Site icon अग्नि आलोक

देवास में टकराने के बाद पलटीं बसें: चालक समेत 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Share

देवास में दो बसें टकराने के बाद पलट गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर समेत यात्री की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं।

हादसा एबी रोड पर ग्राम चिड़ावद के पास स्वास्तिक रेस्टोरेंट के सामने हुआ। शुक्रवार देर रात अशोक ट्रैवल्स कि बस इंदौर से झांसी जा रही थी। इस बस के ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, तभी पीछे से हाई स्पीड में चली आ रही सिमरन ट्रैवल्स की बस इस बस में जा घुसी। सिमरन ट्रैवल्स की बस सूरत से कानपुर जा रही थी। हादसे के बाद दोनों बसें पलट गईं।

हादसे में शिवपुरी के करेला निवासी हेमंत (28 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ट्रैवल्स बस का ड्राइवर रविराज गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से इंदौर रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

इसके अलावा अमित, रामकली, इकरार, अबरार, महेंद्रसिंह, विजय, सत्ता हयारे, रामनारायणसिंह, अनिल, नितेश योगी, जनटर, धर्मेंद्र, मनोहरलाल, सतीश और विष्णु (सभी निवासी यूपी) घायल हैं।

Exit mobile version