Site icon अग्नि आलोक

सबसे कम सीटों वाली पार्टी बनी बसपा:6 महीने में यूपी में 15 विधायकों ने बसपा का साथ छोड़ा , अब 4 बचे

Share

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में दो दिन के अंदर बहुजन समाज पार्टी के दो और विधायक गुड्डू जमाली और वंदना सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। यह सिलसिला पिछले छह महीने से जारी है। 2017 में विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर 19 विधायक जीत कर आए थे। लेकिन अब 4 विधायक ही बचे हैं। इस तरह वह यूपी में कांग्रेस और अपना दल से भी छोटी पार्टी हो गई है।

बसपा के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 2017 में भी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 8 बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। तब ज्यादातर विधायक भाजपा में शामिल हुए थे।

आजमगढ़ से दो विधायकों ने छोड़ा साथ
आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली विधायक हैं। इसी जिले की सगड़ी सीट से बसपा विधायक वंदना सिंह ने भी पार्टी छोड़ी है। वंदना भाजपा में शामिल हो गई हैं। आलम ने अभी क्लीयर नहीं किया है कि वे किस पार्टी में जा रहे हैं।

सबसे कम सीटों वाली पार्टी बनी बसपा
यूपी कांग्रेस के 7 विधायकों में एक बागी है और एक ने पार्टी छोड़ दी है। अब 6 विधायक बचे हैं। अपना दल के पास 9 विधायक हैं। सुभासपा के चार विधायक हैं। वहीं, अब बसपा के पास भी 4 ही विधायक बचे हैं।

बसपा के बचे 4 विधायक

  1. श्याम सुंदर शर्मा
  2. उमाशंकर सिंह
  3. विनय शंकर तिवारी
  4. आजाद अरिमर्दन

ऐसे कम होती गई संख्या

मायावती ने की थी उबरने की कोशिश
बसपा प्रमुख मायावती ने लालजी वर्मा के पार्टी छोड़ने के बाद शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधानमंडल दल का नेता बनाया था, लेकिन वह छह महीने भी नहीं टिके। इस तरह से छह महीने में बसपा विधायक दल के दो नेता छोड़ गए। अब जमाली की जगह मायावती ने उमाशंकर सिंह को विधानमंडल दल का नेता बनाया है।

30 अक्टूबर को 6 विधायक सपा में गए थे

  1. असलम राइनी – श्रावस्ती के भिनगा सीट से विधायक
  2. हाकिम लाल बिंद – प्रयागराज की हंडिया सीट से विधायक
  3. हाजी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी – प्रतापपुर आयात सीट से विधायक
  4. हरगोविंद भार्गव – सीतापुर की सिधौली सीट से विधायक
  5. डॉक्टर सुषमा पटेल – जौनपुर की बादशाहपुर सीट से विधायक
  6. असलम चौधरी – गाजियाबाद की धौलाना सीट से विधायक

2017 के चुनाव से पहले इन्होंने छोड़ा था साथ

  1. बृजेश पाठक
  2. स्वामी प्रसाद मौर्या
  3. भगवती सागर
  4. ममतेश शाक्य
  5. रोशनलाल
  6. रोमी साहनी
  7. रजनी तिवारी
  8. राजेश त्रिपाठी
Exit mobile version