Site icon अग्नि आलोक

माफियाओं ,अपराधियों को दस फिट जमीन में गाड़ने की हकीकत से कोसो दूर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ?

Share

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपराधियो और माफियाओं पर कार्यवाही का दावा करते हैं किंतु  मैदानी हकीकत कुछ और ही है पहले उज्जैन फिर मुरैना में जहरीली शराब से मौत के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई असर नही ? कार्यवाही के नाम पर सिर्फ नोटंकी और दिखावा हो रहा है ?बड़े माफिया,बड़े नामचीन गुंडे, जो जमीन के धंधे में लिप्त हैं कब्जे, मकान दुकान, जमीन के फर्जी कागजो के धंधे में शामिल हैं  आज भी पुलिस की गिरप्त से दूर है ?गांव गांव में शराब ठेकेदारों की शराब बिक रही है !

जहरीली शराब से मौत के मामले में पूरे देश मे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की किरकिरी हुई उसके बाद भी विभाग के रबर स्टाम्प मंत्री जगदीश देवड़ा का कोई बयान नही आया ,न आबकारी आयुक्त राजीव दुबे के कानों पर जु रेंगी! जगदीश देवड़ा, आबकारी आयुक्त दोनो ही जिम्मेदार के मोबाइल नही उठते यदि प्रदेश में कोई बड़ा हादसा हो जाये तो उसकी सूचना किसे दे? राजीव दुबे के दोनों मोबाइल 7000175313,9425011266 ,जगदीश देवड़ा के 7746887666 कभी नही उठते ? ऐसे में इन दोनों की भूमिका से समझा जा सकता है कि इनकी क्या रुचि होगी ? सिर्फ प्रमुख  सचिव दीपाली रस्तोगी ही सख्त रुख अपना रही है बाकी ये दोनो रबर स्टाम्प बने हुये है ? अवैध उत्खनन के मामले में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के समर्थक और उषा ठाकुर की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे ? जिसमें वन अधिकारी ने मंत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने की लिखित शिकायत की थी उक्त जमीन राजस्व कि निकली वन अधिकारी का तबादला कर दिया गया ! क्या मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का यह माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही का अभियान है ? अपराधियों को दस फिट जमीन पर गाड़ देने वाले मुख्यमंत्री  और उनके अफसरों ने इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही क्यो नही की यह कई सन्देह को जन्म देता है ? उषा ठाकुर इससे पहले भी बिजली विभाग के विवादित अफसर जिस पर महिला कर्मी ने आरोप लगाये थे उसे बचाने के लिए बिजली अफसरों पर दबाव बना चुकी हैं ? बलात्कार ,महिलाओं के अपराधों में भी प्रदेश में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है उमरिया में नाबालिग बच्ची से बलात्कार ?इंदौर में चंदन नगर में नशा देकर रेप ?कनाड़िया में छह साल की मासूम से हरकत की कोशिश ?  एरोड्रम 19 जनवरी (पुलिस जनसुनवाई ? में,दुष्कर्म ,मारपीट की शिकायत दर्ज कराई)  दुष्कर्म छटी की छात्रा को ड्रग देकर सामुहिक दुष्कर्म विजय नगर थाना? सहित पूरे प्रदेश में अपराध सर चढ़कर बोल रहे हैं ?  कहां है शिवराज जी अपराधियों में ख़ौफ़ ? एक मंत्री के पूर्व पी ए जो ई टेंडर कांड में  उलझे थे अभी भी पुलिस विभाग के अफसरों पर फोन लगाकर फर्जी एफ आई आर दर्ज करने के लिए फोन लगाते हैं ?आश्चर्य इस बात का है कि जिसके लिए सिफारिश करते उसके विरुद्ध मृत व्यक्ति का अंगूठा लगाकर  धोखाधड़ी से जमीन हड़पने की जांच  इंदौर पुलिस और तहसीलदार कर रहे हैं ? जब अपराधियों के साथ (जिन पर आरोप लगे) मंत्री के पूर्व पी ए खड़े रहेंगे तो कहा अपराधियों में ख़ौफ़ होगा? हनी ट्रैप में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ  प्रमुख सचिव रहे एक आईएएस का नाम आने भर से शिवराज ने उस आईएएस को नई पारी में अपने आभामण्डल में फटकने नही दिया ऐसे में मंत्रीजी क्यो उस दागी अफसर से चिपके है ?यह समझ से परे है जिसके विरुद्ध अरुण मिश्रा ने ई ओ डब्ल्यू में प्रकरण दर्ज किया था ? ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की छबि क्या बनेगी आमजन में की मुख्यमंत्री के अभियान महज दिखावा हैं ?

Exit mobile version