Site icon अग्नि आलोक

कोविन पोर्टल में बदलाव, अब वैक्सीनेशन के समय बताना होगा OTP, कोवीशील्ड या कोवैक्सिन में से चुनने का विकल्प भी

Share

भारत में 18+ के सभी लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी है। इसके लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। हाल ही में कोविन पोर्टल में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद बदलाव किया गया है। दरअसल जिन लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट लिया था, लेकिन किसी कारणवश वे वैक्सीन लगवाने नहीं जा पाए उन्हें भी वैक्सीन लगने का मैसेज मिलने लगा था। इसकी शिकायत के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोर्टल में बदलाव किया है।

क्या है नया बदलाव?
इस नए बदलाव के तहत अब वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के बाद अगर आप अपॉइंटमेंट बुक करते हैं तो आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का एक OTP आएगा। इस OTP को आपको वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा। इससे ये वेरिफाई हो सकेगा कि ये अपाइंटमेंट आपने ही बुक किया था। इसके साथ ही इससे वैक्सीनेशन के डाटा में भी गड़बड़ी नहीं होगी।

क्यों किया गया बदलाव?
दरअसल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पास शिकायतें आ रही थीं कि जिन लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया, लेकिन वैक्सीन लगवाने नहीं जा पाए, उन्हें भी वैक्सीन लगने का मैसेज आ गया था। उन्हें वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र भी जारी हो गया था। मंत्रालय का कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने गलती से ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगने की पुष्टि कोविन पोर्टल पर कर दी।

पोर्टल पर और भी कुछ बदलाव हुए हैं क्या?
जी हां। OTP के अलावा कोविन पोर्टल के डैशबोर्ड में भी बदलाव किया गया है। अब अपॉइंटमेंट लेने के लिए आप पिनकोड या जिला एंटर करेंगे तो उसके बाद आपके सामने 6 नए ऑप्शन ओपन होंगे। इन ऑप्शंस के द्वारा आप एज ग्रुप (18+ या 45+), वैक्सीन का प्रकार (कोवीशील्ड या कोवैक्सिन), फ्री या पेड वैक्सीन चुन सकेंगे। इस बदलाव से पहले वैक्सीन लगवाने के बाद मैसेज आने पर पता चलता था कि आपको कौन सी वैक्सीन लगाई गई है। लेकिन इस सुविधा के जरिए आपको सारी जानकारी पहले ही मिल जाएगी। दरअसल काफी लोगों की मांग थी कि हमें कौन सी वैक्सीन लगेगी, इसे चुनने का अधिकार दिया जाए। इसके बाद ही ये बदलाव किया गया है। अब आपको कब कहां और कौन सी वैक्सीन लगवानी है उसकी जानकारी पहले से ही मिल जाएगी और उस हिसाब से आप अपने लिए स्लॉट बुक कर पाएंगे।

बदलाव के बाद अब कैसी हो गई है रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस

Exit mobile version