Site icon अग्नि आलोक

CM ने इंदौर में कोरोना पर जताई चिंता:सिर्फ संडे को ही लॉकडाउन रहेगा, लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था चौपट होती है

Share

इंदौर

केवल संडे का ही लॉकडाउन रहेगा। इससे अर्थव्यवस्था चौपट होती है। लोगों की रोजी-रोटी छिनती है। इंदौर धड़कन है, इसके बिना प्रदेश का काम नहीं चलता। यहां संंक्रमण तेज होगा, तो इसका असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा। इंदौर खड़ा हो गया, तो मैं पूरे प्रदेश को खड़ा कर लूंगा। इंदौर के लोगों की जवाबदारी है, वे मालवा और प्रदेश को महामारी से बचाएं, इसलिए प्लीज दिल से कह रहा है मामा, उत्सव मनाना छोड़ दीजिए, इसके लिए जिंदगी पड़ी है। इंदौर में 380 तो प्रदेश में 1500 केस आ रहे हैं। कोरोना फिर से गहरा रहा है, और मैं बैचेन हूं, यह खतरनाक संकेत हैं। संकल्प अभियान के तहत सायरन बजना, कोरोना होने की चेतावनी है। मैं डराने नहीं, बल्कि सचेत करने आया हूं। सभी लोगों का दायित्व है, वे स्वयं तो सुरक्षित रहें। साथ ही, दूसरों को भी सुरक्षित रखें। यह बात सीएम शिवराज ने मंगलवार को 56 दुकान पर कही।

मंच पर सीएम शिवराज तो नीचे आमजन खड़े हुए।

सीएम ने कहा कि इंदौर का उदाहरण पूरे देश दुनिया में स्वच्छता एवं सफाई के क्षेत्र में दिया जाता है। हमें आगे भी स्वच्छता एवं सफाई बनाए रखना है। इंदौर से मेरा विशेष लगाव है। इंदौर की स्थिति को देखते हुए मेरा मन नहीं माना और मैं यहां चला आया। इंदौर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। कोरोना के नियंत्रण के लिए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, बार-बार हाथ धोना और सैनिटाइज करना जरूरी है। अभी वायरस समाप्त नहीं हुआ है। पूरी तरह सचेत रहें, सावधान रहें। जरा सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। सही तरीके से मास्क लगाया जाए।

सीएम शिवराज के साथ पूर्व महापौर मालिनी गौड़।

मुख्यमंत्री चौहान मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए आज से शुरू किए गए संकल्प अभियान के तहत मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क का संकल्प नागरिकों को दिलाने इंदौर के 56 दुकान पर पहुंचे। जैसे ही यहां शाम के 7 बजे, वैसे ही सायरन बज उठा, जो लोग जहां थे, वे वहीं खड़े हो गए। उन्होंने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और बार-बार हाथ धोना साथ ही सैनिटाइजर से हाथ साफ करना जरूरी है।

कोरोना से बचाव के लिए यही कारगर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों, दुकानदारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि से अपील की है कि, वे कोरोना प्रोटाकॉल का पूरा पालन करें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि अभी संभल जाओ नहीं तो विपरीत और मुश्किल भरी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यहां पर मास्क बांटने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के चिन्ह भी खुद ही चिपकाए।

मंच से ही सीएम ने मास्क लगाने का संकल्प दिलवाया।

सीएम ने यह दिलाया संकल्प
मैं, संकल्प लेता हूं, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाऊंगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करूंगा अपने, आसपास वालों को भी मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रोत्साहित करूंगा, आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकलूंगा, जब भी बाहर गया तो प्रोटोकाल पालन करूंगा. मेरी सुरक्षा मेरा मास्क, कोरोना हारेगा, इंदौर जीतेगा, मप्र जीतेगा।

सीएम ने दुकान के सामने लगाए गोल घेरे।

व्यापारियों को सीएम ने मास्क वितरित किए।

निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने 56 दुकान पहुंचकर व्यापारियों से बात की।

निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने मंगलवार दोपहर 56 दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए 56 दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में यहां एक और पहल की गई। व्यापारियों और नगर निगम के बीच सहमति बनी है, वे अब गन्ने की खोई से बनी प्लेट्स का उपयोग करेंगे। यहां डी कंपोस्ट होने वाली प्लेट्स के उपयोग को लेकर एक राय भी बनी।

नए संक्रमित 387, कुल आंकड़ा

शहर में सोमवार को 387 नए कोरोना मरीज मिले। इतने मरीज 4220 सैंपलों की जांच में सामने आए हैं। इनमें 3739 निगेटिव जबकि 68 रिपीट पॉजिटिव मिले हैं। मार्च के 22 दिनों में अब तक 5138 मरीज मिल चुके हैं। अब तक 8 लाख 95 हजार 403 मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। 64 हजार 696 मरीजों में से 61 हजार 775 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 945 की मौत हो चुकी है। अभी भी 2176 एक्टिव मरीज हैं।

Exit mobile version