चिराग पासवान लगातार जेडीयू के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। 2020 में JDU के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद, चिराग पासवान ने 2025 में सभी 243 सीटों पर लड़ने की घोषणा की। अब, LJP(R) ने बीजेपी को सौंपी गई सीटों की सूची में JDU की कई जीती हुई सीटों पर दावा ठोंककर नई परेशानी पैदा की है।
राहत और बचाव कार्य जारी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठवाड़ा और सोलापुर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला कलेक्टरों को भोजन, शेल्टर और अन्य जरूरी सहायता देने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ठाणे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पहचान जनता दल (यू) को परेशान करने के लिए बनती जा रही है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के विरुद्ध उम्मीदवार खड़े कर परेशानी पैदा की। वर्ष 2025 के प्रारंभ में 243 सीटों पर लड़ने की घोषणा के साथ जदयू की परेशानी बढ़ाई तो कभी खुद चुनाव लड़ने की घोषणा कर। अब लोजपा (आर) इस बार एक नई परेशानी लेकर आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के रणनीतिकार को जो सूची सौंपी है, उनमें कई जदयू की सीटें हैं। जानते हैं कि ये कौन-सी सीटें हैं, जहां से जदयू लड़ना चाहती है और दावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने ठोका है।अलौली विधानसभा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जिस सूची के बारे में चर्चा है, उनमें एक नाम अलौली विधानसभा (खगड़िया) है। यहां से वर्ष 2020 में राजद के रामलाल सदा ने जदयू के साधना सदा को हराया था। तब लोजपा के रामचंद्र सदा तीसरे स्थान पर रहे थे और इन्हें 26386 मत मिला था। लोजपा (रामविलास) ने इस सीट पर दावा ठोका है। ये सीट इन्हें तभी मिलेगी, जब जदयू अपना दावा छोड़ेगी।पालघर जिलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हाई अलर्ट पर है और भातसा बांध के दरवाजे खोल दिए गए हैं।
रूपौली विधानसभा
लोजपा (रामविलास) की तरफ से रूपौली विधानसभा (पूर्णिया) पर भी दावा ठोका है। अभी 2024 के उपचुनाव में ये सीट जदयू के पास है। 2020 में भी जदयू की बीमा देवी विधायक थी। यहां लोजपा के शंकर सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे। लोजपा रामविलास का दावा इस सीट पर बरकरार है।
कदवा विधानसभा
कदवा (कटिहार) से कांग्रेस के सीटिंग विधायक शकील अहमद हैं। इन्होंने जदयू के चंद्रभूषण को हराया था। लोजपा के सूरज प्रकाश को तब 317799 वोट मिले थे।
नाथनगर विधानसभा
लोजपा रामविलास की नजर नाथनगर (भागलपुर) पर है। यहां से वर्ष 2020 के चुनाव में राजद के अशरफ सिद्दकी ने जीत हासिल की थी। जदयू के लक्ष्मी मंडल चुनाव हार गए थे। लोजपा के अमर पासवान तीसरे नंबर रहे थे।
रफीगंज विधानसभा
चिराग पासवान की नजर रफीगंज (औरंगाबाद) पर भी है। रफीगंज से राजद के मो नेहालुद्दीन ने जंग जीती थी।लोजपा के अशोक सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे
सोनवर्षा विधानसभा
लोजपा (रामविलास) की नजर सोनवर्षा विधानसभा (सहरसा) पर भी है। यहां से वर्ष 2020 में जदयू के रत्नेश सदा ने जीती थी।लोजपा के यहां शांता देवी तोड़ते नंबर पर रही।
अतरी विधानसभा
चिराग पासवान और लोजपा (रामविलास) की सूची में अतरी विधानसभा (गयाजी) भी है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के अजय यादव ने जदयू के मनोरमा देवी को हराया।
मटिहानी विधानसभा
मटिहानी विधानसभा (बेगूसराय) से लोजपा के राजकुमार सिंह ने जदयू के बोगो सिंह को हराया था। राजकुमार सिंह ने बाद में जदयू की सदस्यता ली थी। अब ये सीट लोजपा (आर) पाना चाहती है।

