झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन हो गया है।पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, उधर आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले लगातार छह बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई थी। रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा गया है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से इसमें कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों की संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। फिर चाहे वह स्थानीय हों या पाकिस्तानी। ये बात राज्य के DGP दिलबाग सिंह ने बताई हैं। हालांकि उन्होंने आतंकियों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। DGP ने कहा कि घाटी में जो आतंकी बचे हैं, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अगर पकड़े नहीं गए तो एनकाउंटर में मार दिए जाएंगे।
DGP ने कहा कि कई युवाओं को आतंकवाद की तरफ धकेल दिया गया था। वो भी अब मुख्यधारा में भी लौट आए हैं। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के जरिए घुसपैठ और हथियार भेजे जाने के सवाल पर DGP सिंह ने कहा कि ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। कई बार इन्हें तस्करी के दौरान पकड़ा भी गया है। इस मुसीबत से जल्द ही निपट लिया जाएगा।
उधर, इजराइल के एयरफोर्स चीफ हेरजी हालेवी ने कहा है कि उनका मुल्क ईरान पर हमले के लिए तैयार है। दरअसल, इजराइल का आरोप है कि ईरान एटमी हथियार बनाने के करीब पहुंचता जा रहा है। अगर वो न्यूक्लियर वेपन्स बनाने में कामयाब हो गया तो इससे इजराइल सहित कई अरब देशों की सिक्योरिटी खतरे को खतरा होगा।
DGP बोले- J&K में आतंकी अब सबसे कम, घाटी में पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम होगी
जम्मू कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि घाटी में आतंकियों की संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। DGP ने बताया, हमने राजौरी, पुंछ, बारामूला और कुपवाड़ा में ड्रोन के जरिए कई नशीले पदार्थों और हथियार और गोला-बारूद गिराने के प्रयासों को नाकाम किया है। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। घाटी में पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने 31 दिसंबर को बताया था कि साल 2022 में सुरक्षाबलों ने कुल 172 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था, जिनमें से 42 विदेशी आतंकी थे। इन आतंकियों को 93 एनकाउंटर में ढेर किया गया था। लश्कर/TRF के सबसे ज्यादा 108 आतंकी मारे गए। इसके बाद जैश-ए-मोहम्मद के 35, हिजबुल मुजाहिद्दीन के 22, अल-बद्र के 4 और अंसार गजवत-उल-हिंद के 3 आतंकी मारे गए।
2. कोविड हालात पर आज केंद्र की रिव्यू मीटिंग, मई से रोजाना 20 हजार केस मिलने का अनुमान
देश में बढ़ते कोरोना केसेज पर हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे। दरअसल, देश में साढे़ 6 महीने बाद कोरोना के 5 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। बुधवार को 5,335 मामले मिले, जबकि 13 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 25,587 दर्ज की गई, जो 9 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है।
उधर, IIT कानपुर के सीनियर साइंटिस्ट प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि मई से रोजाना 20 हजार केस मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। अभी बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े सिर्फ संख्या हैं। लेकिन मई से यह आंकड़ा बढ़ सकता है। मई तक केसेज तेजी से बढ़ेगी। जून-जुलाई में यह रफ्तार मेंटेन रहेगी।
3. ऑनलाइन गेमिंग के लिए गाइडलाइन जारी, मीडिया को कहा- सट्टेबाजी के विज्ञापन न दिखाएं
केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि सेल्फ रेगुलेटरी आर्गनाइजेशन (SRO) गेम्स की जांच करेगी। नियमों पर खरा उतरने के बाद ही इन्हें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चलाने की परमिशन दी जाएगी। IT राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हीं ऑनलाइन गेम्स को ही मंजूरी मिलेगी, जिनमें किसी प्रकार के दांव या बाजी लगाने का काम न हो रहा हो।
इधर, सरकार ने मीडिया प्लेटफार्म्स को भी सट्टेबाजी वाले विज्ञापन चलाने से बचने की सलाह दी है। सरकार का कहना है कि अगर कोई मीडिया प्लेटफॉर्म प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सट्टेबाजी का विज्ञापन करता है, तो उसे कानून का उल्लंघन माना जाएगा और कार्वाई की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी (डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम 2021 के अनुसार, सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों का विज्ञापन एक गैरकानूनी गतिविधि है।
4. PM मोदी बोले- BJP हनुमानजी के ‘कैन डू’ एटीट्यूड की तरह काम करती है, सबकी मदद करती है
BJP के 44वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा हनुमानजी के ‘कैन डू’ एटीट्यूड की तरह काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है। उन्होंने आगे कहा, “हम पार्टी में टेक्नोलॉजी को हर स्तर पर आगे लेकर आएं। सोशल मीडिया में नए तरीकों पर सोचना होगा।’
मोदी ने कहा,’ 15-20 दिन की बात बताता हूं। GST के बाद किसी एक वित्तीय वर्ष में 18 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन, 16 लाख करोड़ का टैक्स दिया गया। यूपीआई से 14 लाख करोड़ ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड बना, 750 अरब के पार एक्सपोर्ट पहुंचा, 16 हजार करोड़ का डिफेंस एक्सपोर्ट हुआ, रेलवे ने डेढ़ हजार मीट्रिक टन से अधिक फ्रेट लोडिंग की। ये रिकॉर्ड दिखाते हैं कि देश कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
5. ईरान पर इजराइल हमले को तैयार, कहा- अमेरिका ने साथ नहीं दिया तो अकेले हमला करेंगे
फोटो 13 जनवरी 2015 की है। उस वक्त ईरान के राष्ट्रपति रहे हसन रूहानी देश के बुशहर शहर में मौजूद न्यूक्लियर फैसिलिटी को देखने पहुंचे थे। नेंत्ज शहर में भी ईरान का एक सीक्रेट न्यूक्लियर प्लांट है।
इजराइल के एयरफोर्स चीफ हेरजी हालेवी ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि ईरान पर हमले के दौरान अमेरिका मदद करता है या नहीं, अगर वो साथ नहीं देता तो हमें कोई दिक्कत नहीं, हम अकेले ही ईरान को एटमी हथियार बनाने से रोक सकते हैं। हमारे पास इतनी ताकत मौजूद है कि हजारों किलोमीटर दूर या देश के पास हम किसी भी ऑपरेशन को कामयाबी के साथ अंजाम दे सकते हैं।
इजराइल के आर्मी रेडियो को दिए इंटरव्यू में एयरफोर्स चीफ ने कहा, ‘हम ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिल्कुल तैयार हैं।’ दोनों देशों के बीच हालिया दिनों में फिर तनाव तेजी से बढ़ा है। ईरान ने आरोप लगाया है कि इजराइल की एयरफोर्स ने सीरिया पर हमला किया और इसमें ईरान के कुछ सैनिक मारे गए। दूसरी तरफ, इजराइल का सवाल है कि सीरिया में ईरान के सैनिक किस काम के लिए मौजूद थे।
- साउथ दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 14 गाड़ियां, 70 फायरकर्मी बुझाने में जुटे
- नवीन निश्चल, नई दिल्ली: साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में आज रात अचानक एक गोदाम में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। आग के साथ-साथ धुएं का गुब्बार भी चारों तरफ फैलने लगा। इसी बीच फायर कंट्रोल रूम को किसी ने इस हादसे की सूचना दी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को भेजा गया। आग बुझाने का काम जोरों पर किया जा रहा है, लेकिन अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा कापसहेड़ा के सोनिया गांधी कैंप समालखा में हुआ है। फायर कंट्रोल रूम को 9:40 बजे के आसपास सूचना मिली थी। मौके पर अभी 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है और 70 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम लगातार काम कर रही है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग पर काबू नहीं पाया गया है, बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
- दिल्ली में सामने आए 606 नए मामले, 340 मरीज स्वस्थ
- दिल्ली में एक बार फिर कोविड के मामलों में तेजी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 606 नए मामले सामने आए हैं वहीं 340 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 2060 पर पहुंच गई है। दिल्ली सहित एनसीआर और पूरे भारत में पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
- पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
- सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की इस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें अधिकारी ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में दखल से इनकार करने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने याची से पूछा कि जब चुनाव पहले से तय है तो वह बीच चुनाव को कैसे रोक सकते हैं उसमें दखल कैसे हो सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि चुनाव पर रोक लगाना गंभीर मसला है और हम ऐसा नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इसमें दखल नहीं देंगे और अर्जी खारिज कर दी। दरअसल कोलकाता हाई कोर्ट ने 28 मार्च को राज्य के पंचायत चुनाव प्रक्रिया में दखल से मना कर दिया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी।
- प्रवासी मजदूरों के बारे में झूठी खबर फैलाने वाले आरोपी वकील से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप ज्यादा जिम्मेदार
- सुप्रीम कोर्ट ने तामिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले के बारे में कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के आरोपी वकील से कहा है कि उन्हें ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने उक्त वकील को माफी मांगने को कहा है। एडवोकेट की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। एडवोकेट को अग्रिम जमानत देते हुए हाई कोर्ट ने कुछ शर्तें लगाई थी जिसे एडवोकेट ने चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों में बदलाव किया जिसमें कहा गया था कि वकील 15 दिन तक रोजाा सुबह साढ़े 10 बजे और शाम पांच बजे पुलिस के सामने पेश होंगे और पूछताछ के लिए बुलाने पर भी पेश होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने याची वकील की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ लूथरा से कहा कि आपके मुवक्किल कितने दिनों से प्रैक्टिस में हैं। लूथरा ने जब कहा कि याची वकील सात साल से प्रैक्टिस में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें ज्यादा जिम्मेदर होना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अभियोजन पक्ष का आरोप है कि याची ने अपने टि्वटर पेज पर झूठी कंटेंट अपलोड की और प्रवासी मजदूरों पर हमले की गलत खबर फैलाई।
- 05:42 PM,Apr 06 2023वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के विस्तार पर रोक से इनकारनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ओखला में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के विस्तार योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। ओखला स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के 23 मेगावाट से 40 मेगावाट तक प्रस्तावित विस्तार पर रोक से एनजीटी ने इनकार कर दिया था। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने ओखला वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को संचालित करने की इजाजत दे दी। दरअसल जनवरी 2023 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत बनाई गई एक्सपर्ट अप्रेजल कमिटी (ईएसी) ने प्लांट के विस्तार की इजाजत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। एनजीटी ने विस्तार की इजाजत दी थी।

