अग्नि आलोक

सिलावट के बेटे की शादी में BJP नेताओं का जमावड़ा, सीएम यादव और चौहान भी पहुंचे

Share

इंदौर में हुई मप्र सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट के बेटे की शादी में भाजपा नेताओं का जमाबड़ा रहा।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता शादी समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।  पार्टी के कई बड़े नेता भी शादी समारोह में शामिल हुए। 

सीएम मोहन यादव  इंदौर एयरपोर्ट से मंत्री तुलसीराम सिलावट के बेटे बंकिम के विवाह समारोह में शामिल हो कनाड़िया स्थित स्नेहजीव पैराडाईज गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने नवदंपति बंकिम और वसुधा को शुभाशीष प्रदान किया और  शादी की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद वीडी शर्मा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

Exit mobile version