पिछले 15 दिन से भटक रहे हैं किसान ,मंडी समिति से किसानों का भुगतान कराने की मांग*
*₹200000 तक का भुगतान तत्काल नगद किया जाए भारतीय किसान मजदूर सेना*
*इंदौर । इंदौर की छावनी अनाज मंडी के व्यापारियों ने किसानों की करोड़ों का गेहूं खरीद लिया है लेकिन कई दिनों से उसका भुगतान नहीं किया है । किसान भुगतान की बात करते हैं तो व्यापारी फर्मै टालमटोल कर रही है । इस संबंध में आज किसान संगठनों ने मंडी समिति को लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि पूर्व में भी इंदौर के हरि नारायण खंडेलवाल बंधु व्यापारियों ने पौने तीन करोड रुपए से ज्यादा का भुगतान किए बगैर फरार हो गए थे और उसके भुगतान के लिए किसान अभी तक भटक रहे हैं।*
*मंडी में ऐसी घटनाएं फिर हो सकती है*।
*भुगतान नहीं करने वाली फर्मे कहीं फरार ना हो जाए इसकी आशंका किसानों में भय व्याप्त कर रही है क्योंकि पूर्व में भी मंडी का लाइसेंस धारी व्यापारी जिसकी मंडी में पांच फर्मे थी हरिनारायण खंडेलवाल जो परिवार सहित गेहूं की उपज लेकर 3 साल पूर्व बिना भुगतान किए फरार हो चुके है अब तक 186 किसानों का भुगतान मंडी समिति नहीं दिला पाई जिससे वर्तमान मैं भी कई फर्मों द्वारा भुगतान में लेट लतीफी होने से व्यापारी फरार ना हो जाए इसके लिए मंडी में खरीदे गए अनाज के रुपए उसी दिन भुगतान नगद किया जाए*
*किसान नेता बबलू जाधव और रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि छावनी मंडी के फर्म जयालक्ष्मी फूड्स, के अलावा कई फर्मों ने किसानों से 15 दिन पूर्व माल खरीदा और अभी तक भुगतान नहीं किया है । किसान अपने भुगतान के लिए भटक रहे हैं । आपने मंडी समिति को लिखित में दी शिकायत मैं यह भी माग की है कि ₹200000 तक की उपज यदि व्यापारिक खरीदता है तो उसका तत्काल नगद भुगतान किया जाए तो किसान की भुगतान की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी । यदि मंडी समिति तत्काल कोई कार्रवाई नहीं करती है तो किसानों को मजबूरन हड़ताल करना पड़ेगी । जिसकी संपूर्ण जवाबदारी मंडी समिति की होगी* ।

