Site icon अग्नि आलोक

बस एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी:एसोसिएशन बोला – किराया नहीं बढ़ा तो बसों का संचालन करना मुश्किल

Share

इंदौर बस एसोसिएशन और ऑपरेटरों ने एक बार फिर से किराया बढ़ाने की मांग की है। मांग नहीं मानने पर 9 अगस्त से इंदौर सहित प्रदेशभर के बस ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। बस एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष अपनी मांगाें काे रखते हुए कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना कर्फ्यू की अवधि का टैक्स माफ करने को भी कहा है।

प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा का कहना है कि कहा – डीजल के दाम 100 रुपए तक पहुंच चुके है। पहले ही ट्रैफिक आधा है, ऐसे में डीजल के बढ़ते दाम। किराया नहीं बढ़ाया गया ताे बसाें का संचालन करना मुश्किल हाे जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बसों का संचालन बंद रहा। ऐसे में इन दो महीनों के टैक्स में रियायत मिलते हुए टैक्स माफ होना चाहिए। हमने इस संबंध में मांग पत्र शासन को भेज दिया है। इसे लेकर हम जल्द ही बैठक करने वाले हैं। मांग नहीं मानने पर 9 अगस्त से हड़ताल पर जा सकते हैं।

गुरुवार काे 47 विभागाें ने की थी हड़ताल
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार काे प्रदेशभर के कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों काे लेकर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। मोर्चे में शामिल 22 मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी की थी। उधर, आरटीओ में मेन गेट पर ताला लगाकर गार्ड को तैनात कर दिया गया। किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया गया था। मोर्चे के संरक्षक हरीश बोयत एवं जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया था कि शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, कलेक्टोरेट, महिला बाल विकास, परिवहन, सेल टैक्स, पंचायत, राजस्व, तहसील, खनिज निगम, उच्च शिक्षा आदि सभी विभागों में काम करने वाले अधिकारी – कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।

Exit mobile version