वृंदावन: वृंदावन में बन रहा चंद्रोदय मंदिर साल 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा. यह दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर होने वाला है. ऐसे में यह वृंदावन के लिहाज से एक अहम धार्मिक आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है. इसका काम काफी जोर शोर से जारी है. इसकी सबसे बड़ा खासियत यह मानी जा रही है कि चंद्रोदय मंदिर की नींव की गहराई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी दुबई की बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा है. इस मंदिर की भव्यता सबसे अलग होने की संभावनाएं जताई गई हैं.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उम्मीद जताई है कि साल 2024 में अयोध्या का राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. इसके चलते यह माना जा रहा है कि इसी साल 2024 में भी वृंदावन को चंद्रोदय मंदिर भी बनकर भक्तों के लिए खोला जा सकता है. मंदिर का शिलान्यास देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने कार्यकाल के दौरान किया था.
इस मंदिर के निर्माण का खर्च करीब 500 करोड़ रुपये रहा है. वृंदावन का यह चंद्रोदय मंदिर पिरामिड के आकार में बनाया जा रहा है. 2024 तक इस मंदिर के बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है. इस मंदिर के पीआरओ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम युद्ध स्तर पर जारी और आधे से ज्यादा काम खत्म किया जा चुका है.
