इंदौर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार शाम को इंदौर आए। इस पर अवसर पर एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री यहां से सीधे अभय प्रशाल के लिए रवाना हुए। रास्ते में लाड़ली बहनों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बांधने के लिए आंगनवाड़ी सहायिका बनवाई बनवाई है राखी 30 फीट लंबी। सीएम ने भी बहनों के लिए फूलों का तारों का सबका कहना है गाना गाया।
मुख्यमंत्री को बांधने के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं ने 30 फीट लंबी राखी बनवाई।
सिंचाई के क्षेत्र में मिले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कहा कि यह उनके नेतृत्व के कारण संभव हो रहा है। सीएम यहां यादव समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
एयरपोर्ट पर सीएम का मंत्री तुलसी सिलावट ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। यहां अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।
यादव समाज के लिए शासन हर संभव करेगा मदद
दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री।
रात 8 बजे वे अभय प्रशाल में आयोजित यादव समाज के प्रतिभा समारोह सम्मेलन में पहुंचे। इसके पूर्व बाहर उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां बहनों ने उन्हें 30 फीट लम्बी राखी भेंट की और आरती उतारी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यादव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों से समाज के लिए शिक्षा संकुल बनाने के लिए जमीन, देश के लिए समर्पण कर दिवंगत हुए लोगों की प्रतिमा स्थापित करने सहित कई मांगों को लेकर उनसे आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि यादव समाज का सेना, खेल, चिकित्सा, धर्म सहित कई क्षेत्रों में काफी योगदान रहा है। समाज के कई लोगों ने देश के लिए समर्पण किया है। इस समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने प्रशासन और समाजजन से कहा कि वे जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव बनाए। इसके सहित सभी मामलों में समाज को सहयोग किया जाएगा मुख्यमंत्री यहां से पीपल्यापाला पार्क के पास स्थित शुभ कारज गार्डन आयोजित लाभार्भी सम्मेलन में पहुंचे।

