अमेरिका में रहने वाले बांग्लादेशी मूल के कैरन काजी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को अलविदा कह दिया है। काजी कुछ साल पहले उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने महज 14 साल की उम्र में सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वह यूनिवर्सिटी के 170 साल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट थे
अब 16 साल के हो चुके काजी ने एयरोस्पेस का फील्ड छोड़कर फाइनेंस में काम करने का फैसला किया है। काजी स्पेसएक्स में स्टारलिंक से जुड़े थे जो दुनिया भर में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा देती है। अब वह वॉल स्ट्रीट की ट्रेडिंग कंपनी Citadel Securities से जुड़ चुके हैं। काजी ने अपनी तेज बुद्धि से लोगों का ध्यान खींचा है। दावा किया जाता है कि वह छोटी उम्र में ही मुश्किल चीजें पढ़ लेते थे और मुश्किल सवालों को हल कर लेते थे।
14 साल में नौकरी
जब वह 9 साल के थे, तब उन्होंने लैब में इंटर्नशिप की। 10 साल की उम्र में काजी ने रिसर्च लैब में इंटर्नशिप शुरू कर दी थी और 11 साल की उम्र में यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। उन्होंने AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया। उनकी क्षमता देखकर सीनियर रिसर्चर्स भी हैरान थे। उन्होंने Intel Labs में भी इंटर्नशिप की और AI रिसर्च में हिस्सा लिया। इससे टेक कम्युनिटी में उनकी पहचान और मजबूत हुई। अपनी असाधारण पढ़ाई और काम की वजह से वह मीडिया में छा गए।

