केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी कि 13 मई 2025 को जारी कर दिया। वहीं अब 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस बार करीब 42 लाख छात्रों ने दोनों कक्षा की बोर्ड परीक्षा (10वीं और 12वीं) में भाग लिया था। आज सभी छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया।
CBSE-12वीं में MP के 82.46% बच्चे पास:10वीं में देश में 30वें नंबर पर रहा मध्यप्रदेश

(उत्तर प्रदेश के शामली जिले के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावी जैन ने सीबीएसई 12वीं में 500 में 499 अंक प्राप्त किए हैं।)
कैसा रहा इस बार का सीबीएसई पासिंग प्रतिशत
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई दसवीं कक्षा का कुल पासिंग प्रतिशत 93.60% रहा। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.06% की वृद्धि हुई है। इस बार सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली। लड़कियों ने लड़कों को 2.37% से ज्यादा अंकों से पीछे छोड़ा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 95 प्रतिशत रहा।
कब हुई थी 10वीं कक्षा की सीबीएसई की परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 24.12 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वर्ष 2024 की तुलना में ये ज्यादा है। वर्ष 2024 में करीब 22.51 लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। सीबीएसई कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 रहा।
ऐसे देखें सीबीएसई रिजल्ट
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- यहां जाकर CBSE 10th Result वाले लिंक पर क्लिक करें
- फिर लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट,88.39 प्रतिशत छात्र हुए पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, cbse.gov.in
पिछले साल से बढ़ा पासिंग प्रतिशत
सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। आप इन्हें आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। इस बार 12वीं कक्षा में 88.39% छात्र पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि देखी गई। वर्ष 2024 में 12वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 87.98 रहा। सीबीएसई 12वीं कक्षा 2025 में लड़कियों ने लड़कों को 5.94% से ज्यादा अंकों से पीछे छोड़ा, 91% से ज्यादा लड़कियां परीक्षा में पास हुईं।
डिजिलॉकर के माध्यम से देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप पर भी देखा जा सकता है। इस बार CBSE ने सुरक्षा को बढ़ाते हुए स्कूलों के साथ डिजिलॉकर अकाउंट के लिए एक्सेस कोड साझा किए हैं। प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से CBSE ने छात्रों के लिए छह डिजिट्स वाला एक्सेस कोड सिस्टम लागू किया है। डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर छात्र रिजल्ट, मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश के 82.46% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल 78 हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था। 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस बार एमपी के 82.46% बच्चों ने बाजी मारी है। हमेशा की तरह इस बार भी गर्ल्स का रिजल्ट बॉइज से बेहतर रहा।
एमपी के 82.46% बच्चे पास
बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड में मध्य प्रदेश के 74.165 स्टूडेंट शामिल हुए थे। इनमें से 82.46% बच्चों ने बाजी मारी है। इनमें 38,746 लड़के और 35,419 लड़कियां थीं। इनमें से कुल 61,157 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 30,847 लड़के और 30,310 लड़कियां हैं। 79.61% लड़के जबकि 85.58% लड़कियां पास हुई हैं। बता दें की CBSE बोर्ड अपने रिजल्ट में कोई टॉपर घोषित नहीं करता, इसीलिए मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाती।
स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से ही ले सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट ही आपकी शैक्षणिक करियर में और आधिकारिक कार्योंके लिए अनिवार्य दस्तावेज माना जाता है।
साल 2024 में एमपी के 82.46% बच्चे पास हुए थे
बता दें कि साल 2024 में सीबीएसई 12वीं में एमपी के कुल 82.46% बच्चे पास हुए थे। हर बार की तरह तब भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। लेकिन अन्य राज्यों के मुकाबले एमपी का रिजल्ट पिछड़ गया था। वहीं इस बार भी मध्य प्रदेश 15वें नंबर पर आया है।