Site icon अग्नि आलोक

प्लास्टिक मुक्त शहर के दावे खोखले, प्लास्टिक डिस्पोजल से लेकर पन्नी का हो रहा धड़ल्ले से उपयोग

Share

बुरहानपुर:-सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ प्लास्टिक डिस्पोजल, पन्नी और प्लास्टिक से निर्मित अन्य सामग्रियों की बिक्री के रोक के दावे निगम द्वारा समय समय पर अनेकों बार किए जाते है सैकड़ों बार विज्ञप्ति जारी कर जब्ती और चलानी कार्यवाही को लेकर समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी की गई है किंतु मामला सिफर ही नजर आ रहा है।

अतीत को लेकर किए दावे की बात हो या वर्तमान समय मे उपयोग हो रही पन्नी या डिस्पोजल की चर्चा सिंगल यूज प्लास्टिक के नाम पर निगम तंत्र दुकानदारों के सामने बौना ही दिखाई दे रहा है।

ताजा मामले में सरकारी आबकारी दुकानों पर उपयोग हो रहे डिस्पोजल ग्लास की बात हो अथवा पन्नी की बेधड़क उपयोग होती दिखाई दे रही है। सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं की बात हो अथवा हाथ ठेलो पर बिकने वाली सामग्रियों की पन्नी डिस्पोजल का कब्जा सभी दूर दिखाई दे रहा है। जिसके प्रमाण में कचरा वाहनों से लेकर घुडे पर जमा हो रहे कचरे के ढेर का पन्नी डिस्पोजल का कब्जा अलग ही नजर आता है।

चश्मे वाली चाल लालबाग में कचरे के ढेर पर जमा पन्नी और गंदगी पर रहवासियों से बात करने का प्रयास किया तो सवाल का जवाब देने से कब कतरा रहे किन्तु जमा हो रही गंदगी और पन्नी को लेकर निगम अफसरों, सफाई मित्रो को कटघरे में खड़ा कर रहे। निगम अफसरों सहित महापौर को सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ साथ गंदगी को लेकर सामूहिक सजा का प्रावधान लागू करना चाहिए। गलती करे कोई भी सजा भुगतेंगे सभी से ही गाली मोहल्लों में पन्नी उपयोग पर नकेल कसी जा सकती है अन्यथा दावे और नारे से शहर की तस्वीर बदलना बकवास ही दिखाई देगा।

Exit mobile version