Site icon अग्नि आलोक

सीबीएसई ने देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता कर दी रद्द

Share

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के भी संस्थान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के अलग-अलग राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन स्कूलों में नियम विरुद्ध आचरण करने के साथ-साथ कदाचार में लिप्त रहने के आरोप हैं। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा केरल और उत्तराखंड के स्कूलों पर भी गाज गिरी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और असम के भी कई स्कूलों की मान्यता भी रद्द की गई है।

परीक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन, फर्जी और अयोग्य छात्रों का पंजीकरण
दिल्ली, पंजाब और असम के तीन स्कूलों की मान्यता को डाउनग्रेड यानी घटा दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, इनमें डमी छात्रों और अयोग्य उम्मीदवारों को दाखिला देने के प्रमाण मिले हैं। सचिव हिमांशु गुप्ता ने 22 मार्च को जारी बयान में कहा, क्या स्कूल संबद्धता और परीक्षा उपनियमों में निहित प्रावधानों और मानदंडों के अनुसार चल रहे हैं? यह जांचने के लिए देश भर के सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया।

किन राज्यों के स्कूलों पर गिरी गाज
जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है इसमें एक केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) भी शामिल है।

तीन स्कूलों को डाउनग्रेड करने का फैसला
निरीक्षण के बाद जारी सीबीएसई के बयान के मुताबिक 10 राज्यों के 20 स्कूलों में पाया गया कि कुछ स्कूल डमी और अयोग्य छात्रों का पंजीकरण कराने के अलावा विभिन्न कदाचारों में लिप्त पाए गए। स्कूलों में रिकॉर्ड भी ठीक से नहीं पाए गए। गहन जांच के बाद 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने, जबकि तीन स्कूलों को डाउनग्रेड करने का फैसला लिया गया। सीबीएसई ने अभिभावकों से इन स्कूलों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

सीबीएसई ने दिल्ली के इन पांच स्कूलों की मान्यता रद्द की

उत्तर प्रदेश के इन स्कूलों की मान्यता रद्द हुई

राजस्थान के इन स्कूलों पर गिरी गाज

छत्तीसगढ़ के स्कूलों के नाम-

महाराष्ट्र में इन पर गिरी गाज-

केरल के इन दो स्कूलों की सीबीएसई मान्यता रद्द हुई-

इन सीबीएसई स्कूलों की मान्यता भी रद्द हुई-

सीबीएसई ने इन तीन स्कूलों की मान्यता को डाउनग्रेड किया-

Exit mobile version