Site icon अग्नि आलोक

ग्रीन एनर्जी के उपयोग को प्रोत्साहित किया जायेगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Share

प्राकृतिक गैस नेटवर्क के लिए प्रदेश में होगा दो हजार करोड़ का निवेश 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। प्रदूषण कम करने के लिए व्यावसायिक वाहनों में सीएनजी के उपयोग को बढ़ाने के उपायों पर भी विचार किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान से मंत्रालय में भेंट के लिए आये मैर्सस थिंक गैस के संस्थापक तथा अध्यक्ष श्री संदीप त्रेहन से यह बात कही। यह समूह घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और मोटर वाहनों को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने के क्षेत्र में कार्यरत है। थिंक गैस की प्रदेश में रूपये दो हजार करोड़ रूपये के निवेश की योजना है। इस कम्पनी द्वारा भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र बगरोदा में एलसीएनजी स्टेशन स्थापित किया गया है। कम्पनी भोपाल,राजगढ़ और शिवपुरी में सिटी गैस वितरण नेटवर्क की दिशा में कार्य कर रही है। विभिन्न संयंत्रों में डीजल-पैट्रोल के स्थान पर सीएनजी के उपयोग की संभावनों पर भी चर्चा हुई।

Exit mobile version