रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के नए एपिसोड का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि रुबीना दिलैक को एक टास्क मिलता है कि सेट पर आए दर्शकों में से किसी को अपने बाल कटवाने के लिए मनाना पड़ता है। लेकिन जब एक महिला मान जाती हैं तो वह कैंसर पेशेंट्स के लिए अपने बाल दान कर रही है, बताती है। ये सुनकर सेट पर सन्नाटा छा जाता है, कैंसर सर्वाइवर्स सोनाली और हिना एक दूसरे को गले लगाकर रोने लगती हैं।

‘पति पत्नी और पंगा’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। इसमें रुबीना दिलैक को एक खास टास्क दिया जाता है, जिसमें दर्शकों में से किसी महिला को अपने बाल दान करने के लिए राजी करना होता है।
सेट पर मौजूद दर्शकों में से रुबीना एक औरत को मना लेती हैं, और जब वह बाल कटवाने के लिए आगे आती हैं, तो बताती हैं कि वह ये कदम कैंसर पेशेंट्स के लिए उठा रही हैं।
हिना खान यह सुनकर खुद को रोक नहीं पातीं। महिला को जोर से गले लगा लेती हैं और कहती हैं, ‘ऐसा करने के लिए शुक्रिया। आपको नहीं पता, इस छोटे से कदम से किसी को कितनी बड़ी खुशी मिलती है।
Nahi rakh paaya koi bhi apne dil par kaabu, yeh task dekh kar nikal aaye sabhi ke aansu. 🥹
Dekhiye #DhamaalWithPatiPatniAurPanga – Jodiyon Ka Reality Check, har Sat-Sun raat 9 baje, #Colors aur @JioHotstar par. @munawar0018 @iamsonalibendre #AbhishekKumar #IshaMalviya… pic.twitter.com/TpXvr2YJDq— ColorsTV (@ColorsTV) October 16, 2025
इसके बाद हिना सेट पर सभी को बताती हैं कि हर दिन वह विग पहनती हैं, ये भी किसी के बाल की हैं, बिल्कुल वैसे ही जैसे सेट पर आज इस टास्क में दान दिया गया।/
हिना के बाद सोनाली भी काफी भावुक हो जाती हैं। बाल दान देने वाली महिला से वह कहती हैं, ‘आप जितनी बाहर से खूबसूरत हैं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत आपका दिल है।’/ Image: Instagram
इस सीन के दौरान सेट पर सन्नाटा छाया होता है फिर तालियों की गूंज आने लगती है। हिना और सोनाली एक दूसरे को गले लगाकर रोने लगती हैं।/ Image: HinaKhan
बता दें, शो ‘पति पत्नी और पंगा’ ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाई है। अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी वाला एपिसोड भी दर्शकों को खूब पसंद आया है।