Site icon अग्नि आलोक

मकरंद देउस्कर को भोपाल और हरिनारायणचारी मिश्र को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाने का फैसला

Share

भोपाल/इंदौर

मध्यप्रदेश सरकार ने मकरंद देउस्कर को भोपाल और हरिनारायणचारी मिश्र को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाने का फैसला कर लिया है। मकरंद देउस्कर 1997 बैच के IPS अफसर हैं। उन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री का OSD बनाया गया था। उनको सीएम के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है। वहीं, हरिनारायणचारी मिश्र 2003 बैच के IPS अफसर हैं। मिश्र इस समय इंदौर IG हैं। वे इससे पहले ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट और खंडवा में SP रह चुके हैं। इंदौर ASP, महू SDOP और राज्यपाल के ADC भी रहे हैं। इधर, मौजूदा वक्त तक भोपाल के ADG रहे साई मनोहर का दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें मध्यप्रदेश भवन में OSD बनाया गया है। इंदौर में यह पद नहीं था।

भोपाल DIG बने एडिशनल पुलिस कमिश्नर
भोपाल के DIG इरशाद वली को एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। भोपाल (उत्तर) एसपी विजय खत्री को जोन-3 की जिम्मेदारी सौंपी है। जोन-4, ट्रैफिक के साथ ही अन्य जिम्मेदारी भी उनके पास होगी। भोपाल (दक्षिण) एसपी साई कृष्ण एस. थोटा को डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया गया है। जोन-2, क्राइम के साथ ही देहात पुलिस एसपी की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। भोपाल के ASP (जोन-1) अंकित जायसवाल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया गया है। इसी तरह CSP (जहांगीराबाद, भोपाल) अभिनव विश्वकर्मा को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (जहांगीराबाद) बनाया गया है।

इंदौर DIG होंगे एडिशनल पुलिस कमिश्नर
इंदौर के DIG मनीष कपूरिया को एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर (पश्चिम) SP महेश चंद्र जैन को डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर में जोन-3 और जोन-4 उनके जिम्मे होंगे। इंदौर (पूर्व) एसपी आशुतोष बागरी को डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया है। जोन-2 और इंदौर देहात SP का दायित्व भी उन पर होगा। इंदौर SP (मुख्यालय) अरविंद तिवारी को डिप्टी कमिश्नर (मुख्यालय) बनाया गया है। उन पर ट्रैफिक समेत कुछ अन्य दायित्व भी होंगे। CSP (आजादनगर, इंदौर) मोती उर रहमान को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोती उर रहमान पर साइबर, डेटा एनालिसिस समेत कुछ अन्य जिम्मेदारियां होंगी।

अधिकारीवर्तमान पोस्टिंगनई पोस्टिंगसमकक्ष पद
मकरंद देउस्करमुख्यमंत्री के OSD, पुलिस महानिरीक्षक, SCRB, पुलिस मुख्यालय, भोपालपुलिस आयुक्त, भोपाल नगरीय पुलिस जिला (पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल देहात जोन का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस महानिरीक्षक
हरिनारायणचारी मिश्रपुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, इंदौरपुलिस आयुक्त, इंदौर नगरी पुलिस जिला (पुलिस महानिरीक्षक इंदौर देहात का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस महानिरीक्षक
इरशाद वलीउप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भोपालअतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, नगरी पुलिस जिला भोपाल (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस उप महानिरीक्षक
मनीष कपूरियाउप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौरअतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, नगरीय पुलिस जिला इंदौर (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस उप महानिरीक्षक
महेश चंद्र जैनपुलिस अधीक्षक, पश्चिम इंदौरपुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला इंदौर, जोन-3 (पुलिस उपायुक्त, जोन-4 का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस अधीक्षक
विजय खत्रीपुलिस अधीक्षक, उत्तर भोपालपुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, जोन-3 (पुलिस उपायुक्त जोन-4 पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस उपायुक्त, आसूचना व सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस अधीक्षक
साईं कृष्ण एस थोटापुलिस अधीक्षक, दक्षिण भोपालपुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, जोन-1 (पुलिस उपायुक्त जोन-2 पुलिस उपायुक्त, अपराध, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक, भोपाल देहात पुलिस जिला का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस अधीक्षक
आशुतोष बागरीपुलिस अधीक्षक, पूर्व इंदौरपुलिस उपायुक्त, नगरी पुलिस जिला इंदौर, जोन-1 (पुलिस उपायुक्त जोन-2 तथा पुलिस अधीक्षक, इंदौर देहात पुलिस का अतिरिक्त प्रभार)
अरविंद तिवारीपुलिस अधीक्षक, मुख्यालय इंदौरपुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला मुख्यालय, इंदौर (पुलिस उपायुक्त अपराध, पुलिस उपायुक्त, आसूचना व सुरक्षा तथा पुलिस उपायुक्त, यातायात का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस अधीक्षक
अंकित, जायसवालअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-1, भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, जोन-1अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
अभिनव विश्वकर्मानगर पुलिस अधीक्षक, जहांगीराबाद भोपालसहायक पुलिस आयुक्त, जहांगीराबाद, नगरीय पुलिस जिला भोपालपुलिस उप अधीक्षक
मोती उर रहमाननगर पुलिस अधीक्षक, आजाद नगर, इंदौरसहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर, नगरी पुलिस जिला इंदौर (सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, सहायक पुलिस आयुक्त डाटा विश्लेषण, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त, मानव वध, सहायक पुलिस आयुक्त, संपत्ति व आर्थिक अपराध का अतिरिक्त प्रभार)पुलिस उप अधीक्षक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

अधिकारीवर्तमान पोस्टिंगनई पोस्टिंगअतिरिक्त प्रभार
रामजी श्रीवास्तवपुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय नगरी पुलिस, भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध, अतिरिक्त अधीक्षक, देहात, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना
राजेश व्यासअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-4 इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-4 नगरी पुलिस जिला इंदौर
राजेश रघुवंशीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-2 इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, नगरी पुलिस जिला इंदौर
मनीषा पाठकअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, नगरी पुलिस जिला इंदौरअतिरिक्त पुलिस आयुक्त महिला अपराध एवं अजाक स्टाफ ऑफिसर आयुक्त पुलिस, इंदौर एवं स्टाफ ऑफिसर आईजी, इंदौर देहात
अनिल पाटीदारअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, जोन-1 और 2, नगरी पुलिस जिला अंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, जोन-3 और 4, नगरी पुलिस जिला इंदौर
दिनेश कुमारअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-4 भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात जोन-4, नगरी पुलिस जिला भोपाल
गुरुप्रसाद पारासरअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखाअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, नगरीय पुलिस जिला इंदौर
संदीप कुमार दीक्षितअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस यातायात, जोन-1 और 2, नगरीय पुलिस जिला भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3 और 4, नगरी पुलिस जिला भोपाल
राजेश भदौरियाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-2 भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस यातायात, जोन-2, नगरीय पुलिस जिला भोपाल
प्रशांत चौबेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, नगरीय पुलिस जिला इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना
रामस्नेही मिश्राअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-3 भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3 नगरीय पुलिस जिला भोपाल
रश्मि मिश्रासहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन ऑफिसअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/स्टाफ ऑफिसर टू पुलिस आयुक्त, नगरी पुलिस जिला भोपालस्टाफ ऑफिसर टू आईजीपी देहात, भोपाल
जयवीर सिंह भदौरियाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-1, इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-1, नगरीय पुलिस जिला इंदौर
शशिकांत कनकनेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-3, इंदौरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस जिला इंदौर
ऋचा चौबेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भोपालअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध एवं अजाक, नगरीय पुलिस जिला भोपाल

उप पुलिस अधीक्षक

Exit mobile version