अग्नि आलोक

 बजट पेश …12वीं की फर्स्ट डिविजन पास छात्राओं को मिलेगी ई-स्कूटी:1 लाख नौकरियां; फ्लाइट से तीर्थ दर्शन कराएगी MP सरकार

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। बजट में महिला, यूथ और किसानों पर फोकस किया गया है। खासकर महिलाओं के लिए शिवराज सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं में 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी बजट है। इसमें स्टूडेंट्स को भी ध्यान में रखा गया है। फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। बेरोजगारों को 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थलों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां प्रदेश में अब नहीं चल सकेंगी। अप्रैल से नीति लागू हो जाएगी।

यह बजट (2023-2024) 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है। पिछले साल (2022-23) में बजट 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री 1 घंटा 50 मिनट बोले। खास बात यह है कि मप्र में पहली बार ई-बजट (पेपरलेस) बजट आया। विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने इसे टैबलेट पर पढ़ा। मंत्रियों और विधायकों को भी टैबलेट दिए गए थे। बजट भाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बजट के लिए 4 हजार से ज्यादा सुझाव सरकार को मिले थे।

जब वित्त मंत्री बजट भाषण पढ़ रहे थे, तभी विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी सीट से उठे। उन्होंने कहा- विपक्ष को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन, जनता भी बजट भाषण को सुनना चाहती है। मैं प्रार्थना करता हूं नेता प्रतिपक्ष और कमलनाथ जी से कि कम से कम बजट भाषण में ऐसा व्यवहार न करें।

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का वॉकआउट, गृहमंत्री बोले- आपके नेता दिल्ली में बोल नहीं पाते क्या?

बजट भाषण के बीच गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, वे कहते हैं कि महिलाओं को 1000 रुपए देंगे, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। हंगामे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करते हुए कहा, बजट भाषण पूरा प्रदेश सुनना चाहता है।

सदन के बाहर कमलनाथ बोले- मुझे कई बजट सुनने का मौका मिला, लेकिन 50 रुपए सिलेंडर के दाम बढ़ाने की महंगाई मिली। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- राज्य सरकार ने सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़ाए। आपके नेता दिल्ली में बोल नहीं पाते क्या? वित्त मंत्री बोले- कपड़े फाड़ने का काम मत करो।

कांग्रेस विधायक विधायक बजट पेश होने से पहले विधानसभा में गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे। दाम बढ़ाने का विरोध करते हुए सदन के बाहर नारेबाजी की।

वित्त मंत्री के बजट भाषण की खास बातें… किसे-क्या मिला

महिलाओं को एक हजार रुपए महीना

सरकारी वाहन नहीं चलेंगे

छात्राओं को ई-स्कूटी

किसानों का कर्ज भरेगी सरकार

विधानसभा जाने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्नी के साथ अपने आवास पर पूजा की। पत्नी ने तिलक कर मंत्री को विधानसभा के लिए रवाना किया।

MBBS की सीटें बढ़ी

एक लाख युवाओं को नौकरी

महिला जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। बजट पेश होने से पहले बजट भाषण को कैबिनेट बैठक में अप्रूवल दिया गया। बजट में महिलाओं पर फोकस होने से महिला जनप्रतिनिधियों ने सीएम का आभार जताया। बजट में महिलाओं के लिए 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

फ्लाइट से तीर्थ दर्शन

भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क

महाकाल के आह्वान से शुरुआत, चाणक्य का सूत्र भी पढ़ा

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण से पहले महाकाल का आह्वान किया। कहा- भारत मध्ये स्वयंभू ज्योतिर्लिंग यजामहे, हे पारब्रह्म शिव शंभू दयामहे…, जय श्री महाकाल, जय-जय श्री महाकाल। उन्होंने कहा- हमारी सरकार हर वर्ग को विकास की धारा में जोड़ने के प्रयास कर रही है। सरकार की विशेषता बताते हुए कहा- हिमगिरी सा श्वेत धवल जीवन, विश्वास अटल विंध्याचल सा…। वित्त मंत्री ने चाणक्य का सूत्र भी पढ़ा- ‘सुखस्य मूलं धर्मः। धर्मस्य मूलं अर्थः। अर्थस्य मूलं राज्यं। राज्यस्य मूलं इन्द्रियजयः। इसका अर्थ है- सुख का मूल है, धर्म। धर्म का मूल है, अर्थ। अर्थ का मूल है, राज्य। राज्य का मूल है, इन्द्रियों पर विजय।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद कमलनाथ के साथ कांग्रेस विधायक विधानसभा में ही गांधी प्रतिमा के पास जाकर बैठ गए।

विधानसभा में कब – क्या हुआ…

बजट पेश करने से पहले विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट बैठक राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई।

आज के बयान…

लक्ष्मण सिंह बोले- बजट भाभी ने बनाया या भैया ने…

Exit mobile version