी आरोपी बनाने की मांग की है।

3. रक्षा मंत्रालय ने हथियार खरीद को मंजूरी दी, डील में 60 मरीन हेलिकॉप्टर, ब्रह्मोस मिसाइल

सेना के लिए 70, 584 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे। यह फैसला इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि तीन साल से पूर्वी लद्दाख में मौजूद लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन के साथ तनाव जारी है। डिफेंस अक्वजिशन काउंसिल ने AoN (एक्सेपटेंस) ऑफ नेसेसिटी के तहत डील का प्रपोजल रखा था।

यह पैसा इसी के तहत जारी होगा, यह एक स्पेशल प्रोग्राम है। इसका मकसद भारत में बने उपकरण का हथियार में शामिल करना है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए अब कुल 2,71,538 करोड़ रुपए मंजूर किए जा चुके हैं। इसका 98.9% हिस्सा भारत में बने सामान खरीदने पर ही खर्च होगा।
4. लैंड फॉर जॉब्स स्कैम में तेजस्वी से होगी पूछताछ, दिल्ली हाइकोर्ट ने CBI के सामने पेश होने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में तेजस्वी यादव को 25 मार्च को CBI के सामने पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने CBI के समन को रद्द करने वाली तेजस्वी की याचिका खारिज कर दी। तेजस्वी के वकील ने कहा कि अगर वे एजेंसी के सामने पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पर CBI ने कहा कि हमारा उन्हें गिरफ्तार करने का इरादा नहीं है। हम चाहते हैं कि वे पेश हों, क्योंकि उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाने हैं। अगर वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होते हैं, तो उससे कोई फायदा नहीं होगा। CBI ने 28 फरवरी, 4 मार्च और 11 मार्च को तेजस्वी यादव को समन जारी किया था।

5. अमेरिकी ड्रोन पर रूसी हमले का VIDEO जारी, रूसी फाइटर जेट ने फ्यूल डंप किया था

14 मार्च को रूस-यूक्रेन बॉर्डर के करीब रूस के सुखोई फाइटर जेट ने अमेरिका के एडवांस्ड रीपर ड्रोन पर हमला किया था। अमेरिका ने इसका वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि रूस के दो Su-27 जेट्स ने रीपर ड्रोन को घेर लिया। इसके बाद जेट्स ने ड्रोन पर फ्यूल डंप किया।

ये फ्यूल उसके प्रोपेलर में पहुंचा और ड्रोन कुछ देर बाद ब्लैक सी में क्रैश हो गया। हालांकि इसके मलबे को अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। यह वीडियो रीपर पर लगे हाईटेक सर्विलांस कैमरों ने ही शूट किया और इसे रियल टाइम मॉनिटरिंग के तहत पेंटागन के लैब ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स में भेज दिया।​​​​

Exit mobile version