Site icon अग्नि आलोक

*कोसी के सवालों पर डेरा डालो सत्याग्रह और जल सत्याग्रह करने का संकल्प*

Share

संगठन के दूसरे सांगठनिक सत्र में सांगठनिक मजबूती का प्रस्ताव रामचंद्र यादव ने रखा।उसके बाद चुनाव में तदर्थ कमिटी का सभी ने एक स्वर में अनुमोदन करते हुए आगे के दो साल के लिए चुनाव किया, वहीं पांच प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव किया गया जिसमें सुपौल के प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन किशनपुर के फूलदेव मुखिया और सचिव उमेश पासवान मरौना की प्रखंड अध्यक्ष समतोलिया देवी और सचिव सुभाष यादव को चुना गया वहीं सरायगढ़ के प्रखंड अध्यक्ष छुतहरु पासवान सचिव धनेश्वर मुखिया को चुना गया निर्मली में अशोक मेहता को अध्यक्ष चुना गया। सांगठनिक सत्र की अध्यक्षता प्रीतम मुखिया, सिंघेश्वर राय, कमलावती देवी, रामचंद्र, चंद्र मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया व संचालन महेन्द्र यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन धर्मेन्द्र ने किया। व्यवस्था में शिवशंकर मंडल, संजय, अरुण, लखन मुखिया, प्रियंका, भोला, अनिल, संतोष मुखिया, भीम सदा, सतीश सुमन, आरिफ निजाम, राजो सदा लगे थे

Exit mobile version