देपालपुर। विधानसभा क्षेत्र में पहला सीएम राइस स्कूल देपालपुर में धरातल पर आने वाला है। निजी स्कूलों की प्रतिस्पर्धा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा के अनुसार इन स्कूलों में निजी स्कूलों से अधिक सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध करवाए जाने की शासन की मंशा है। इन स्कूलों में बच्चों को वाहन सुविधा के अतिरिक्त इंग्लिश मीडियम से भी पढ़ाई करवाई जाएगी। जिसमें देपालपुर में छठी से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। ताकि छात्र एवं पालक अधिक से अधिक संख्या में इन स्कूलों की ओर आकर्षित होंगे और अपने बच्चों को अच्छे स्तर की पढ़ाई करवाने में कामयाब होंगे साथ ही साथ निजी स्कूलों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। प्रस्तावित शासकीय मॉडल स्कूल में पर्याप्त मात्रा में जमीन भी उपलब्ध है एवं भवन भी उपलब्ध है यदि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस स्कूल का विकास होता है तो देपालपुर विधानसभा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
इनका कहना है:- प्रतिभावान होनहार बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में जाना पड़ता था भारी भरकम फीस से बच्चों को निजात मिलेगी, सीएम राइस स्कूल के माध्यम से इन प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा, जिससे कि देश – प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
रविकुमार सिंह, एसडीएम एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर
मेरी विधानसभा में बच्चों के भविष्य के लिए सरकार ने सीएम राइस स्कूल के रूप में देपालपुर का शासकीय मॉडल स्कूल प्रस्तावित किया है इसलिए मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं।विशाल जगदीश पटेल, विधायक देपालपुर

