अग्नि आलोक

*चंदन सिंह मकवाना सोशलिस्ट पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त*

Share

 इंदौर। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने आदिवासी नेता *चंदन सिंह मकवाना* को पार्टी की प्रदेश इकाई में आदिवासी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

चंदन सिंह मकवाना मध्य प्रदेश टंट्या भील आदिवासी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तथा कोटवार यूनियन के नेता हैं । उनके साथ मध्य प्रदेश के सैकड़ो आदिवासी कार्यकर्ताओं ने भी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर हातोद तहसील के ग्राम गुलावट में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डीएस मिश्रा, नरेंद्र दायमा, चेतन चौधरी, महेश पार्षद, अरुण चौधरी, अर्जुन खत्री, शुभम चौधरी, कमल मालवीय, जगदीश मकवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 रामस्वरूप मंत्री ने उन्हें अधिकार दिया है कि वह पूरे मध्यप्रदेश में आदिवासी प्रकोष्ठ  के जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी की नियुक्ति करें । साथ ही सोशलिस्ट पार्टी ने कोटवारों की समस्याओं को लेकर कोटवार यूनियन के होने वाले आंदोलन का भी समर्थन करने का निर्णय लिया है ।

Exit mobile version