Site icon अग्नि आलोक

*भोपाल में 11 जनवरी को 30 हजार किसानों से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव*

Share

मध्यप्रदेश सरकार 11 जनवरी को भोपाल में कृषि वर्ष-2026 की शुरुआत करेगी. जंबूरी मैदान से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1101 ट्रैक्टरों की रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और 30 हजार किसानों से सीधा संवाद करेंगे. सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और आधुनिक खेती पर रहेगा.

भोपाल.  सीएम मोहन यादव की 11 जनवरी को सुबह ट्रैक्टर रैली आरटीओ ऑफिस तिराहा कोकता बायपास से शुरू होगी. इसमें भोपाल, विदिशा और रायसेन जिलों से 1101 ट्रैक्टर शामिल होंगे. रैली जंबूरी मैदान पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद कृषि और उससे जुड़े विभागों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा. मुख्यमंत्री करीब 30 हजार किसानों को संबोधित करेंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि वर्ष-2026 की समीक्षा बैठक में साफ कहा है कि यह वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नीति और परिणाम का वर्ष होगा. सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और खेती को आधुनिक बनाने पर रहेगा. इसके लिए तीन साल का स्पष्ट लक्ष्य तय किया गया है.

प्राथमिक गतिविधियां इस प्रकार होंगी.

गुलाब महोत्सव से पुष्प महोत्सव तक
भोपाल में आयोजित होने वाले गुलाब महोत्सव को अब पुष्प महोत्सव के रूप में विस्तार दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी जिलों में फूलों की खेती को प्रोत्साहित करना है. सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन जिले में 100 एकड़ क्षेत्र में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके साथ ही पराली प्रबंधन और सहकारिता आधारित कृषि स्टार्टअप को भी समर्थन मिलेगा.

Exit mobile version